ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 11 नवंबर 2026 07:29 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल न्यूज शिमला

ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला सत्यापित
11 नवंबर 2026, 06:12 pm 1 मिनट पढ़ें 4 व्यूज़
सेव
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड
नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार ग्रहण करते शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह।

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नगर परिषद ठियोग ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद ठियोग ने देश के शीर्ष 20 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) में अपना स्थान पक्का किया है।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार प्रदेश के किसी शहरी निकाय को सीधे राष्ट्रपति के कर-कमलों से यह राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा कि यह सम्मान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व और हिमाचल को स्वच्छ, हरित व सतत विकास का मॉडल राज्य बनाने की सरकारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि ठियोग नगर परिषद का देश के शीर्ष 20 निकायों में शामिल होना शहरी विकास विभाग, निदेशालय के अधिकारियों, स्थानीय निकाय कर्मियों और विशेष रूप से स्वच्छता के अग्रिम पंक्ति के योद्धा 'सफाई मित्रों' के दिन-रात के समर्पण की बदौलत संभव हुआ है। साथ ही ठियोग की जनता की सक्रिय जनभागीदारी ने स्वच्छता की इस मुहिम को एक जन-आंदोलन का रूप दिया है।

मंत्री ने रेखांकित किया कि राज्य सरकार द्वारा शहरी स्थानीय निकायों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए लगातार केंद्रित पहलें, समन्वित प्रयास और उच्चस्तरीय निगरानी तंत्र स्थापित किया गया था। इसी कड़ी में ठियोग में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण, सोर्स सेग्रीगेशन (गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण) और स्वच्छता बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया।

ये भी पढ़ें

राज्य सरकार का संकल्प है कि ठियोग की इस सफलता को मॉडल बनाकर प्रदेश के अन्य सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में स्वच्छता के नए मानक स्थापित किए जाएं ताकि आने वाले सर्वेक्षणों में राज्य का प्रदर्शन और उत्कृष्ट रहे।


नवी मुंबई देश का सबसे साफ शहर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, मध्य प्रदेश के रीवा ने सबसे स्वच्छ नदी तटीय शहरों की श्रेणी में बाजी मारी, जबकि उत्तराखंड के रुद्रपुर को सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर चुना गया।

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की प्रमुख श्रेणियों के विजेता

इस बार सर्वेक्षण में नदी किनारे बसे शहरों, समुद्री तटों और पहाड़ी क्षेत्रों की सफाई को भी अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया। वहीं, अब तक स्वच्छ शहरों की सूची में पहले स्थान हासिल करने वाले इंदौर को इस बार मेंटर शहरों की सूची में रखा गया।

राष्ट्रीय स्वच्छ शहर: नवी मुंबई, सूरत, विजयवाड़ा।

स्वच्छ नदी तटीय शहर: रीवा, बिलासपुर, वाराणसी।

स्वच्छ समुद्री तटीय शहर: पुरी, अलप्पुझा, रत्नागिरी।

स्वच्छ हिमालयी शहर: रुद्रपुर, जम्मू, शोपियां।

मेंटर शहर: अहमदाबाद पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर।

 

2016 में हुई थी स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत

स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। उस समय इसमें देश के केवल 73 शहरी स्थानीय निकाय शामिल थे। अब दसवें संस्करण में इसका दायरा बढ़कर 4,751 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है। इस बार शहरों की सफाई व्यवस्था का आकलन करते समय नागरिकों की राय को भी अधिक महत्व दिया गया। इसके साथ ही नदी किनारों, समुद्री तटों और दूसरे जल स्रोतों को भी सर्वेक्षण में व्यापक रूप से शामिल किया गया। इससे अलग-अलग तरह के शहरों की स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन करना संभव हुआ।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज ह...

शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने अंतरराज्यीय व सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए हाटकोटी के समीप गलू क्षेत्र में एक शाति...

पूरी खबर पढ़ें →
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयं...

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनम...

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में थाना हटली के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है, जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर जबोठी खड्ड में गिर जाने स...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्दौरा मार्ग पर श्री रामलीला ग्राउंड के समीप खुलेआम चिट्ट...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मा...

ऊना जिले त्यूड़ी चौक में एक तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से 57 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई, जिससे समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृ...

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबारी से दहशत में जनता: डॉ. राजीव बिंदल सियासत
सियासत
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबा...

हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और आपराधिक वारदातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखव...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन