1 October 2026 ka Rashifal: राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। आज का राशिफल से हमारा रोजाना का उद्देश्य यही होता है कि हम अपने पाठकों की समस्याओं का हल कर सकें और उनका दिन बेहतर बना सकें।  

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज गुरुवार का दिन है और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि (दोपहर 01:21 बजे तक), तत्पश्चात षष्ठी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 1 अक्तूबर, सन् 2026 ई॰ है। आज पितृ पक्ष की पंचमी तिथि का श्राद्ध (कुंवारा पंचमी) भी है। चंद्रमा पूरे दिन-रात अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेगा तथा सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं?

 

1 October 2026 Ka Rashifal: 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

♈ मेष (Aries): द्वितीय (धन) भाव में उच्च के चंद्रमा का संचरण आपकी वित्तीय स्थिति में बड़ा सुधार लाएगा। धन संचय के नए अवसर मिलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी जिससे कार्यस्थल और परिवार में लोग आपसे प्रभावित होंगे। भगवान विष्णु की पूजा और पितृ तर्पण से मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

 

♉ वृषभ (Taurus): चंद्रमा का आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में उच्च होकर गोचर करना मानसिक प्रसन्नता, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और नए व्यावसायिक सौदे सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। गुरुवार को चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

शुभ रंग: सफ़ेद | शुभ अंक: 6

 

♊ मिथुन (Gemini): द्वादश भाव में चंद्रमा का संचरण होने से अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। हालांकि, विदेश या दूरस्थ स्थानों से जुड़े व्यापारिक कार्यों में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत के प्रति सजग रहें और योग-ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

 

♋ कर्क (Cancer): एकादश (लाभ) भाव में चंद्रमा का गोचर आपकी आय के नए स्रोत विकसित करेगा। पुराने निवेशों से बड़ा लाभ मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों व सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे लंबे समय से अटकी योजनाएं पूरी होंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2

 

♌ सिंह (Leo): दशम (कर्म) भाव में चंद्रमा का संचरण आपके करियर में प्रगति और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगा। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रसन्न रहेंगे और नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। व्यापार विस्तार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। पिता और गुरुजनों का मार्गदर्शन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 1

 

♍ कन्या (Virgo): नवम (भाग्य) भाव में चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य का द्वार खोलेगा। धार्मिक व मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पितृ तर्पण के कार्यों से सुख-समृद्धि मिलेगी। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी और लाभदायक रहेंगी।

शुभ रंग: धानी हरा | शुभ अंक: 4

 

♎ तुला (Libra): अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और वाहन ध्यानपूर्वक चलाने की सलाह देता है। किसी भी प्रकार का बड़ा वित्तीय निवेश सोच-समझकर ही करें। हालांकि, पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और शोध व गूढ़ विषयों से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी।

संबंधित समाचार

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6

 

♏ वृश्चिक (Scorpio): सप्तम भाव में उच्च का चंद्रमा आपके दांपत्य जीवन में अटूट प्रेम और विश्वास बनाए रखेगा। व्यावसायिक साझेदारी में नया मोड़ आ सकता है जो भविष्य के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी और नए संपर्कों से बड़ा आर्थिक लाभ संभव है।

शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9

 

🏹 धनु (Sagittarius): छठे भाव में चंद्रमा का संचरण आपके विरोधियों और शत्रुओं को शांत रखेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपनी लगन और मेहनत के लिए सराहना मिलेगी। पुराने कर्ज या कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। सेहत में सुधार होगा, बस खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

 

♑ मकर (Capricorn): पंचम (ज्ञान व संतान) भाव में उच्च का चंद्रमा विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और किसी नए प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिलेगी। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शेयर बाजार व निवेश से लाभ के योग हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 8

 

♒ कुंभ (Aquarius): चतुर्थ (सुख) भाव में चंद्रमा का गोचर आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आनंद लाएगा। भूमि, मकान या वाहन खरीदने की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। माता जी का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर धैर्यपूर्वक काम करने से आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।

शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 5

 

♓ मीन (Pisces): तृतीय (पराक्रम) भाव में चंद्रमा का संचार आपके साहस, पराक्रम और संपर्क दायरे को बढ़ाएगा। छोटे भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेखन, मीडिया, मार्केटिंग व जनसंचार से जुड़े जातकों को विशेष सम्मान और सफलता प्राप्त होगी। छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 3

ॐ

 

सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दु:खभाग् भवेत।।

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यह राशिफल आपकी चंद्र राशि और ग्रहों की चाल पर आधारित है। व्यक्तिगत परामर्श के लिए अनुभवी ज्योतिषी से संपर्क करें।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।