ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 11 नवंबर 2026 07:52 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
Himachal News
विज्ञापन
मेले व उत्सव, हिमाचल न्यूज शिमला हिमाचल दर्शन

Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला सत्यापित
11 नवंबर 2026, 06:41 pm 1 मिनट पढ़ें 4 व्यूज़
सेव
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

Lavi Fair 2026: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ऐतिहासिक मेले का विधिवत उद्घाटन किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और तकनीकी नवाचार के नए युग में प्रवेश कर रहा है तथा वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण का संकल्प केवल सरकार का एजेंडा नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी की सक्रिय सहभागिता से पूरा होने वाला एक पावन राष्ट्रीय महायज्ञ है।

 

Lavi Fair 2026: दिल्ली से नहीं, गांव के विकास से बनेगा विकसित भारत

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल दिल्ली जैसे महानगरों से संभव नहीं होगा, बल्कि इसकी सुदृढ़ नींव हमारे सुदूर पहाड़ी और मैदानी गांवों में रखी जाएगी। हमारे अन्नदाता किसानों की समृद्धि, पारंपरिक कारीगरों का कौशल और युवाओं की उद्यमशीलता ही इस राष्ट्रीय संकल्प को धरातल पर उतारेगी।

 

स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को बढ़ावा देते हुए उन्होंने लवी मेले में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक और पर्यटक से कम से कम एक स्थानीय उत्पाद खरीदने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदना महज व्यावसायिक लेन-देन नहीं है, बल्कि हमारे स्थानीय शिल्पकारों की अथक मेहनत का सम्मान और उनके परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का जरिया है।

 

400 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक व व्यापारिक विरासत का प्रतीक है लवी

राज्यपाल ने लवी मेले को सामाजिक सौहार्द, सदियों पुराने तिब्बत-भारत व्यापारिक संबंधों और आपसी विश्वास का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने किन्नौरी टोपी, पट्टू, गर्म ऊनी वस्त्रों, चिलगोजा, सूखे मेवों और पारंपरिक हस्तशिल्प को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और ई-कॉमर्स के जरिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

पारंपरिक उत्पादों को डिजिटल बाजार से जोड़ने पर बल

उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक अपनाने के साथ ही अपनी सांस्कृतिक जड़ों, बोली और रीति-रिवाजों के संरक्षण का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण की संवेदनशीलता को देखते हुए प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान राज्यपाल ने रामपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय नंद लाल को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया।

ये भी पढ़ें

 

स्कूली बच्चों के लिए पहली बार निबंध प्रतियोगिता

इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि मेले के 400 साल पुराने गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए पहली बार स्कूली बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई है, ताकि वे अपने बुजुर्गों से लोक परंपराओं को समझ सकें।

 

17वीं शताब्दी में हुई थी लवी मेले की शुरुआत

सतलुज नदी के किनारे हर साल नवंबर में सजने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समृद्ध हिमालयी संस्कृति और भारत-तिब्बत व्यापार की सदियों पुरानी यादों को संजोए हुए है। बुशहर रियासत की ऐतिहासिक संधि से शुरू हुआ यह सफर आज भी अपनी पारंपरिक पहचान कायम रखे हुए है। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, लवी मेले की शुरुआत 17वीं शताब्दी में हुई थी। वर्ष 1681 के आसपास बुशहर रियासत के शासक राजा केहरी सिंह के समय तिब्बत के साथ व्यापारिक समझौते और मैत्रीपूर्ण संबंध बने थे। इसी परंपरा ने आगे चलकर रामपुर में लवी मेले का रूप लिया।

कभी तिब्बत के व्यापारी भी पहुंचते थे यहां

पुराने समय में रामपुर की लवी में तिब्बत, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के व्यापारी यहां पहुंचते थे। तब तिब्बत से ऊन, पश्मीना और मसाले लाए जाते थे। वहीं, बुशहर और किन्नौर क्षेत्र से ऊनी वस्त्र, पट्टू, शॉल, सूखे मेवे, जड़ी-बूटियां और कृषि उत्पादों का कारोबार होता था। मेले में घोड़े, खच्चर और अन्य पशुधन का व्यापार भी प्रमुख था।

 

समय का बदला लवी का स्वरूप

वर्तमान समय में लवी मेले का स्वरूप काफी बदल चुका है। अब यह केवल पशुधन और पारंपरिक व्यापार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें खेल, मनोरंजन और आधुनिक व्यावसायिक गतिविधियां जुड़ गई हैं। अब देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी घरेलू सामान, कपड़े और खाद्य सामग्री लेकर यहां पहुंचते हैं। मेले में झूले, डोम और खानपान की दुकानों के साथ पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, लोकनृत्य और पहाड़ी वाद्ययंत्र आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

 

खुनू खांपा समुदाय ने संभाली कारोबारी विरासत

मेले की शुरुआत खुनू खांपा समुदाय से जुड़ी है। यह समुदाय शुरुआती दौर से ही घोड़े, पशुधन, पश्मीना, ऊन और जड़ी-बूटियों का कारोबार करता आ रहा है। यह समुदाय आज भी इस कारोबारी इतिहास को बरकरार रखे हुए है। पहले दशकों तक तिब्बत से आयातित सामान यहां बेचा जाता था, लेकिन अब व्यापार में बदलाव आया है।

 

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे फेसबुक पेज Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों म...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नगर परिषद ठियोग ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदे...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज ह...

शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने अंतरराज्यीय व सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए हाटकोटी के समीप गलू क्षेत्र में एक शाति...

पूरी खबर पढ़ें →
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयं...

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनम...

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में थाना हटली के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है, जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर जबोठी खड्ड में गिर जाने स...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्दौरा मार्ग पर श्री रामलीला ग्राउंड के समीप खुलेआम चिट्ट...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मा...

ऊना जिले त्यूड़ी चौक में एक तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से 57 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई, जिससे समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृ...

पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबारी से दहशत में जनता: डॉ. राजीव बिंदल सियासत
सियासत
कांग्रेस राज में 'क्राइम कैपिटल' बनता जा रहा शांत हिमाचल, लगातार हत्याओं और गोलीबा...

हिमाचल प्रदेश में लगातार सामने आ रही हत्या, गोलीबारी और आपराधिक वारदातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखव...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन