ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
बुधवार 4 नवंबर 2026 02:57 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी विशेष खबरHimachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता Himachal News: 390 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार Himachal News: पिकअप से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर Himachal News: 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धर्मशाला तपोवन में होंगी 6 बैठकें Himachal News: स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत और बजंतरियों के भत्ते में 10 फीसदी बढ़ोतरी; सीएम सुक्खू ने किया एलान Himachal News: धर्मशाला में फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस
Himachal News
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम

Himachal Weather: हिमाचल से मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, प्रदेश में सामान्य से 10% कम बरसे मेघ; 329 लोगों की मौत और 3,217 करोड़ का नुकसान

सोमसी देष्टा: शिमला सोमसी देष्टा: शिमला
20 सितंबर 2026, 08:24 am 1 मिनट पढ़ें 123 व्यूज़
सेव
Himachal Weather: हिमाचल से मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, प्रदेश में सामान्य से 10% कम बरसे मेघ; 329 लोगों की मौत और 3,217 करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में 25 सितंबर के आसपास मानसून विदा होने के आसार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश सहित समूचे उत्तर भारत में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने के आसार बन गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 21 सितंबर तक मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि 22 से 25 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 सितंबर के आसपास हिमाचल प्रदेश से मानसून की औपचारिक विदाई हो जाएगी। राज्य में पिछले दो दिनों से भारी बारिश थम गई है और शनिवार को भी अधिकांश स्थानों पर धूप खिली रही। प्रदेश में भूस्खलन के कारण प्रदेश की 55 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध रहीं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस मानसून सीजन में 20 जून से 19 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 631 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य औसत 701.7 मिलीमीटर की तुलना में 10 फीसदी कम है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में सामान्य से 18 फीसदी कम और वर्ष 2025 में सामान्य से 42 फीसदी अधिक वर्षा हुई थी। इस वर्ष जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो शिमला, बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू और सिरमौर जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जिसमें शिमला जिले में सर्वाधिक 15 प्रतिशत अधिक मेघ बरसे। इसके विपरीत चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना और लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जिसमें लाहौल-स्पीति में सामान्य से 63 प्रतिशत तक बारिश की भारी कमी रही।

ये भी पढ़ें

 

329 लोगों की मृत्यु, 3,217 करोड़ की संपत्ति तबाह

भले ही इस वर्ष वर्षा का कुल आंकड़ा सामान्य से कम रहा हो, लेकिन मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं ने राज्य को गहरा जख्म दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 30 जून से 19 सितंबर के मध्य बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं में 329 लोगों की जान गई है, जबकि 567 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौतों में 196 मामले केवल सड़क हादसों से जुड़े हैं। इसके अतिरिक्त राज्य भर में 41 पक्के व 98 कच्चे मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि 521 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची। प्रदेश भर में 17 दुकानें और 492 गोशालाएं भी ध्वस्त हो गईं। अब तक राज्य को कुल लगभग 3,217 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान सहन करना पड़ा है।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
सोमसी देष्टा: शिमला
सोमसी देष्टा: शिमला Reporter

सोमसी देष्टा 'हिमाचल न्यूज़' में बतौर राज्य संवाददाता (State Correspondent) कार्यरत हैं। वे पिछले 8 सालों से हिमाचल न्यूज से जुड़ी हैं। वे पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक घटनाक्रमों की व्याप...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
कांगड़ा: भाजपा नेता राकेश चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री एवं प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश चौहान का बुधवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो...

पूरी खबर पढ़ें →
मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहां होटल में सेवारत एक कर्मचारी तिजोरी से 11 लाख 50 हजार...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: सतलुज नदी में तैरता मिला मंडी की महिला का शव, इलाके में सनसनी

बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध कंदरौर पुल के समीप सतलुज नदी में मंगलवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनस...

पूरी खबर पढ़ें →
4 November Birthday: जानिए 4 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
4 November Birthday: जानिए 4 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 4 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
4 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण दशमी व एकादशी संयोग में बुध-विष्णु कृपा, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
4 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण दशमी व एकादशी संयोग में बुध-विष्णु कृपा, जान...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है (प्रातः 11:03 बजे तक, उपरांत रमा एकादशी तिथि आरंभ)। तदनुसा...

पूरी खबर पढ़ें →
4 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण दशमी व ऐंद्र योग में श्री गणेश-विष्णु कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
4 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण दशमी व ऐंद्र योग में श्री गणेश-विष्णु कृपा, ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बुधवार का दिन है। बुधवार का दिन प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश, जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु और बुध देव को समर्...

पूरी खबर पढ़ें →
3 November Birthday: जानिए 3 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
3 November Birthday: जानिए 3 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 3 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ज...

पूरी खबर पढ़ें →
3 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
3 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में चमकेगा इन राशियों का भ...

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 3 नवंबर, सन् 2026 ई॰ है। आज संकटम...

पूरी खबर पढ़ें →
3 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में मंगल-हनुमान कृपा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय आज का पंचांग
आज का पंचांग
3 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक कृष्ण नवमी व ब्रह्म योग में मंगल-हनुमान कृपा, जाने...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विकास को बताया प्राथमिकता हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
विशेष खबरHimachal News: निवेदिता नेगी ने संभाला लाहौल-स्पीति के DC का कार्यभार, जनहित व विक...

वर्ष 2017 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सामरिक एवं जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त (DC) के रूप में ...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन