Kullu Zila Parishad: जिला परिषद भवन के सभागार में वीरवार को कुल्लू जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का सियासी सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो गया। लंबे इंतजार के बाद हुए इस चुनाव में ठाकुर दास को सर्वसम्मति से जिला परिषद का नया अध्यक्ष और नीना को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों ही चेहरों के नाम पर सभी सदस्यों ने एक सुर में मुहर लगाई।
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के तुरंत बाद उपायुक्त (डीसी) अनुराग चंद्र शर्मा ने नवनिवार्चित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की आधिकारिक शपथ दिलाई। डीसी ने दोनों युवा सिपहसालारों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नए प्रशासनिक और विधायी दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए बधाई दी। सर्वसम्मति से मिली इस जीत के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जश्न मनाया।

Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।



