Shimla Shiv Mandir Landslide : कहते हैं कि कुछ दुखों के जख्म निरंतर रिसते रहते हैं। भले ही समय हर जख्म को भर देता है, लेकिन मौत का समाचार लाने वाले हादसों की पीड़ा कभी कम नहीं होती। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शिव बावड़ी (समरहिल) हादसे का एक साल भले ही बीत गया, लेकिन इस हादसे में जान गंवाने वाले दिवंगतों के परिजनों के ज़ख्म आज भी हरे हैं। हादसा बीते साल आज ही के दिन यानी 14 अगस्त 2023 को हुआ था। समरहिल के शिव मंदिर में आज से ठीक एक साल पहले… सावन के आखिरी सोमवार……
