Himachal News: रोहड़ू में एक छात्रा ने रखी ऐसी मांग कि मुख्यमंत्री को लेना पड़ा बड़ा फैसला, और दिया ये भरोसा
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को निजी स्कूलों के समान आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए सरकारी सीबीएसई स्कूलों का विस्तार कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश भर में सीबीएसई से संबद्ध उत्कृष्ट शिक्षण परिसरों का निर्माण करना है ताकि हर बच्चे को समान अवसर मिल सकें।

राज्य की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना सबसे बड़ी चुनौती: मुख्यमंत्री
संवाद के दौरान एक छात्र द्वारा समय प्रबंधन और जनता की अपेक्षाओं के बीच सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति में समयबद्ध सुधार लाना और हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

एआई तकनीक और शिक्षा के आधार पर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बच्चों के बौद्धिक विकास पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई आधुनिक दौर का एक शक्तिशाली उपकरण है, लेकिन इसके प्रभावी और सुरक्षित उपयोग के लिए मजबूत बुनियादी शिक्षा और ज्ञान का होना अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक के साथ-साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
रोजगार, स्वरोजगार और बचपन की स्मृतियों पर खुलकर की बात
रोजगार के अवसरों पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार सरकारी नौकरियों के साथ-साथ युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। यूकेजी के एक छोटे छात्र के सवाल पर उन्होंने अपने बचपन की स्मृतियां साझा करते हुए सर्दियों में परिवार के साथ आग तापते हुए दादी द्वारा सुनाई जाने वाली 'सात बहनों' की कहानी का जिक्र किया।

गरिमामयी उपस्थिति के बीच उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, नशा निवारण बोर्ड के सह-संयोजक संजय भारद्वाज, शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप तथा पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
टिप्पणियाँ (0)