09 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 09 मई वर्ष का 129वां (लीप वर्ष में यह 130वां) दिन है। साल में अभी 236 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 09 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 09 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
09 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 09 May in History)
1960: दुनिया की पहली बर्थ कंट्रोल पिल को मंजूरी मिली, 5 साल के भीतर अमेरिका की हर चौथी शादीशुदा महिला इसका इस्तेमाल करती थी
1960 में आज ही के दिन अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने दुनिया की पहली बर्थ कंट्रोल पिल को मंजूरी दी थी। इस पिल का नाम इनोविड-10 था जिसे जीडी सर्ल नामक कंपनी ने बनाया था। बर्थ कंट्रोल पिल को अमेरिकी महिला और बर्थ कंट्रोल एक्टिविस्ट मार्ग्रेट सेंगर के दिमाग की उपज माना जाता है। सेंगर ने इसके लिए करीब 50 साल तक संघर्ष किया था।
वो एक नर्स थीं। 1916 में उन्होंने अमेरिका का पहला बर्थ कंट्रोल क्लीनिक न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में खोला था। ये वो दौर था जब दुनिया के ज्यादातर देशों में बर्थ कंट्रोल और गर्भपात को गैरकानूनी माना जाता था। इसी वजह से ये क्लीनिक महज 10 दिन ही चल सका। अगले ही साल न्यूयॉर्क की एक कोर्ट ने सेंगर को 30 दिनों के लिए जेल में डाल दिया।
1914 में उन्होंने ‘फैमिली लिमिटेशन’ नाम की किताब लिखी। इस किताब पर भी बैन लगा दिया गया। उन पर मुकदमा हो गया और उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा। 1917 में उन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘बर्थ कंट्रोल रिव्यू’ नाम से एक मैगजीन को पब्लिश करना शुरू किया। 1917 में भी उन्हें फैमिली प्लानिंग इंफॉर्मेशन लोगों को देने के लिए जेल हुई थी।
सेंगर के प्रयासों के चलते 1940 तक अमेरिका में बर्थ कंट्रोल से जुड़े करीब 400 क्लीनिक खुल गए। 1950 में सेंगर पहली बार जीव विज्ञानी ग्रेगरी गुडविन पिंकस से मिलीं। इस मुलाकात में उन्होंने पिंकस से ओरल बर्थ कंट्रोल पिल पर काम करने का अनुरोध किया। सेंगर का प्रस्ताव बहुत जोखिम भरा था। हालांकि, लंबे सोच विचार के बाद 1953 में ग्रेगरी पिंकस ने जॉन रोक के साथ मिलकर बर्थ कंट्रोल पिल बनाने का काम शुरू किया।
29 अक्टूबर 1959 को फार्मा कंपनी जीडी सेरल्स ने बर्थ कंट्रोल पिल बनाने की मंजूरी के लिए अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) में एप्लीकेशन डाली। 9 मई, 1960 में FDA ने इसको मंजूरी दे दी। दो दिन बाद 11 मई को FDA ने इसके इस्तेमाल को मंजूरी देने का सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया।
इसके बाद से ही इन पिल्स का इस्तेमाल बढ़ने लगा। प्लान्ड पेरेंटहुड फेडरेशन ऑफ अमेरिका के मुताबिक 1965 तक अमेरिका में 45 साल से कम उम्र की हर चौथी शादीशुदा महिला इन पिल्स का इस्तेमाल प्रेग्नेंसी रोकने के लिए करने लगी।
1970 में अमेरिका ने इन पिल्स को अविवाहित महिलाओं को इस्तेमाल करने की भी इजाजत दे दी। आज भी अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के लिए पिल्स का इस्तेमाल खूब किया जाता है।
1947: वर्ल्ड बैंक ने अपना पहला लोन फ्रांस को दिया
1947 में आज ही के दिन वर्ल्ड बैंक ने पहली बार किसी देश को लोन दिया था। दरअसल 25 जून 1946 को इस बैंक ने आधिकारिक तौर पर कामकाज शुरू किया। इसके पास लोन के लिए पहली अर्जी फ्रांस की आई। फ्रांस ने वर्ल्ड बैंक से 500 मिलियन डॉलर का लोन मांगा, जिससे फ्रांस में स्टील और कोल प्लांट्स का रिकंस्ट्रक्शन किया जा सके।
वर्ल्ड बैंक फ्रांस को 250 मिलियन डॉलर देने को राजी हुआ। वर्ल्ड बैंक की स्थापना 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी। इसका मुख्यालय अमेरिका के वॉशिंगटन में है। इस बैंक की स्थापना का उद्देश्य निम्न और मध्यम आय वाले देशों को विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना था।
स्थापना के बाद से ही वर्ल्ड बैंक विकासशील देशों की वित्तीय मदद करता आया है। कोरोना की पहली लहर से निपटने के लिए 2020 में भी वर्ल्ड बैंक ने कई देशों को फंड दिया था। भारत को भी वर्ल्ड बैंक की ओर से 1 बिलियन डॉलर का इमरजेंसी फंड मिला था।
1866: स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी और विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म आज ही के दिन 1866 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उत्कृष्ट सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के लिए जाना जाता है।
1884 में उन्होंने एलफिंस्टन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद पुणे के एक स्कूल में इतिहास और राजनीति विज्ञान पढ़ाने लगे। इसी दौरान वे समाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे के संपर्क में आए। रानाडे के विचारों का प्रभाव उन पर जीवनभर रहा। गोखले 22 साल की उम्र में बंबई विधान परिषद के सदस्य बने। इसी के साथ ही उनका राजनीतिक जीवन शुरू हो गया। 1899 में वे कांग्रेस के सदस्य बन गए।
1905 में गोखले को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। गोखले ने भारतीय शिक्षा को विस्तार देने के लिए सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी की स्थापना की। गोखले का मानना था कि स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। इस सोसाइटी का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा देना था।
गोखले को गांधी जी भी अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। गांधी जी ने गोखले के ऊपर ‘धर्मात्मा गोखले’ नामक एक किताब भी लिखी थी।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 09 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1386: विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता हुआ।
1502: क्रिस्टोफर कोलंबस ने स्पेन से अपने चौथे और आखिरी सफर की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान कोलंबस ने निकारागुआ, जमैका, क्यूबा जैसी जगहों की खोज की।
1576: महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1588: ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
1653: विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल बनाने का काम पूरा हुआ। इसे बनाने में 22 साल लगे थे।
1689: अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
1753: जाट राजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटमार की।
1812: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815: वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।
1874: बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रॉम शुरू की गई। 1907 में इसकी जगह इलेक्ट्रिक ट्रॉम ने ले ली थी।
1901: ऑस्ट्रेलिया की पहली संसद मेलबर्न में शुरू की गई।
1946: डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
1955: पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना। फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।
1947: विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
1960: बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1975: पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
1979: अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
1993: दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत।
2000: जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
2003: गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2004: चेचन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।
2006: यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
2008: अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया।
2009: जैकब जुमा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने।
2009: नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
2010: भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।
09 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 09 May)
1540: महाराणा प्रताप– राजस्थान के कुंभलगढ़ में जन्म हुआ। वे मेवाड़ के 54वें राजा थे।
1661: जहाँदारशाह – हिन्दुस्तान का मुगल सम्राट था। बहादुरशाह का ज्येष्ठ पुत्र। पिता की मृत्यु के पश्चात् सत्ता के लिये इसे अपने भाइयों से संघर्ष करना पड़ा। इसने यहां 1712-1713 तक राज्य किया।
1930: रवीन्द्रनाथ त्यागी – प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्यकार और लेखक।
1935: स्नेहमयी चौधरी – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।
09 मई को हुए निधन (Died on 09 May)
1959: भवानी दयाल संन्यासी – स्वामी भवानी दयाल संन्यासी दक्षिण अफ्रीका में हिंदी के संस्थापक और महात्मा गांधी के निकट सहयोगी थे। फिजी के भारतीयों की स्वतंत्रता के लिए उन्होने संघर्ष किया। वे अपने समय में दक्षिण अफ्रीका में बेहद सक्रिय, लोकप्रिय औक कर्मठ प्रवासियों में थे।
1986: तेनजिंग नोर्गे – माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुंचने वाले सर्वप्रथम इंसान।
1995: कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर‘ – हिन्दी के कथाकार, निबन्धकार, पत्रकार तथा स्वतंत्रता सेनानी थे।
1998: तलत महमूद – भारतीय गजल गायक और अभिनेता।
1999: करमशी जेठाभाई सोमैया – भारतीय शिक्षाविद् थे जिन्होंने महाराष्ट्र में शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
2014: एन. जनार्दन रेड्डी – नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी भारत की 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में विशाखापत्तनम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वो 1990 से 1992 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

