ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 11 नवंबर 2026 04:34 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Himachal Weather: 12 और 13 नवंबर को करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; अलर्ट जारी ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक अवस्थी ने रचा इतिहास, बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के महापौर Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HPRCA को दिए भर्ती में तेजी लाने के निर्देश Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और पशु चिकित्सालय बंद कर जनता पर डाला बोझ Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा था कैरी बैग विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला विशेष खबरShimla News: धामी में दिवाली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा, जमकर बरसे पत्थर; युवक का खून निकलते ही तिलक कर संपन्न हुआ पत्थर मेला BBMB से बिजली बकाए पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल में सियासी संग्राम, श्रेय लेने की होड़ में सुक्खू, शांता और जयराम आमने-सामने
Himachal News
विज्ञापन
मंडी

'अपना परिवार सुखी परिवार योजना' में मनरेगा शर्त खत्म, आय सीमा 75 हजार: बल्ह में बोले CM सुक्खू, नेरचौक में खुलेंगे जल शक्ति, बिजली बोर्ड डिवीजन व DSP कार्यालय

Team Himachal News Team Himachal News
26 सितंबर 2026, 05:22 pm 1 मिनट पढ़ें 11 व्यूज़
सेव
'अपना परिवार सुखी परिवार योजना' में मनरेगा शर्त खत्म, आय सीमा 75 हजार: बल्ह में बोले CM सुक्खू, नेरचौक में खुलेंगे जल शक्ति, बिजली बोर्ड डिवीजन व DSP कार्यालय
मंडी के कंसा चौक में जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र स्थित कंसा चौक में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेला। जीएसटी कंपनसेशन और आरडीजी के रूप में प्राप्त करीब 60 हजार करोड़ रुपये का सही उपयोग नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्राकृतिक आपदा और राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है। राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से आपदा में क्षतिग्रस्त हुए 23 हजार घरों का पुनर्निर्माण करवाया है। सरकार का मुख्य संकल्प हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर आम जनता को उनके अधिकार दिलाना है।

 

जनहितकारी योजनाओं और पात्रता नियमों में बड़े बदलाव की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 'अपना परिवार सुखी परिवार योजना' की पात्रता में राहत देते हुए मनरेगा में एक दिन कार्य करने की अनिवार्य शर्त को हटाने की घोषणा की। साथ ही योजना के लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी और जल्द ही पुलिस कांस्टेबलों के 800 पदों पर भर्ती शुरू होगी।

 

नेरचौक में खुलेंगे नए प्रशासनिक कार्यालय और स्वास्थ्य सुविधाएं

नेरचौक क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के मंडल कार्यालय तथा डीएसपी कार्यालय खोलने की महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इसके अलावा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 23 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई मशीन स्थापित करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों की उपलब्धता को बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसे जल्द ही 80 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

 

पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना और कर्मचारियों को डीए का आश्वासन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले चुनाव में क्षेत्रवाद का नारा देकर भाजपा ने मंडी की 10 में से 9 सीटें जीतीं, लेकिन सरकार में रहते हुए केवल सराज विधानसभा क्षेत्र का विकास किया और बाकी मंडी जिले की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार होती तो किशाऊ परियोजना में हिमाचल पर 3,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ता, जिसे वर्तमान सरकार ने मजबूत पैरवी से बचाया है।


बल्ह क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों के बजट की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने बल्ह क्षेत्र की सड़कों और सिंचाई व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये का बजट मंजूर किया। उन्होंने सिंचाई व पेयजल योजनाओं के लिए 3 करोड़, सड़कों के रखरखाव हेतु 3 करोड़, डंपिंग साइट के लिए 1 करोड़, कंसा स्टेडियम की मरम्मत के लिए 50 लाख तथा रिडू-नालू-सरयाड सड़क के लिए 60 लाख रुपये देने का ऐलान किया। साथ ही गुरकोटा में आगामी सत्र से सीबीएसई स्कूल खोलने और कार्यक्रम में मौजूद महिला मंडलों को 35-35 हजार रुपये देने की घोषणा की।

 

कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते का संकेत

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि महंगाई भत्ते (डीए) की अगली किस्त जल्द जारी की जाएगी, जिससे कर्मचारी दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास से मना सकेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, विधायक अनिल शर्मा, इन्द्र सिंह गांधी, सुंदर सिंह ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
11 November Birthday: जानिए 11 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
11 November Birthday: जानिए 11 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 11 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
11 नवंबर 2026 का राशिफल: बुधवार को बदलेगी ग्रहों की दशा, जानें किन 3 राशियों के खुलेंगे किस्मत के ताले और किसे होगा नुकसान आज का राशिफल
आज का राशिफल
11 नवंबर 2026 का राशिफल: बुधवार को बदलेगी ग्रहों की दशा, जानें किन 3 राशियों के खु...

आज प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश, ज्ञानदाता बुध देव और जगतपालक भगवान श्री हरि विष्णु की आराधना का पावन दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चं...

पूरी खबर पढ़ें →
11 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल द्वितीया व अतिगण्ड योग में भगवान श्री गणेश की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
11 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल द्वितीया व अतिगण्ड योग में भगवान श्री गणेश ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है। बुधवार का दिन प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश, ज्ञानदाता बुध देव और जगतपालक भगवान श्री हरि विष्ण...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal Weather: 12 और 13 नवंबर को करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; अलर्ट जारी हिमाचल का मौसम
हिमाचल का मौसम
Himachal Weather: 12 और 13 नवंबर को करवट लेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के साथ 40 कि...

हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में मौसम के दो विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर निचले इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से हल्की गर्मी का...

पूरी खबर पढ़ें →
ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक अवस्थी ने रचा इतिहास, बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के महापौर दुनिया
दुनिया
ऑस्ट्रेलिया में मंडी के अभिषेक अवस्थी ने रचा इतिहास, बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भा...

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी कहे जाने वाले मंडी शहर के होनहार बेटे अभिषेक अवस्थी ने सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया में बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश व देश ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HPRCA को दिए भर्ती में तेजी लाने के निर्देश हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नए CBSE स्कूलों के लिए भरे जाएंगे शिक्षकों के 3,100 पद, शिक्षा मंत्...

हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से आरंभ होने वाले नए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों के 3...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और पशु चिकित्सालय बंद कर जनता पर डाला बोझ हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: आनी में जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, बोले- स्कूल, अस्पताल और...

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिले के आनी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में प्रदेश ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: बाथरूम में बेसुध मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

कांगड़ा जिले के उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत लंबागांव विकास खंड की अपर लंबागांव पंचायत के जगणी गांव में मंगलवार सुबह एक 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध प...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: भैया दूज पर 11 नवंबर को हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और ...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भैया दूज के पावन पर्व पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए 11 नवंबर 2026 को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा था कैरी बैग हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: फोरलेन पर बस में चिट्टे के साथ धरा गया युवक, पुलिस को देख छिपाने लगा थ...

धनोटू थाना की टीम ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर नौलखा के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बस की तलाशी लेते हुए 6.930 ग्राम चिट्टे के साथ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन