ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 4 नवंबर 2026 06:01 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
BJP Himachal: मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी विशेष खबरHimachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान
Himachal News
विज्ञापन
हमीरपुर

धौलासिद्ध प्रोजेक्ट 800 करोड़ देकर SJVN से वापस लेगी सरकार: CM सुक्खू का नादौन में बड़ा ऐलान, अनुराग ठाकुर के दावों को नकारा, बोले- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन नहीं, राज्य ने दिए 450 करोड़

Team Himachal News Team Himachal News
18 सितंबर 2026, 06:05 pm 1 मिनट पढ़ें 242 व्यूज़
सेव
धौलासिद्ध प्रोजेक्ट 800 करोड़ देकर SJVN से वापस लेगी सरकार: CM सुक्खू का नादौन में बड़ा ऐलान, अनुराग ठाकुर के दावों को नकारा, बोले- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन नहीं, राज्य ने दिए 450 करोड़

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के जल संसाधनों और हकों की रक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र में 31.19 करोड़ रुपये की लागत से ब्यास नदी पर बनने वाले 250 मीटर लंबे सधोड़ापत्तन पुल का शिलान्यास करने के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना को एसजेवीएनएल से वापस लेगी। इसके लिए सरकार 800 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के संसाधनों और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को लेकर किए जा रहे दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज भाजपा की देन नहीं है, बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 22 जनवरी 2014 को मंजूर हुआ था। उस समय इसके लिए केंद्र सरकार ने 180 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन उसके बाद केंद्र ने कोई मदद नहीं दी। प्रदेश सरकार ने अपने बजट से 450 करोड़ रुपये जारी कर इसका निर्माण कार्य पूरा करवाया है, जो अगले दो महीनों में बनकर जनता को समर्पित हो जाएगा।

 

नादौन और ज्वालामुखी को जोड़ेगा सधोड़ापत्तन पुल

नादौन के दोबड़ कलां गांव को कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र के सिल्ह गांव से जोड़ने वाले 31.19 करोड़ रुपये के सधोड़ापत्तन पुल के निर्माण से 15 ग्राम पंचायतों के करीब 30,000 लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस डबल-लेन मोटरेबल एवं फुटपाथ पुल के बनने से नादौन और ज्वालामुखी के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी, जिससे सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

 

हमीरपुर में बनेगा उत्तर भारत का पहला कैंसर इंस्टीट्यूट

मुख्यमंत्री ने जिले के स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचे में अभूतपूर्व सुधारों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में जापान के सहयोग से 500 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत का पहला अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही 150 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। एम्स (AIIMS) दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में 28-28 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड लैब बनाई जा रही हैं, जहां एक ही सैंपल से 1,200 जांचें संभव होंगी।

 

हमीरपुर को एजुकेशन कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है

राज्य के विकास मॉडल पर बोलते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल और हमीरपुर को एजुकेशन कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। हमीरपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज और नादौन में एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज खोला जा रहा है। इसके अतिरिक्त, नादौन में 400 करोड़ रुपये की लागत से ब्यास नदी के तट पर भव्य रिवर फ्रंट और स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन अक्टूबर में होगा।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
BJP Himachal: मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर सियासत
सियासत
BJP Himachal: मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से भाजपा का बड़ा शक्...

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को छोटी काशी मंडी में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के माध्यम से अपनी सांगठनिक ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। ...

पूरी खबर पढ़ें →
कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री एवं प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश चौहान का बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो...

पूरी खबर पढ़ें →
मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहां होटल में सेवारत एक कर्मचारी तिजोरी से 11 लाख 50 हजार...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी

बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध कंदरौर पुल के समीप सतलुज नदी में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनस...

पूरी खबर पढ़ें →
4 November Birthday: जानिए 4 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
4 November Birthday: जानिए 4 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 4 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
4 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण दशमी व एकादशी संयोग में बुध-विष्णु कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
4 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण दशमी व एकादशी संयोग में बुध-विष्णु कृपा, जान...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है (प्रातः 11:03 बजे तक, उपरांत रमा एकादशी तिथि आरंभ)। तदनुसा...

पूरी खबर पढ़ें →
4 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण दशमी व ऐंद्र योग में श्री गणेश-विष्णु कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
4 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण दशमी व ऐंद्र योग में श्री गणेश-विष्णु कृपा, ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है। बुधवार का दिन प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश, जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु और बुध देव को समर्...

पूरी खबर पढ़ें →
3 November Birthday: जानिए 3 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
3 November Birthday: जानिए 3 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 3 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
3 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
3 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में चमकेगा इन राशियों का भ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 3 नवंबर, सन् 2026 ई॰ है। आज संकटम...

पूरी खबर पढ़ें →
3 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में मंगल-हनुमान कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
3 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में मंगल-हनुमान कृपा, जाने...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन