ग्राम पंचायत धनोटू-कुठेड़ में शिव फ्रेंड युवा क्लब द्वारा आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार देर शाम समापन हुआ। समापन समारोह में शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता गगल टीम एवं उपविजेता धनोटू टीम को सम्मानित कर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि खेल अनुशासन, भाईचारे और स्वस्थ जीवन का आधार हैं तथा युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर शिव फ्रेंड युवा क्लब ने क्षेत्र के विकास एवं खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं, जिन पर विधायक ने सकारात्मक विचार करते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

