अनुशी शर्मा: पहाड़ों की गोद से कान्स के रेड कारपेट तक कहते हैं कि अगर इरादों में दम और सपनों में सच्चाई हो, तो हिमालय जैसी विशाल चुनौतियां भी घुटने टेक देती हैं। इस कहावत को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के सिरमौर (गिरिपार क्षेत्र) की 32 वर्षीय बेटी अनुशी शर्मा ने। पहाड़ों की शांत वादियों से शुरू हुआ अनुशी का सफर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026’ के मंच तक जा पहुंचा है। अनुशी शर्मा द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत फिल्म ‘खूंटा’ का चयन कान्स के लिए हुआ है, जो न केवल एक सिनेमाई सफलता है,…
