ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
रविवार 11 अक्टूबर 2026 10:59 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को बांटे भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए दिए 3.56 लाख से अधिक के चेक Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन केलांग में खुलेगा देश का पहला ICMR हाई-एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर, सोमवार को जेपी नड्डा करेंगे शिलान्यास जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार जगत प्रकाश नड्डा का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले, कुशासन और कुप्रबंधन का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस सरकार Himachal Weather: हिमाचल में अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: सुक्खू सरकार भरेगी 14 हजार पद, जानिए स्वर्ण पदक विजेता रितु नेगी सहित आज लिए ये बड़े फैसले CJP Protest: कॉकच्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ममता केजरीवाल, दीपके और राठी समेत 3,000 से अधिक लोग गिरफ्तार
Himachal News
विज्ञापन
कुल्लू

कुल्लू में मानसून तबाही का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम: मनाली, बंजार और आनी में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, ट्राउट फार्म और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Team Himachal News Team Himachal News
30 सितंबर 2026, 09:43 pm 1 मिनट पढ़ें 18 व्यूज़
सेव
कुल्लू में मानसून तबाही का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम: मनाली, बंजार और आनी में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, ट्राउट फार्म और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
कुल्लू जिले में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेती अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम।

Kullu News: मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कुल्लू जिले में हुई भारी तबाही का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी टीम ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मनाली, बंजार और आनी विधानसभा क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु की अगुवाई में पहुंची छह सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम ने धरातल पर जाकर क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों, पेयजल योजनाओं, मत्स्य केंद्रों और भूस्खलन प्रभावित गांवों का जायजा लिया।

केंद्रीय टीम ने ओल्ड मनाली में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने सोलंग गांव का रुख कर भू-धंसाव से हुए नुकसान को देखा। टीम ने पतलीकूहल स्थित प्रसिद्ध ट्राउट फार्म पहुंचकर मत्स्य पालन क्षेत्र को पहुंची क्षति का जायजा लिया। इसके अलावा बंजार क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित स्थलों और आनी उपमंडल के खनाग स्थित डीम्ड में लैंडस्लाइड से हुई तबाही का बारीकी से स्थलीय अवलोकन किया।

 

चंबा, कांगड़ा और कुल्लू का किया दौरा

ये भी पढ़ें

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गठित इस अंतर-मंत्रालयी टीम ने प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया है। इसमें सड़कों, मकानों, पेयजल योजनाओं, कृषि-बागवानी, बिजली ढांचे और मत्स्य केंद्रों को पहुंचे नुकसान का व्यापक आकलन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की ओर से अंतिम क्षति रिपोर्ट प्राप्त होते ही टीम विस्तृत मूल्यांकन कर राहत सहायता के लिए अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगी।

 

केंद्रीय अधिकारियों संग इसरो के वैज्ञानिक भी टीम में शामिल

दौरे के दौरान केंद्रीय टीम में जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय के उप निदेशक कनव दुआ तथा इसरो (ISRO) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे। निरीक्षण के समय हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा, एडीएम सुरजीत राठौर और एसडीएम मनाली गुंजीत चीमा भी उपस्थित रहे।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
12 October Birthday: जानिए 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें ज्योतिष
ज्योतिष
12 October Birthday: जानिए 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 12 अक्तूबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाय...

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्तूबर राशिफल: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं, जानें अपना भविष्य ज्योतिष
ज्योतिष
12 अक्तूबर राशिफल: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से दूर होंगी विघ...

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्...

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय ज्योतिष
ज्योतिष
12 अक्तूबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय

पंचांग हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अवयवों से बना है- तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

शिमला पुलिस की स्पेशल सैल द्वारा शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और आगामी पुलिस रिमांड पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: अम्ब के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, बीच-बचाव क...

ऊना के भंजाल गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद, 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत और अम्ब पुलिस की कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों को बांटे भूमि के मालिकाना पट्टे, मकान निर्माण के लिए दिए 3.56 लाख से अधिक के चेक किन्नौर
किन्नौर
Kinnaur News: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडार गांव के 47 विस्थापित परिवारों क...

किन्नौर के निचार उपमंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 47 विस्थापित परिवारों को भूमि मालिकाना पट्टे देने और सड़क ...

पूरी खबर पढ़ें →
Una News: हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Una News: हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, उप मुख्यमंत्र...

ऊना जिले के हरोली में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के शिलान्यास, न्यू हरोली विकास योजना और वाहन पासिंग सुविधाओं पर विस्तृत रिपोर्ट।

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे से पहले गरमाई सियासत: भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक ने रंगरिक सोलर प्रोजेक्ट के ट्रायल और बजट पर उठाए सवाल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
मुख्यमंत्री के स्पीति दौरे से पहले गरमाई सियासत: भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक न...

स्पीति भाजपा मंडल अध्यक्ष डेम्डुल गटुक द्वारा रंगरिक सोलर प्रोजेक्ट के ट्रायल, बैटरी सुरक्षा और ट्राइबल सब-प्लान बजट पर उठाए गए गंभीर सवालों से जुड...

पूरी खबर पढ़ें →
Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्यायिक फैसलों और जनहित के बीच हो संतुलन हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Himachal News: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम सुक्खू, न्याय...

एनएलयू शिमला के दीक्षांत समारोह में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का संबोधन, न्यायिक निर्णयों पर उनके विचार और दिग्गजों को मानद उपाधि दिए जाने से जुड़ी...

पूरी खबर पढ़ें →
केलांग जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण व ऑपरेशन शिविर संपन्न, लला मेमे फाउंडेशन उठाएगी गरीब मरीजों के इलाज का खर्च लाहौल-स्पीति
लाहौल-स्पीति
केलांग जिला अस्पताल में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण व ऑपरेशन शिविर संपन्न, लला मे...

केलांग जिला अस्पताल में लाला मेमे फाउंडेशन द्वारा आयोजित मुफ्त नेत्र शिविर, 350 मरीजों की जांच और गरीब मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन की घोषणा पर विस्तृत र...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन