Power Cut: हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड द्वारा 132/66/33/11 केवी बिजनी पावर सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा है। इस तकनीकी सुधारीकरण के कारण 29 सितंबर को बिजनी से साईगलू उप-मंडल को सप्लाई देने वाली 33 केवी एटी लाइन और 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू से जुड़े सभी 22 केवी फीडरों पर पावर कट प्रभावी रहेगा।

इस मेंटेनेंस वर्क के चलते साईगलू और आसपास के लगभग तीन दर्जन से अधिक गांवों में दिनभर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने इस पावर कट के दौरान सभी उपभोक्ताओं से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण का काम तय शेड्यूल के अनुसार पूरा किया जा सके।

विद्युत उप-मंडल साईगलू के सहायक अभियंता विनीत कुमार ने बताया कि भविष्य में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मौसम अनुकूल रहा और तकनीकी काम जल्दी समाप्त हो गया, तो निर्धारित समय से पहले भी पावर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

 

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा पावर कट, 33 गांव होंगे प्रभावित

बिजली बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक 29 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक पावर कट रहेगा। इस समयावधि के दौरान सदोह, बरयारा, डोलरा बल्ह, बीर, लाग, भलेड, तरनोह, घेरू, भरगांव, लुहारड़, कोट, डवाहण, तरयासल, माहन, कून, कड़कोह, लागधार, सताहन, खलाणू, बरनोटा, कोटली, सूुराड़ी, सैण, सलेतर, हार्ट, साईगलू, सदयाणा, सतोहल, गोखड़ा, बटाहर, बतौर, सेहली और साथ लगते इलाकों में ब्लैकआउट रहेगा।

संबंधित समाचार


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।