ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
शनिवार 17 अक्टूबर 2026 06:12 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
CJP Protest: कनॉट प्लेस में ‘लेहरा दो तिरंगा’ से पहले अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में Kullu News: कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दंपति सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; 24.670 ग्राम चिट्टा बरामद Shimla News: बंद हुए सरकारी स्कूलों की दान दी गई जमीन वापस मांगने लगे लोग, शिक्षा विभाग ने मांगी चार श्रेणियों में विस्तृत रिपोर्ट Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में इंडोर आइस और रोलर स्केटिंग रिंक की रखी आधारशिला, सीवरेज संयंत्र का भी किया लोकार्पण Kangra News: धर्मशाला में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, दो नाबालिग जुड़वां बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में कलियुगी पिता गिरफ्तार National News: एसआईआर पर राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 12 अक्तूबर के मार्च पर जताई सख्त नाराजगी Himachal News: घेपन घाट झील पर लगी देश की पहली GLOF अर्ली वार्निंग प्रणाली, आपदा से बचाव को मिलेगी मजबूती Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड; जानें आगामी दिनों का पूर्वानुमान International Lavi Fair: 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण Kinnaur Road Accident: भावा वैली में 500 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, शिमला के चौपाल निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत
Himachal News
विज्ञापन
शिमला

स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बोले मंत्री अनिरुद्ध सिंह, 100 पदों पर भर्ती व प्रमोशन चैनल पर काम जारी

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला सत्यापित
25 सितंबर 2026, 05:29 pm 1 मिनट पढ़ें 9 व्यूज़
सेव
स्वास्थ्य विभाग का नर्वस सिस्टम हैं फार्मासिस्ट: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बोले मंत्री अनिरुद्ध सिंह, 100 पदों पर भर्ती व प्रमोशन चैनल पर काम जारी
शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह में मंत्री अनिरुद्ध सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटल मरीना में 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026' के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया गवर्नमेंट एंड प्राइवेट सेक्टर फार्मासिस्ट्स एसोसिएशन तथा चीफ फार्मेसी ऑफिसर्स एंड फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी और स्वास्थ्य विभाग का 'नर्वस सिस्टम' हैं। मरीजों को दवाओं के सुरक्षित उपयोग का मार्गदर्शन देने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते साढ़े तीन वर्षों में मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ के हजारों पद भरे हैं तथा फार्मासिस्टों के पदोन्नति चैनल को सुदृढ़ करने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास करेगी।

 

100 फार्मासिस्टों और 200 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू: डॉ. गोपाल बेरी

ये भी पढ़ें

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी ने फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान फार्मासिस्टों के अतुलनीय योगदान से ही हिमाचल टीकाकरण में देशभर में अग्रणी रहा। डॉ. बेरी ने जानकारी दी कि प्रदेश में जल्द ही 100 फार्मासिस्टों की नियमित व बैचवाइज भर्ती तथा 200 से अधिक डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अलावा उप निदेशक (फार्मासिस्ट) और मुख्य फार्मासिस्ट ऑफिसर के नए पद सृजित करने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है।

 

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और पेशेवर हितों पर हुआ मंथन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विचार-विमर्श में फार्मेसी क्षेत्र के आधुनिक विकास, मरीजों की बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं सुमेध शर्मा, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, सीएमओ शिमला डॉ. यशपाल रांटा, केएनएच के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.एस. नेगी और रिपन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर व फार्मासिस्ट अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
CJP Protest: कनॉट प्लेस में ‘लेहरा दो तिरंगा’ से पहले अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भारत
भारत
CJP Protest: कनॉट प्लेस में ‘लेहरा दो तिरंगा’ से पहले अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हि...

दिल्ली में CJP Protest के तहत 'लेहरा दो तिरंगा' अभियान और प्रदर्शन से पहले पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई व सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दंपति सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; 24.670 ग्राम चिट्टा बरामद हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दंपति सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; 2...

