मानसिक शांति के लिए क्या भोग लगाएं?
विशाल
सोमवार का दिन चन्द्र देव की उपासना के लिए विशेष शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चन्द्र देव मन, शीतलता, सौम्यता एवं मानसिक शांति के प्रतीक हैं। अधिक मास एवं ग्रीष्म ऋतु में चन्द्र देव का पूजन करने से मानसिक तनाव दूर होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए प्रातःकाल अथवा रात्रि में चन्द्र दर्शन के समय पूजन करना उत्तम माना गया है। स्नान कर स्वच्छ सफेद अथवा हल्के रंग के वस्त्र धारण करें। पूजन स्थल पर चन्द्र देव का चित्र अथवा शिव परिवार का चित्र स्थापित करें। चावल, सफेद पुष्प, मिश्री, दूध एवं शीतल जल अर्पित करें। गर्मी के मौसम में खीर, मखाने एवं मीठे दूध का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
“ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें तथा चन्द्रमा को अर्घ्य दें। जरूरतमंदों को शीतल जल, दूध अथवा सफेद वस्तुओं का दान करना पुण्यदायी माना गया है। श्रद्धा एवं सात्विक भाव से किया गया चन्द्र देव का पूजन मन को शांति, आत्मविश्वास एवं सुख-समृद्धि प्रदान करता है।
भगवान् सोमनाथ (शिव) की महिमा वाचन एवं श्रवण से भी चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।



