Baddi Drug Raid News: सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी, लाखों की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद
बद्दी (सोलन)| हिमाचल प्रदेश में ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के सालासर कॉम्प्लेक्स में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित नशीली दवाओं का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
Baddi Drug Raid News: लाखों की संख्या में नशीली गोलियां जब्त
संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 2,23,084 नशीली गोलियां अपने कब्जे में ली हैं। बरामद दवाओं ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (Tramadol Hydrochloride) की 1,61,920 गोलियां, अल्प्राजोलम (Atrox-0.5): 61,164 की गोलियां बरामद हुई है।
उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस अवैध कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शिव पूजन प्रजापति (उत्तर प्रदेश) और अनुराग शुक्ला (कानपुर) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी बिना किसी कानूनी परमिट या वैध लाइसेंस के इन नशीली दवाओं का भंडारण और सप्लाई कर रहे थे।
दोहरी कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए दो अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत नशीली गोलियों की बरामदगी को लेकर बद्दी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। Drugs & Cosmetics Act के तहत मौके से मिली अन्य संदिग्ध दवाइयों के लिए ड्रग विभाग अलग से कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ड्रग माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की संयुक्त छापेमारी भविष्य में भी जारी रहेगी।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

