Viral Post: कनाडा में सैलून चलाने वाले हिमाचली युवक सौरभ खन्ना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भारत और विदेश के लाइफस्टाइल पर छिड़ी बहस
Viral Post: सोशल मीडिया के दौर में आए दिन अनोखे और दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो लोगों का ध्यान खींचने के साथ-साथ एक नई बहस भी छेड़ देते हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक Viral Post तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सौरभ खन्ना ने शेयर किया है। विदेश में रहकर अपनी मेहनत के दम पर लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे सौरभ के इस वीडियो को करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
वायरल वीडियो में सौरभ खन्ना यह बताते नजर आ रहे हैं कि वह वर्तमान में कनाडा में बतौर बार्बर कार्यरत हैं। वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि बहुत से लोग कनाडा की लाइफस्टाइल को पसंद नहीं करते होंगे, लेकिन वह कुछ ऐसी चीजें दिखाना चाहते हैं जो अगर भारत में होते तो शायद उनके लिए अफोर्ड करना बहुत मुश्किल होता।
वीडियो में दिखाया अपना लग्जरी लाइफस्टाइल
सौरभ खन्ना वीडियो में बेहद खुश नजर आ रहे हैं और एक-एक करके अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले महंगे गैजेट्स और ब्रांडेड सामान का कलेक्शन दिखाते हैं। वह सबसे पहले एक नहीं बल्कि दो-दो प्रीमियम आईफोन दिखाते हैं, जिसके बाद अपने महंगे परफ्यूम्स और लैपटॉप का कलेक्शन शेयर करते हैं। इसके अलावा वह ब्रांडेड जूते, एयरपॉड्स, मेटा (META) का लेटेस्ट एआई स्मार्ट चश्मा और आखिर में वह हाई-टेक कैमरा दिखाते हैं जिससे वह अपने वीडियो शूट करते हैं।
लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज
वीडियो में बातों ही बातों में सौरभ कहते हैं कि भारत में एक आम बाल काटने वाला व्यक्ति इस तरह की लग्जरी जिंदगी जीने की कल्पना भी नहीं कर सकता। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कई लोग उनकी मेहनत, ईमानदारी और सफलता की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि भारत में भी अब इस प्रोफेशन में काफी संभावनाएं हैं। बहरहाल, हिमाचली युवक की यह Viral Post इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
टिप्पणियाँ (0)