सोमसी देष्टा: शिमला Himachal Tourism के उत्थान के प्रदेश सरकार चाहे कितने भी दावे करें लेकिन पर्यटन के प्रति सरकार की गम्भीरता का अंदाज़ा इसी बात के साथ लगाया जा सकता है कि पिछली चार सरकारों ने प्रदेश में पर्यटन मंत्री तक नहीं दिया। यह भी आश्चर्य की बात है कि हिमाचल की आर्थिकी के मुख्य स्त्रोत बागवानी और पर्यटन है लेकिन वर्तमान सरकार के पास भी कोई पर्यटन मंत्री ही नहीं है। फ़िलहाल यह महकमा मुख्यमंत्री के पास है। Himachal Tourism: पर्यटन हिमाचल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख क्षेत्र है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों को आर्थिक…
