ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 11 अक्टूबर 2026 10:54 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को बांटे भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए दिए 3.56 लाख से अधिक के चेक Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार Himachal Weather: हिमाचल में अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: सुक्खू सरकार भरेगी 14 हजार पद, जानिए स्वर्ण पदक विजेता रितु नेगी सहित आज लिए ये बड़े फैसले CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ममता केजरीवाल, दीपके और राठी समेत 3,000 से अधिक लोग गिरफ्तार
Himachal News
विज्ञापन
कांगड़ा

Himachal News: कांगड़ा जिले में जहरीला पदार्थ निगलने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Team Himachal News Team Himachal News
27 सितंबर 2026, 07:31 pm 1 मिनट पढ़ें 13 व्यूज़
सेव
Himachal News: कांगड़ा जिले में जहरीला पदार्थ निगलने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image Source: maxpixel

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जहरीला पदार्थ निगलने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। दोनों हादसों में पीड़ितों द्वारा गलती से दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खा लेने की बात कही जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पहली घटना बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई, जहां एक 47 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरा मामला रानीताल पुलिस चौकी के तहत दर्ज किया गया है, जहां लंबे समय से बीमारी से जूझ रही एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गलती से कोई अन्य जहरीली वस्तु निगल लेने से जान चली गई। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

बैजनाथ में शराब के नशे में व्यक्ति ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ, टांडा में तोड़ा दम

ये भी पढ़ें

बैजनाथ थाना क्षेत्र में घटी घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने पुलिस को बताया कि 47 वर्षीय व्यक्ति गत दिवस अत्यधिक शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने भूलवश किसी दवाई के भ्रम में घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो उसने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

रानीताल में बीमार महिला ने दवाई की जगह निगला जहरीला पदार्थ

उधर, रानीताल पुलिस चौकी के अंतर्गत दूसरे मामले में 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त चल रही थी। परिजनों के अनुसार, महिला ने गलती से अपनी नियमित दवाई के स्थान पर किसी अन्य जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में कांगड़ा पुलिस द्वारा नियमानुसार कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
12 October Birthday: जानिए 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
12 October Birthday: जानिए 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्तूबर राशिफल: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं, जानें अपना भविष्य ज्योतिष
ज्योतिष
12 अक्तूबर राशिफल: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से दूर होंगी विघ...

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्...

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय ज्योतिष
ज्योतिष
12 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय

पंचांग हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अवयवों से बना है- तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस की स्पेशल सैल द्वारा शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और आगामी पुलिस रिमांड पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव क...

ऊना के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद, 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत और अम्ब पुलिस की कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को बांटे भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए दिए 3.56 लाख से अधिक के चेक किन्नौर
किन्नौर
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों क...

किन्नौर के निचार उपमंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 47 विस्थापित परिवारों को भूमि मालिकाना पट्टे देने और सड़क ...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्र...

ऊना जिले के हरोली में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के शिलान्यास, न्यू हरोली विकास योजना और वाहन पासिंग सुविधाओं पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे से पहले गरमाई सियासत: भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक ने रंगरिक सोलर प्रोजेक्ट के ट्रायल और बजट पर उठाए सवाल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे से पहले गरमाई सियासत: भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक न...

स्पीति भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक द्वारा रंगरिक सोलर प्रोजेक्ट के ट्रायल, बैटरी सुरक्षा और ट्राइबल सब-प्लान बजट पर उठाए गए गंभीर सवालों से जुड...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्याय...

एनएलयू शिमला के दीक्षांत समारोह में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का संबोधन, न्यायिक निर्णयों पर उनके विचार और दिग्गजों को मानद उपाधि दिए जाने से जुड़ी...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण व ऑपरेशन शिविर संपन्न, लला मेमे फाउंडेशन उठाएगी गरीब मरीजों के इलाज का खर्च लाहौल-स्पीति
लाहौल-स्पीति
केलांग जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण व ऑपरेशन शिविर संपन्न, लला मे...

केलांग जिला अस्पताल में लाला मेमे फाउंडेशन द्वारा आयोजित मुफ्त नेत्र शिविर, 350 मरीजों की जांच और गरीब मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन की घोषणा पर विस्तृत र...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन