Himachal News: कांगड़ा जिला में शाहपुर उपमंडल के मनेई गांव में एक व्यक्ति की सर्पदंश से दु:खद मौत हो गई। मृतक संजय कुमार (42) पुत्र कर्मचंद निवासी रजियाल जिला कांगड़ा का रहने वाला था। संजय कुमार जेबीटी शिक्षक था।
जानकारी के मुताबिक संजय शनिवार शाम घर जा रहा था। मनेई गांव में रास्ते में एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। संजय घर पहुंचा तो परिजनों ने उसकी हालत को नाजुक देख कर उसे टांडा अस्पताल ले गए।
पूरे शरीर में सांप का ज़हर फैलने से संजय की हालत गंभीर होती गई और रविवार को सुबह अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मृतक संजय कुमार अपने बुजुर्ग माता पिता का इकलौता सहारा था। मृतके अपने पीछे दो बेटों व पत्नी को छोड़ गया।
Himachal News
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here