ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 12 नवंबर 2026 05:53 AM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
Himachal News
विज्ञापन
आज जिनका जन्मदिन है

जन्मदिन मुबारक: जानिए 28 सितंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

मणी पुरोहित मणी पुरोहित सत्यापित
27 सितंबर 2026, 10:09 pm 1 मिनट पढ़ें 36 व्यूज़
सेव
जन्मदिन मुबारक: जानिए 28 सितंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें
28 सितंबर जन्मदिन भविष्यफल 2026

28 September Birthday: हिमाचल न्यूज़ परिवार की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख-समृद्धि प्रदान करें। इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 28 सितंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) से 28 सितंबर को जन्मे जातक कैसे होते हैं और उनको जीवन में कितने उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कैसा रहेगा आपके लिए यह साल और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

 

28 September Birthday: जानिए आपके जन्मदिन से जुड़े मूलांक 1 के बारे में 

27 सितंबर को जन्में जातक का मूलांक 1 होगा। अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 1 का स्थान पहला और सबसे ऊपर है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। ग्रहों के राजा सूर्य के प्रभाव वाला यह अंक नेतृत्व, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

 

मूलांक 1 की रोचक बातें

व्यक्तित्व और स्वभाव

मूलांक 1 के जातक सूर्य ग्रह द्वारा संचालित होते हैं, जिसके कारण उनके व्यक्तित्व में कई विशेषताएं पाई जाती हैं। इन जातकों का स्वभाव राजसी होता है और इन्हें किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं होता। आप स्वभाव से गंभीर, धीर और अत्यंत आत्मविश्वासी होते हैं। कठिन परिश्रम और प्रबल इच्छाशक्ति के बल पर आप असंभव को भी संभव बनाने का दम रखते हैं। साधारण परिवेश में जन्म लेकर भी अपनी मेहनत से आप समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान हासिल करते हैं।

 

शुभ अंक, रंग और दिन (Quick Guide)

शुभ दिनांक: 1, 10, 19, 28

शुभ अंक: 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष: 2026, 2044, 2053, 2062

शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम

ईष्टदेव: भगवान सूर्य और मां गायत्री

 

मूलांक 1: जानें कैसा रहेगा यह वर्ष? (वार्षिक भविष्यफल)

मूलांक 1 के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत सुखदायी और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला साबित होगा। इस वर्ष आर्थिक क्षेत्र में आपको बड़ी उन्नति देखने को मिलेगी। अधूरे कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत लाभकारी है। विशेषकर शिक्षा सामग्री, वस्त्र, किराना और चिकित्सा उपकरणों के व्यवसाय में उत्तम धन लाभ के योग हैं। जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें अनुकूल स्थानांतरण या पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। प्रबंधन और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के मानदेय में वृद्धि होगी। इंजीनियरिंग, रेलवे, वकालत, बैंक, सम्पादन और सीए जैसे क्षेत्रों में करियर के नए द्वार खुलेंगे।

ये भी पढ़ें

 

पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के सुंदर संयोग बनेंगे। सेहत के लिहाज से यह वर्ष उत्तम रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरे वर्ष ऊर्जावान और सबल महसूस करेंगे।

 

विशेष उपाय

बाधाओं को दूर करने के लिए वर्ष को और अधिक सफल बनाने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। काली उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें और अपने कर्मचारियों या अधीनस्थ वर्ग के प्रति विनम्र व्यवहार रखें। घर की पूर्व और पश्चिम दिशा को साफ-सुथरा रखें। ध्यान रहे कि घर में जंग लगी हुई लोहे की कोई भी वस्तु न हो। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। प्रतिदिन सूर्य देव को जल दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।

 

उम्र के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष

उम्र के जिस पड़ाव में आप प्रवेश करने जा रहे हैं उसके जोड़ को ही वर्षांक कहते हैं। वर्षांक के अनुसार आपके लिए वर्षफल निकलता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप आज के दिन 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं तो आपकी उम्र का जोड़ 8 होगा। ऐसे में अगर आपका वर्षांक 8 है तो आप 8 नम्बर पर अपना वर्षफल देखिए।

उम्र का जोड़ 1: यह वर्ष पद-प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे।

उम्र का जोड़ 2: कल्पनाशक्ति और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भावनात्मक फैसलों से बचें।

उम्र का जोड़ 3: स्वास्थ्य और व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

उम्र का जोड़ 4: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

उम्र का जोड़ 5: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्राएं और नए अवसर प्राप्त होंगे।

उम्र का जोड़ 6: वैवाहिक और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

उम्र का जोड़ 7: मानसिक तनाव और अकेलेपन की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उम्र का जोड़ 8: आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें।

उम्र का जोड़ 9: ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

हरि ॐ

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यहां दी गई जानकारी सामान्य, धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। किसी भी विशिष्ट अनुष्ठान के लिए स्थानीय विद्वान पंडित से परामर्श लें। हिमाचल न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
मणी पुरोहित
मणी पुरोहित Reporter

ज्योतिष आचार्य मणी पुरोहित (Mani Purohit) हिमाचल प्रदेश के शीर्षस्थ वैदिक ज्योतिषी, एस्ट्रो-वास्तु विशेषज्ञ एवं अंकशास्त्री हैं। इनका परिवार पीढ़ियों से सनातन ज्योतिष साधना एवं वैदिक परंपरा को समर्पित रहा है, वर्तमान ...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
12 November Birthday: जानिए 12 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
12 November Birthday: जानिए 12 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 12 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
12 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
12 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में चमकेगा इन राशियों ...

ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा आज दोपहर 02:19 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे, जबकि सूर्य देव तुला राशि में विराज...

पूरी खबर पढ़ें →
12 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में श्री हरि की कृपा, गंडमूल प्रवेश से पहले निपटा लें शुभ काम; देखें संपूर्ण मुहूर्त आज का पंचांग
आज का पंचांग
12 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में श्री हरि की कृपा, ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पतिवार का दिन जगतपालक भगवान श्री हरि विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों म...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नगर परिषद ठियोग ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदे...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज ह...

शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने अंतरराज्यीय व सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए हाटकोटी के समीप गलू क्षेत्र में एक शाति...

पूरी खबर पढ़ें →
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयं...

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनम...

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में थाना हटली के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है, जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर जबोठी खड्ड में गिर जाने स...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन