CM Delhi: आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में आतिशी को आतिशी को आज विधायक दल का नेता को चुना गया है और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाने पर फैसला हुआ। अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे उप राज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर इस्तीफा सौंपेंगे। नई सरकार में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा।
CM Delhi: ऐसे चुनी गई आतिशी विधायक दल की नेता
बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। विधायकों ने भी आतिशी के नाम का स्वागत किया। इसी हफ्ते आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में शामिल हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं थी। आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं।

CM Delhi: कौन हैं आतिशी?
आतिशी आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आतिशी वर्तमान में दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है। आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल रहीं।
Posted By: Himachal News
Himachal News की खबरों के वीडियो देखने के लिए और News Updates के लिए हमारे Facebook पेज Himachal News को Like करें व हमारे YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
