ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी
गुरुवार 12 नवंबर 2026 06:17 PM
साइन इन ई-पेपर वेब स्टोरीज वीडियो शॉर्ट्स
ब्रेकिंग न्यूज
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस Una News: चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर Una News: भाई दूज पर मातम में बदलीं खुशियां, तिलक लगाने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम
Himachal News
विज्ञापन
हमीरपुर

Hamirpur News: सुजानपुर के पनोह में नालसा की कानूनी योजनाओं और पोषण माह पर महिलाओं को किया जागरूक

Team Himachal News Team Himachal News
28 सितंबर 2026, 02:09 pm 1 मिनट पढ़ें 56 व्यूज़
सेव
Hamirpur News: सुजानपुर के पनोह में नालसा की कानूनी योजनाओं और पोषण माह पर महिलाओं को किया जागरूक
ग्राम पंचायत पनोह में आयोजित शिविर में उपस्थित महिलाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनोह में एक दिवसीय विशेष कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय सुजानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, ग्रामीण वासियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें मुफ्त कानूनी सहायता योजना सबसे प्रमुख है, जिसके तहत पात्र लोगों को निशुल्क कानूनी परामर्श और वकील उपलब्ध कराए जाते हैं।

 

मुफ्त कानूनी सहायता और 15100 हेल्पलाइन की जानकारी

ये भी पढ़ें

शिविर के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग और कम आय वर्ग के लोग नालसा की मुफ्त कानूनी मदद के पात्र हैं। पात्र व्यक्ति किसी भी न्यायालय परिसर में स्थित फ्रंट ऑफिस में जाकर या नालसा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करके इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 01972-224399 के माध्यम से भी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर से संपर्क किया जा सकता है। शिविर में महिलाओं और बच्चों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार कानून, घरेलू हिंसा रोधी अधिनियम तथा बाल विवाह प्रतिषेध कानून की जानकारी दी गई। साथ ही मुकदमों को कोर्ट में खींचने के बजाय लोक अदालतों और मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने पर बल दिया गया।

 

'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर पोषण माह का संदेश

कार्यक्रम के दूसरे चरण में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभागीय गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार प्रदान करके ही कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।


Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को  फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe  करें।

आपकी प्रतिक्रिया:
Team Himachal News
Team Himachal News सुपर एडमिन

टीम हिमाचल न्यूज़ बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़, संकरी घाटियां और अनिश्चित मौसम... हिमाचल प्रदेश का भूगोल जितना अलौकिक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण और दुर्गम भी। भारी बर्फबारी, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं की निरंतर मार के बीच...

सभी समाचार देखें
टिप्पणियाँ (0)
कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
Himachal News Shorts LIVE
12 November Birthday: जानिए 12 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें आज जिनका जन्मदिन है
आज जिनका जन्मदिन है
12 November Birthday: जानिए 12 नवंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 12 नवंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया ...

पूरी खबर पढ़ें →
12 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का संपूर्ण हाल आज का राशिफल
आज का राशिफल
12 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में चमकेगा इन राशियों ...

ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा आज दोपहर 02:19 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे, जबकि सूर्य देव तुला राशि में विराज...

पूरी खबर पढ़ें →
12 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में श्री हरि की कृपा, गंडमूल प्रवेश से पहले निपटा लें शुभ काम; देखें संपूर्ण मुहूर्त आज का पंचांग
आज का पंचांग
12 नवंबर 2026 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल तृतीया व सुकर्मा योग में श्री हरि की कृपा, ...

हिंदू पंचांग के अनुसार आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पतिवार का दिन जगतपालक भगवान श्री हरि विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की उपासना को समर्पित होता है।

पूरी खबर पढ़ें →
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ मेले व उत्सव,
मेले व उत्सव,
Lavi Fair 2026: रामपुर में ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भव्य आगाज, राज्यपाल ...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में करीब 400 वर्ष पुराने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ...

पूरी खबर पढ़ें →
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों में बनाई जगह; राष्ट्रपति के हाथों विक्रमादित्य सिंह ने लिया अवार्ड हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
ठियोग ने बढ़ाया हिमाचल का मान: स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 20 शहरी निकायों म...

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की नगर परिषद ठियोग ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदे...

पूरी खबर पढ़ें →
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं NDPS के दो मामले; 4 दिन के रिमांड पर हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Shimla News: रोहड़ू में चिट्टे के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज ह...

शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने अंतरराज्यीय व सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए हाटकोटी के समीप गलू क्षेत्र में एक शाति...

पूरी खबर पढ़ें →
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयंती पर बोले सुनील नेगी हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
जनजातीय गौरव सप्ताह: हिमाचल के सभी जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम, बिरसा मुंडा जयं...

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय ...

पूरी खबर पढ़ें →
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Mandi News: शादी से लौटते वक्त खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत; DSP का गनम...

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट में थाना हटली के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है, जिसमें एक कार के अनियंत्रित होकर जबोठी खड्ड में गिर जाने स...

पूरी खबर पढ़ें →
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस हिमाचल न्यूज
हिमाचल न्यूज
Bilaspur News: बस की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब बस अड्डे के मुख्य निकास द्वार के ठीक बाहर एक दर्दनाक सड़क हा...

पूरी खबर पढ़ें →
1 / 10
सभी समाचार देखें ›
विज्ञापन