2 जून: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 2 जून वर्ष का 153वां (लीप वर्ष में यह 154वां) दिन है। साल में अभी 212 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 2 जून का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 2 जून का इतिहास एवं घटनाक्रम।
2 जून की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 2 June in History)
तेलंगाना बना था देश का नया राज्य, पांच दशक चले आंदोलन के बाद आंध्र प्रदेश से हुआ था अलग
आज ही के दिन 2014 में तेलंगाना देश का नया राज्य बना था। तेलंगाना की आंध्र प्रदेश से अलग करके उसे अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की 50 साल पुरानी मांग आज ही के दिन 8 साल पहले पूरी हुई थी। 1 नवंबर 1956 में राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के तहत तब के हैदराबाद, यानी तेलंगाना प्रांत का भाषाई आधार पर आंध्र प्रदेश में विलय कर दिया गया था। राज्य का ये हिस्सा अन्य हिस्सों की तुलना में आर्थिक, शैक्षणिक एवं अन्य सभी स्तरों पर पिछड़ा हुआ था। इससे कुछ ही समय बाद तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग उठने लगी।
इसके लिए पहला बड़ा आंदोलन आंध्र प्रदेश के रूप में नया राज्य बनने के महज 13 सालों बाद, यानी 1969 में हुआ। तब से लगातार तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर 2013 तक आंदोलन चलते रहे। आखिरकार 50 सालों से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद 2014 में तेलंगाना नया राज्य बना।
केसीआर बने थे तेलंगना के पहले मुख्यमंत्री
तेलंगाना राज्य के गठन के लिए के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति की स्थापना करते हुए लंबे समय तक आंदोलन किया था। नए राज्य के गठन के लिए 2009 में भूख हड़ताल करने वाले के चंद्रशेखर राव, यानी केसीआर तेलंगाना राज्य के पहले मुख्यमंत्री चुने गए और अब भी वे ही राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
5 दशकों तक चला अलग तेलंगाना राज्य बनाने का आंदोलन
1969 में तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर पहली बार आंदोलन होने के बाद 1972 और 2009 में भी बड़े आंदोलन हुए। 1969 में तो ‘जय तेलंगाना’ आंदोलन हिंसक हो उठा था और करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय ये आंदोलन शांत तो गया था, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया था। अलग राज्य की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ती गई।
इसके बाद 1972 में ‘जय आंध्र’ आंदोलन शुरू हुआ। 1998 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ‘एक मत, दो राज्य’ का नारा देकर अलग तेलंगाना राज्य की मांग का समर्थन किया। साल 2001 में के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की स्थापना की। पार्टी के नाम से ही स्पष्ट है कि वह अलग राज्य बनाने के लिए सबसे मुखर थी।
2009 के लोकसभा चुनावों तक तेलंगाना को लेकर राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई थी। भाजपा ने घोषणा कर दी थी कि अगर वह सत्ता में आई तो तेलंगाना को अलग राज्य बनाएगी। इस बीच सितंबर 2009 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। इससे आंध्र प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल पैदा हो गया।।
29 नवंबर को केसीआर ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। जैसे-जैसे केसीआर की भूख हड़ताल आगे बढ़ी, तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग का आंदोलन तेज होता गया। राजनीतिक दलों के साथ-साथ छात्रों, कर्मचारी और सामाजिक संगठन भी इस आंदोलन से जुड़ गए। तब 11 दिन बाद केंद्र सरकार ने तेलंगाना राज्य के गठन के लिए प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन देते हुए केसीआर की भूख हड़ताल खत्म करवाई।
फरवरी 2010 में केंद्र सरकार ने जस्टिस श्रीकृष्ण के नेतृत्व में 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाई। दिसंबर 2010 में कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी। इस दौरान तेलंगाना को लेकर प्रदर्शन होते रहे। 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस कमजोर हो चुकी थी। नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी चुनौती बनकर उभर रहे थे।
तब 3 अक्टूबर 2013 को केंद्र सरकार ने तेलंगाना के गठन को मंजूरी दी। 2 जून को राज्य ने औपचारिक रूप से आकार लिया और चंद्रशेखर राव राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। तेलंगाना बनने के बावजूद हैदराबाद शहर को लेकर दोनों राज्यों में खींचतान चलती रही, लेकिन केंद्र ने जस्टिस श्रीकृष्ण समिति की सिफारिश पर हैदराबाद को 10 साल के लिए दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी घोषित कर दिया। 2015 में अमरावती को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनने का फैसला किया गया।
साभार: दैनिक भास्कर
1947: भारत विभाजन पर अंतिम चर्चा
लॉर्ड लुईस माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की औपचारिक रूपरेखा (माउंटबेटन प्लान) को भारतीय नेताओं के सामने चर्चा के लिए रखा था, जिसे इसके अगले दिन यानी ‘3 जून प्लान’ के नाम से सार्वजनिक किया गया।
देश-विदेश में 2 जून को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1702: रानी ऐनी के कप्तान जनरल जॉन चर्चिल ने राइन पर कैसेरसविर्थ के आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया।
1739: स्वीडन के स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की स्थापना की गई।
1756: फोर्ट विलियम पर घेराबंदी- बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने कोलकाता (तब कलकत्ता) में अंग्रेजों के मजबूत गढ़ ‘फोर्ट विलियम’ पर कब्जा करने के लिए अपना सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसके आगे चलकर अंग्रेजों को आत्मसमर्पण करना पड़ा।
1793: फ्रांस में गिरांडिन का नाश हो गया।
1800: पहले चेचक का टीकाकरण उत्तर अमेरिका में ट्रिनिटी, न्यूफाउंडलैंड में किया गया।
1818: ब्रिटिश सेना ने बॉम्बे में मराठा गठबंधन सेनाओं को परास्त किया।
1851: अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1868: पहला ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस इंग्लैंड के मैनचेस्टर में आयोजित किया गया।
1869: शेरवुड कॉलेज की स्थापना नैनीताल भारत में की गयी।
1881: मारकोनी ने रेडियो के पेटेंट के लिए आवेदन दिया।
1883: पहली बार बेसबॉल खेल बिजली की रोशनी में फोर्ड वेयन इंडियाना में खेला गया।
1896: जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1898: डॉ. पॉल-लुइस साइमंड ने पता लगाया कि बॉम्बे में फैले प्लेग का कारण चूहे, मक्खियां हैं।
1901: कत्सुरा तारो जापान के प्रधानमंत्री बने।
1908: श्री अरबिंदो की गिरफ्तारी- महान स्वतंत्रता सेनानी, कवि और दार्शनिक श्री अरबिंदो (अरविंद घोष) को कोलकाता के प्रसिद्ध ‘माणिकटोला बम कांड’ (अलीपुर बम मामला) के सिलसिले में ब्रिटिश सरकार द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
1909: एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1947: लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक- लंदन के वेस्टमिंस्टर ऐबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भव्य ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह आयोजित हुआ। खास बात यह थी कि यह इतिहास का पहला ऐसा शाही राज्याभिषेक था, जिसका टेलीविजन पर सीधा (लाइव) प्रसारण किया गया था और दुनिया भर के करोड़ों लोगों ने इसे देखा।
1966: चांद पर अमेरिका का पहला कदम- अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान ‘सर्वेयर-1’ (Surveyor 1) चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा। यह नासा का पहला सॉफ्ट-लैंडिंग मिशन था, जिसने भविष्य के मानवयुक्त अपोलो मिशनों की नींव रखी।
1996: यूक्रेन बना पूरी तरह परमाणु-मुक्त: शीत युद्ध की समाप्ति और सोवियत संघ के विघटन के बाद, यूक्रेन ने अपने पास मौजूद आखिरी परमाणु हथियारों को भी रूस को सौंप दिया। इसके साथ ही यूक्रेन दुनिया का एक प्रमुख परमाणु-मुक्त (Nuclear-Free) देश बन गया।
1972: नेवादा में यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान को एक व्यक्ति ने हाईजैक किया। बंधकों को छोड़ने के लिए अपहरणकर्ता ने 2 लाख डॉलर की फिरौती मांगी।
1983: अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत हुई।
1994: उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
1996: उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1998: सीआईएच कंप्यूटर वायरस ताइवान में खोजा गया।
1999: भूटान ब्राडकास्टिंग सर्विस पहली बार देश में टेलीविजन ट्रांसमिशन लेकर आया। टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
2000: पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर।
2003: म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
2004: आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
2006: अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2008: टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों ‘जगुआर’ व ‘लैंड’ रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया।
2009: नवंबर 2008 के मुंबई हमला मामले में पाकिस्तानी कोर्ट ने आतंकी संगठन लश्कर के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद को रिहा किया।
2011: ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए।
2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
2014: तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।
2023: ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास भीषण रेल दुर्घटना लगभग 288 लोगों की मौत, 1000 से अधिक घायल।
2024: मेक्सिको को मिली पहली महिला राष्ट्रपति: मेक्सिको में ऐतिहासिक आम चुनाव हुए, जिसमें क्लॉडिया शिनबाम (Claudia Sheinbaum) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की। वे मेक्सिको के इतिहास में राष्ट्रपति पद संभालने वाली पहली महिला बनीं।
2025: मूसलाधार बारिश के कारण असम, सिक्किम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई। इस आपदा से असम में 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, जबकि सिक्किम में फंसे करीब 1,500 पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित निकाला।
2 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 2 June)
1930: बाबूलाल गौर – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री। बाबूलाल गौर 23 अगस्त, 2004 से 29 नवंबर, 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने दिल्ली तथा पंजाब आदि राज्यों में आयोजित सत्याग्रहों में भी भाग लिया था। श्री गौर आपात काल के दौरान 19 माह की जेल भी काट चुके हैं। 1974 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा बाबूलाल गौर को ‘गोवा मुक्ति आन्दोलन’ में शामिल होने के कारण ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी’ का सम्मान प्रदान किया गया था।
1943: इलैयाराजा – भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार, गायक, वाद्य यंत्र वादक, ऑर्केस्ट्रेटर और कंडक्टर-एनेजर हैं। इन्होंने मुख्यतः दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनी फ़िल्मों में संगीत दिया है। 2018 में इन्हें ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया था।