कुल्लू के मनाली और ब्रौ क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक दंपति और अन्य तस्कर से 24.670 ग्राम चिट्टा बरामद करने की विस्तृत समाचार रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Power Cut: हिमाचल के इन इलाकों 18 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद मंडी
मंडी
Power Cut: हिमाचल के इन इलाकों 18 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद

मंडी जिले के साईगलू और तल्याहड़ फीडर की मरम्मत के चलते 18 अक्टूबर को प्रस्तावित Power Cut और प्रभावित होने वाले क्षेत्रों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: बंद हुए सरकारी स्कूलों की दान दी गई जमीन वापस मांगने लगे लोग, शिक्षा विभाग ने मांगी चार श्रेणियों में विस्तृत रिपोर्ट हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: बंद हुए सरकारी स्कूलों की दान दी गई जमीन वापस मांगने लगे लोग, शिक्षा ...

हिमाचल प्रदेश में 1526 स्कूलों के बंद व मर्ज होने के बाद दान की गई जमीनों को वापस मांगने से जुड़े विवाद और शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट पर ...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में इंडोर आइस और रोलर स्केटिंग रिंक की रखी आधारशिला, सीवरेज संयंत्र का भी किया लोकार्पण हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में इंडोर आइस और रोल...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा धर्मशाला में इंडोर आइस व रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखने और सीवरेज संयंत्र के लोकार्पण से जुड़ी विस्त...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: मनाली में बेली ब्रिज से एनएचएआई ब्रिज तक वाहनों की आवाजाही बंद, कुल्लू में सर्किट हाउस से मियां बेहड़ मार्ग 30 दिन के लिए नो पार्किंग जोन घोषित कुल्लू
कुल्लू
Kullu News: मनाली में बेली ब्रिज से एनएचएआई ब्रिज तक वाहनों की आवाजाही बंद, कुल्लू...

मनाली में पेवर ब्लॉक कार्य के चलते मार्ग बंद और कुल्लू में सर्किट हाउस से मियां बेहड़ तक सड़क को 30 दिन के लिए नो पार्किंग जोन बनाने से जुड़ा विस्त...

पूरी खबर पढ़ें →
Kullu News: राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल के 472 आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, शमशी में संपन्न हुआ नौ माह का कठिन प्रशिक्षण हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kullu News: राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल के 472 आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ,...

कुल्लू के शमशी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में राजस्थान आरएसी के 472 नव आरक्षियों के दीक्षांत समारोह और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
नग्गर के तीन फुट के सेसराम और चानी: छोटा कद पर दरियादिल इंसान, विदेशी मेहमानों के संस्मरणों में जीवंत हुई कुल्लू घाटी की अनूठी दास्तान वायरल पोस्ट
वायरल पोस्ट
नग्गर के तीन फुट के सेसराम और चानी: छोटा कद पर दरियादिल इंसान, विदेशी मेहमानों के ...

नग्गर के बोश गांव के तीन फीट लंबे सेसराम और चानी के जीवन, विदेशी मेहमानों के साथ उनके जुड़ाव की कहानी।

पूरी खबर पढ़ें →
फिल्म निर्देशक किरण राव पहुंची धरोहर गांव नग्गर, हिमाचली 'तारा जैकेट' को किया पसंद मनोरंजन
मनोरंजन
फिल्म निर्देशक किरण राव पहुंची धरोहर गांव नग्गर, हिमाचली 'तारा जैकेट' को किया पसंद

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक किरण राव के कुल्लू जिले के नग्गर स्थित कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो दौरे, 'तारा जैकेट' चयन और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विस्तृत ...

पूरी खबर पढ़ें →
Kangra News: धर्मशाला में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, दो नाबालिग जुड़वां बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में कलियुगी पिता गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Kangra News: धर्मशाला में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, दो नाबालिग जुड़वां बे...

कांगड़ा जिले के धर्मशाला में अपनी दो नाबालिग जुड़वां बेटियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता की गिरफ्तारी और पुलिस जांच से जुड़ा विस्तृत समाचार।

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन