ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 12 नवंबर 2026 06:13 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
Himachal News
विज्ञापन
ऊना

Himachal News: हरोली में 3.50 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य पूर्व सैनिक भवन, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जारी की पहली किश्त

Team Himachal News Team Himachal News सत्यापित
28 सितंबर 2026, 02:48 pm 1 मिनट पढ़ें 35 व्यूज़
सेव
Himachal News: हरोली में 3.50 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य पूर्व सैनिक भवन, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जारी की पहली किश्त
हरोली में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

Himachal News: ऊना जिले के हरोली उपमंडल में पूर्व सैनिकों के कल्याण और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घोषणा की है कि रामपुर पुल के समीप विकसित की जा रही 'न्यू हरोली' परिकल्पना के तहत 3.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पूर्व सैनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किश्त लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है। इस भवन के निर्माण कार्य को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को हरोली जल भवन में इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के पूर्व सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिकों का सिविल जीवन में भी पूरा सम्मान होना चाहिए और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना प्रदेश सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता है।

 

पूर्व सैनिकों को मिलेगा अपना स्थायी मंच

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस पूर्व सैनिक भवन के बनने से भूतपूर्व सैनिकों को अपनी बैठकों, सामाजिक आयोजनों और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के संचालन के लिए एक बेहतर व स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों के अमूल्य योगदान को राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए। सैनिकों की शहादत और शौर्य को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि इसी भावना के तहत घालुवाल में भारतीय सेना का एक टैंक स्थापित किया गया है, ताकि भावी पीढ़ियां हमारे देश के वीरों के बलिदान और देशभक्ति से प्रेरणा ले सकें।

ये भी पढ़ें

 

'न्यू हरोली' परिकल्पना से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास का खाका खींचते हुए बताया कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के पूरे क्षेत्र को 'विकास पथ' के रूप में निखारा जा रहा है। न्यू हरोली प्रोजेक्ट के अंतर्गत यहां हेलीपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला सिंथेटिक ट्रैक, इनडोर स्टेडियम, एटीएस, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता का कार्यालय, राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय, जिला कोर्ट परिसर तथा उद्योग विभाग के कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।

 

घोषणा से गदगद हुए एक्स सर्विसमैन

इस अवसर पर इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग ऊना के प्रधान कैप्टन शक्ति चंद्र ने पूर्व सैनिक भवन के लिए बेशकीमती भूमि और बजट स्वीकृत करने पर उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, लेफ्टिनेंट (नेवी) एसपी शर्मा, सूबेदार दिलबाग सिंह सहित कई वरिष्ठ पूर्व सैनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
12 November Birthday: जानिए 12 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
12 November Birthday: जानिए 12 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 12 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
12 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
12 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में चमकेगा इन राशियों ...

ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा आज दोपहर 02:19 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे, जबकि सूर्य देव तुला राशि में विराज...

पूरी खबर पढ़ें →
12 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में श्री हरि की कृपा, गंडमूल प्रवेश से पहले निपटा लें शुभ काम; देखें संपूर्ण मुहूर्त आज का पंचांग
आज का पंचांग
12 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में श्री हरि की कृपा, ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पतिवार का दिन जगतपालक भगवान श्री हरि विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों म...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नगर परिषद ठियोग ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदे...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज ह...

शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने अंतरराज्यीय व सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए हाटकोटी के समीप गलू क्षेत्र में एक शाति...

पूरी खबर पढ़ें →
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयं...

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनम...

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में थाना हटली के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है, जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर जबोठी खड्ड में गिर जाने स...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन