5 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 5 जुलाई वर्ष का 186वां (लीप वर्ष में यह 187वां) दिन है। साल में अभी 179 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 5 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 5 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
5 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 5 July in History)
1996: लैब में बनी दुनिया की पहली भेड़ डॉली का जन्म हुआ, इसका नाम अमेरिकी सिंगर के नाम पर रखा गया था
आज एक ऐसी भेड़ का जन्मदिन है जो लैब में पैदा हुई थी। वैज्ञानिकों ने इस भेड़ को क्लोनिंग के जरिए बनाया था। इस तरह पैदा होने वाली ये दुनिया की पहली प्रजाति थी। इस सफलता ने वैज्ञानिकों को उत्साह से भर दिया और इसके बाद अलग-अलग प्रजातियों की क्लोनिंग की गई।
कई सालों से वैज्ञानिक क्लोन बनाने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। दरअसल क्लोनिंग एक बेहद जटिल प्रक्रिया होती है और इससे पहले वैज्ञानिक कई बार ऐसा करने की कोशिश कर चुके थे लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अबकी बार वैज्ञानिकों ने एक भेड़ का क्लोन बनाने की सोचा। इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिली रोजलिन इंस्टीट्यूट के सर इयन विल्मट को। ये प्रोजेक्ट इतना अहम था कि सर विल्मट ने अपनी टीम में अलग-अलग वैज्ञानिकों, एम्ब्रोयोलोजिस्ट, वेटनरी डॉक्टर और स्टाफ को शामिल किया और पूरा प्रोजेक्ट बेहद गोपनीय रखा गया।
एक सफेद भेड़ के शरीर में से बॉडी सेल निकाली गई और एक दूसरी भेड़ के शरीर में से एग सेल निकाली गई। इन दोनों सेल को न्यूक्लियर ट्रांसफर के जरिए फ्यूजन करवाया गया और एक तीसरी भेड़ के गर्भाशय में डाला गया। तीसरी भेड़ की भूमिका बस इस बच्चे को अपने पेट में पालने की थी बिल्कुल एक सरोगेट मदर की तरह।
वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई और आज ही के दिन 1996 में भेड़ का जन्म हुआ। वैज्ञानिक जगत के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि थी। कहा जाता है कि भेड़ का नाम ‘डॉली’ अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस डॉली पार्टन के नाम पर रखा गया था। इसकी वजह ये थी कि डॉली पार्टन काफी हष्ट-पुष्ट थीं और क्लोन से जो भेड़ पैदा हुई थी, वो भी उनकी तरह ही थी।
ये भेड़ पैदा तो हो गई थी, लेकिन अभी तक दुनिया की नजरों से दूर थी। इसे 7 महीने बाद 22 फरवरी 1997 को दुनिया के सामने लाया गया। जब दुनिया को इस बात की खबर लगी तो डॉली रातोंरात स्टार बन गई। भेड़ में डॉली के बारे में पता लगाने के लिए दुनियाभर से 3 हजार से भी ज्यादा फोन आए।
डॉली ने 2 साल की उम्र में अपने पहले मेमने को जन्म दिया जिसका नाम बोनी रखा गया। उसके बाद डॉली ने एक बार जुड़वां और एक बार ट्रिपलेट को जन्म दिया। सितंबर 2000 में जब डॉली ने अपने आखिरी मेमने को जन्म दिया तब पता चला कि डॉली को लंग कैंसर और अर्थराइटिस है। डॉली लंगड़ा कर चलने लगी और उसकी सेहत धीरे-धीरे गिरती गई।
जब डॉली की तकलीफें बढ़ने लगीं तो वैज्ञानिकों ने डॉली को मारने का फैसला लिया ताकि उसे तकलीफ भरी जिंदगी से छुटकारा मिल सके। 14 फरवरी 2003 को डॉली को युथ्नेशिया (इच्छामृत्यु) से मार दिया गया।
डॉली वैज्ञानिक जगत के लिए एक करिश्मा थी लिहाजा रोजलिन इंस्टीट्यूट ने डॉली के शव को नेशनल म्यूजियम ऑफ स्कॉटलैंड को डोनेट कर दिया। आप आज भी डॉली को इस म्यूजियम में देख सकते हैं।
डॉली की सफल क्लोनिंग के बाद वैज्ञानिकों के लिए दूसरों जानवरों की क्लोनिंग के रास्ते खुल गए। बाद में सूअर, घोड़े, हिरण और बैलों के क्लोन भी बनाए गए। इंसानों के क्लोन भी बनाने की कोशिश की गई लेकिन इंसानों की जटिल बनावट की वजह से ये प्रोजेक्ट सफल नहीं हो सका।
1946: दुनिया के सामने आई थी बिकनी
आज ही के दिन 1946 में पहली बार दुनिया ने किसी मॉडल को बिकनी पहने देखा था। इस बिकनी को मैकेनिकल इंजीनियर लुईस रिअर्ड ने डिजाइन किया था। लुईस की मां की कपड़ों की दुकान थी, इसी वजह से कभी-कभी वे भी अपनी मां के कामों में हाथ बंटाते थे।
दरअसल बिकनी किसने बनाई इसको लेकर भी मतभेद हैं। मई 1946 में फ्रांस के फैशन डिजाइनर जैक हैम ने ‘एटम’ नाम से एक गारमेंट बनाया था जिसे लेकर उनका दावा था कि ये दुनिया का सबसे छोटा स्विमसूट है। उन्होंने पदार्थ की सबसे छोटी इकाई एटम के नाम पर इस गारमेंट को एटम नाम दिया था।
लेकिन 5 जुलाई 1946 को लुईस रिअर्ड ने मॉडर्न बिकनी को पेश किया। उन्होंने बिकनी के बारे में बताते हुए कहा कि ये दुनिया के सबसे छोटे स्विमसूट से भी छोटी है। बिकनी को बिकनी नाम दिए जाने के पीछे भी एक वजह है। दरअसल प्रशांत महासागर में मार्शल आइलैंड पर बिकनी एटोल नाम से एक जगह है। 1946 से 1958 के दौरान अमेरिका ने यहां कई न्यूक्लियर टेस्ट किए थे। लुईस को इसी वजह से इस जगह का नाम याद था और उन्होंने अपने गारमेंट को बिकनी नाम दिया।
लुईस ने बिकनी बना तो ली थी, लेकिन एक बड़ी समस्या इसे पेश करने के लिए मॉडल ढूंढने की थी। दरअसल उस समय कोई भी मॉडल इतने कम कपड़े पहनकर लोगों के सामने आने को तैयार नहीं थी। लुईस ने इसके लिए कई मॉडल से बात की लेकिन सभी ने बिकनी पहनने से मना कर दिया। आखिरकार 19 साल की मिशलिन बर्नार्डिनी इस काम के लिए तैयार हुईं। मिशलिन एक क्लब में डांसर थीं और उन्हें बिकनी पहनने में कोई परेशानी नहीं थी।
कहा जाता है कि बिकनी फोटोशूट के बाद मिशलिन इतनी फेमस हुईं कि उनके फैंस ने उन्हें 50 हजार लेटर लिखे।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 5 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1687: न्यूटन के प्रिंसिपिया को रॉयल सोसायटी ऑफ इंग्लैंड ने पब्लिश किया। इसमें लॉ ऑफ मोशन और गुरुत्वाकर्षण के बारे में जानकारी थी।
1811: वेनेज़ुएला ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1947: भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई।
1952: लंदन में आखिरी बार ट्राम चलाई गई।
1954: बीबीसी ने पहला टेलीविजन न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
1954: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्थापना में हुई।
1962: अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत हुई।
1977: जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया, जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
1981: राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकों की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया।
1998: टैंक विरोधी मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया गया।
1998: तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ।
2007: मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत।
2013: इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत।
2021: दक्षिणी फिलीपींस के सुलु प्रांत में सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
2022: हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सरकारी बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट देने के उद्देश्य से ‘नारी को नमन’ योजना शुरू की।
2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड।
5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (Born on 5 July)
1805: सैयद अहमद खां – समाज सुधारक, शिक्षाविद् और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आंदोलन के प्रणेता।
1882: ड्वाइट एफ. डेविस – अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और डेविस कप के संस्थापक।
1901: बी. एन. सरकार – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स कलकत्ता के संस्थापक थे।
1918: के. करुणाकरन – केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1995: पी. वी. सिंधु – भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी।
5 जुलाई को हुए निधन (Died on 5 July)
1826: सर स्टैमफोर्ड रैफल्स– सिंगापुर के संस्थापक और प्रसिद्ध ब्रिटिश प्रशासक।
1957: अनुग्रह नारायण सिन्हा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक बिहार के निर्माता, बिहार के प्रथम उप मुख्यमंत्री।
5 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 5 July)
वन महोत्सव सप्ताह (भारत)
भारत में वन महोत्सव प्रत्येक वर्ष 1 से 7 जुलाई तक मनाया जाता है। इसलिए 3 जुलाई इस अभियान का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दौरान देशभर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