1955: मणिरत्नम – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक। मणिरत्नम भी एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्मों में काम करके फिल्म कलाकार अपने आप को भाग्यशाली समझता है। वे एक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होंने अपनी उम्दा फिल्मों के चलते भारतीय फिल्म उद्योग को विश्व में पहचान दिलाई। मणिरत्नम को अब तक छह राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्ष 2002 में उन्हें भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च पुरस्कार ‘पद्मश्री’ दिया गया। इसके अतिरिक्त मणिरत्नम ने अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में भी कई पुरस्कार अपनी झोली में डाले हैं।
1955: नन्दन नीलेकणी – प्रसिद्ध आईटी कंपनी ‘इन्फोसिस’ के सह-संस्थापक और भारत की महत्वाकांक्षी ‘आधार’ (UIDAI) परियोजना के मुख्य सूत्रधार। भारत सरकार द्वारा 2006 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।
1980: डोला बनर्जी – भारत की प्रथम तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया गया था। उन्होंने 18वां ‘गोल्डन एरो ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट’ जीता। डोला को वर्ष 2005 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया हैं।
1987: सोनाक्षी सिन्हा – बॉलीवुड अभिनेत्री।
2 जून को हुए निधन (Died on 2 June)
1978: प्राण कृष्ण पारिजा – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक। इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से वनस्पति विज्ञान का अध्ययन करने के कारण ये इस विषय में वहां से पुरस्कार पाने वाले भारत के प्रथम भारतीय छात्र बने। विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए इन्हें ‘पद्मभूषण’ की उपाधि से सम्मानित किया। प्राण कृष्ण पारिजा विज्ञान कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे।
1984: विश्वनाथ दास – ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री। 1937-1939 तक वे ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे। युद्ध के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। 1947-1951 तक वे संविधान सभा के सदस्य रहे। कई वर्षों तक वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। वे तीन बार उत्कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 16 अप्रैल 1962 में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस पद पर 30 अप्रैल 1967 तक रहे।
1988: राज कपूर – भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ‘शोमैन’, अभिनेता और निर्देशक। उन्होंने भारतीय फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर (विशेषकर रूस और मध्य पूर्व में) एक नई पहचान दिलाई थी। राज कपूर को सन् 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा, सन् 1971 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
1990: पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य- ‘गायत्री परिवार’ के संस्थापक, प्रखर विचारक, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी का आज ही के दिन महाप्रयाण हुआ था।
2004: श्रीकांत जिचकर – भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी। यही नहीं वे सबसे कम उम्र में एम.एल.ए. बनने वाले व्यक्ति भी थे। कांग्रेस नेता डॉ. श्रीकांत जिचकर का नाम भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। अनगिनत डिग्रियों के अलावा वे एक पेंटर, पेशेवर फोटोग्राफर और अभिनेता भी थे। श्रीकांत जिचकर अकेले ऐसे व्यक्ति थे, जिनके पास 20 बड़ी डिग्रियाँ थीं। ये डिग्रियाँ उन्होंने उस समय अर्ज्जित कीं, जब मोबाइल, इंटरनेट और कंप्यूटरों की शिक्षा संबंधित पहलुओं को सीखने में मदद करने वाली कोई भूमिका नहीं थी।
2 जून के महत्वपूर्ण दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवस (Telangana Formation Day)
यह भारत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य-स्तरीय और राष्ट्रीय दिवस है। दशकों लंबे जन-आंदोलन और संघर्ष के बाद, 2 जून 2014 को आधिकारिक तौर पर तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग कर भारत का नया राज्य बनाया गया था। यह दिन तेलंगाना की अनूठी सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और राज्य के गठन के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है। इस मौके पर पूरे राज्य में विशेष सांस्कृतिक और प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इटली का गणतंत्र दिवस (Festa della Repubblica)
यह इटली का सबसे बड़ा राष्ट्रीय त्योहार (National Day) है। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद, 2 जून 1946 को इटली में एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह (Referendum) हुआ था। इसमें वहां की जनता ने राजशाही (Monarchy) को पूरी तरह खारिज कर दिया और देश को एक लोकतांत्रिक गणराज्य (Republic) बनाने के पक्ष में मतदान किया। इस दिन इटली की राजधानी रोम में भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया जाता है और राष्ट्रपति भवन पर विशेष समारोह होते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस (International Sex Workers’ Day)
यह स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानवाधिकारों से जुड़ा एक वैश्विक जागरूकता दिवस है। 2 जून 1975 को फ्रांस के ल्यों (Lyon) शहर में सौ से अधिक सेक्स वर्कर्स ने अपने काम की असुरक्षित परिस्थितियों, भेदभाव और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर वहां के एक प्रसिद्ध चर्च को अपने नियंत्रण में ले लिया था और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया था। यह दिन उनके बुनियादी कानूनी और सामाजिक अधिकारों की रक्षा करने, उनके खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने और समाज में सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



