22 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 22 मई वर्ष का 142वां (लीप वर्ष में यह 143वां) दिन है। साल में अभी 223 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 22 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 22 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
22 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 22 May in History)
राइट बंधुओं की फ्लाइंग मशीन को पेटेंट मिला, 16 साल पहले मैंगलोर में भारत का सबसे भीषण हवाई हादसा
22 मई और हवाई जहाज का बहुत करीब का नाता है। 1906 में 22 मई को ही अमेरिका के राइट बंधुओं ने अपनी फ्लाइंग मशीन का पेटेंट हासिल किया था। पर भारत में 18 साल पहले 22 मई को कर्नाटक के मैंगलोर हवाई अड्डे पर एक भीषण हादसा हुआ था। इसमें 158 लोग मारे गए थे।
2010: मैंगलोर में भारत का सबसे भीषण हवाई हादसा
एअर इंडिया ने 15 जनवरी 2008 को बोइंग 737-800 विमान खरीदे थे। उस समय विदेशी पायलट भी रखे गए थे। साइबेरिया के कैप्टन ग्लाटको ग्लूसिका के पास 10 हजार घंटे का फ्लाइंग अनुभव था। इस वजह से उन्हें बोइंग 737-800 चलाने की जिम्मेदारी मिली थी। 22 मई 2010 को एअर इंडिया का यह विमान दुबई से मैंगलोर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान वह चट्टान से टकराया और आग के गोले में बदल गया। विमान जलकर खाक हो गया। उस समय फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों को मिलाकर 166 यात्री थे। एक झटके में 158 लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ यात्री आर्श्चयजनक रूप से बच गए थे। मैंगलोर का यह हवाई अड्डा 2006 में ही सेवा में आया था।
जांच में पायलट ही दोषी निकला: जांच में हादसे के लिए पायलट को दोषी ठहराया। डायरेक्टरेट और बोइंग कंपनी के अधिकारियों ने 6 सदस्यीय जांच टीम को विमान के डेटा रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि विमान उड़ा रहे ग्लूसिका ने गलत हवाई मार्ग से लैंडिंग की। इस वजह से ही हादसा हुआ। को-पायलट एचएस अहलूवालिया ने ग्लूसिका को विमान के गलत मार्ग पर जाने के बारे में आगाह भी किया, लेकिन उन्होंने इसे नजरंदाज कर दिया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले की रिकॉर्डिंग से पता चला कि अहलूवालिया ने आखिरी वाक्य बोला, ‘अब हम रनवे पर नहीं है।’ अगले ही पल जोरदार धमाका हो गया।
1906: राइट बंधुओं की फ्लाइंग मशीन को मिला पेटेंट
अमेरिका के ऑरविल राइट और विलबर राइट के बनाए हवाई जहाज ने 17 दिसंबर 1903 को पहली सफल उड़ान भरी। राइट बंधुओं के दावे को फ्रांस की एक कंपनी ने चुनौती दी थी। तब अमेरिकी मिलिट्री भी विमान बनाने की दिशा में काम कर रही थी। इस वजह से 1903 में राइट बंधुओं के पेटेंट के दावे को खारिज कर दिया गया। पर ऑरविल लगातार कोशिश करते रहे और 1906 में 22 मई को उन्हें यह पेटेंट मिला।
कुछ इतिहासकार बताते हैं कि राइट ब्रदर्स से आठ साल पहले 1895 में शिवकर बापूजी तलपड़े नाम के भारतीय नागरिक ने मुंबई की चौपाटी के पास सार्वजनिक तौर पर हवाई जहाज को उड़ाया था। तलपड़े मुम्बई स्कूल ऑफ आर्ट्स के अध्यापक और वैदिक विद्वान थे। उन्होंने जो जहाज बनाया, उसका नाम मरुतसखा रखा था। इसका प्रदर्शन तत्कालीन बड़ौदा महाराजा सर शिवाजी राव गायकवाड़ और लालजी नारायण के सामने किया गया था। हवाई जहाज पन्द्रह सौ फुट ऊंचाई तक गया था, जबकि राइट बंधुओं के हवाई जहाज ने केवल 120 फुट ऊंची उड़ान भरी थी।
1980: मशहूर आर्केड गेम पेक-मेन लॉन्च हुआ
आज से करीब 41 साल पहले 22 मई को ही पेक-मेन लॉन्च हुआ था। कोविड-19 के दौरान इसका एक मीम खूब वायरल हुआ, जो सबको घर में बने रहने और बाहर वायरस के होने का संदेश देता है। पेक-मेन नाम के इस वीडियो गेम को 1980 में तोरू इवतानी ने प्लान किया। कुल तीन लोगों ने ही इस आइकॉनिक गेम को बनाया था। अमेरिका में रिलीज होने के 15 महीनों के भीतर इसे विकसित करने वाली कंपनी नैमको/बंदई ने 1 लाख से अधिक आर्केड गेम यूनिट्स बेच दिए थे।
इस गेम में चार घोस्ट हैं और उनके जापानी और इंग्लिश नाम भी हैं। जापानी में फिकल, चेजर, अम्बुशर और स्टुपिड कहते हैं। अंग्रेजी में इंकी, ब्लिंकी, पिंकी और क्लाइड कहते हैं। इस गेम की सफलता के बाद पेक-मेन शब्द का इस्तेमाल इकोनॉमी में भी होने लगा। जब कोई कंपनी उसे खरीदने की पेशकश करने वाली कंपनी को ही खरीद लेती है तो उसे पेक-मेन डिफेंस कहा जाने लगा।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 22 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1420: ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
1545: पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत।
1805: गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
1892: डॉक्टर वाशिंगटन शेफ़्फ़िल्ड ने टूथपेस्ट के लिए ट्यूब का आविष्कार किया था।
1915: स्कॉटलैंड के ग्रेटा ग्रीन के पास यूनाइटेड किंगडम के सबसे घातक दुर्घटना में शामिल थे, जिसमें 227 लोग मारे गए थे और 246 अन्य घायल हो गए थे।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी और जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1933: विश्व व्यापार दिवस पहली बार मनाया गया।
1958: सीलोन में जातीय दंगे भड़क उठे, जिनमें ज्यादातर श्रीलंकाई तमिलों को निशाना बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप अगले दिनों में 300 से अधिक मौतें हुईं।
1960: इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप – चिली के दक्षिणी तट पर आधुनिक इतिहास का सबसे भीषण भूकंप (तीव्रता 9.5) आया था। इसके बाद आई सुनामी की लहरें इतनी उग्र थीं कि उन्होंने प्रशांत महासागर को पार कर जापान और हवाई तक में तबाही मचाई थी। इसमें 5,700 लोगों जान गई थी।
1963: भारत के पहले स्वदेशी नागरिक विमान (ग्लाइडर) ‘रोहिणी’ ने पहली सफल उड़ान भरी।
1972: पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
1972: सीलोन बना ‘श्रीलंका’- इसी दिन सीलोन ने एक नया संविधान अपनाकर खुद को गणराज्य घोषित किया और अपना नाम बदलकर श्रीलंका कर लिया।
1977: बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
1984: बछेंद्री पाल ने रचा इतिहास- भारत की मशहूर पर्वतारोही बछेंद्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर ‘माउंट एवरेस्ट’ को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
1989: स्वदेशी ‘अग्नि’ मिसाइल का परीक्षण –भारत की सैन्य ताकत में इस दिन एक नया अध्याय जुड़ा, जब रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेश में ही विकसित इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि’ का पहला सफल परीक्षण किया।
1990: ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 3.0 को माइक्रोसॉफ्ट विंडो द्वारा जारी किया गया था, जिसमें विंडोज 2.1x सफल रहा। यह विंडोज का एकमात्र संस्करण था जिसे तीन अलग-अलग मेमोरी मोड में वास्तविक, मानक और 386 बढ़ाया मोड में चलाया जा सकता था।
1992: बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया संयुक्त राज्य संघ के सदस्य बने।
2001: दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
2003: अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
2007: गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मूह्यून ने अपने घर के नजदीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2008: संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
2010: मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में हुए कार बम धमाके में 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।
2012: जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया। दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर के बाद जापान ने अपनी इस सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की थी।
2024: यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दुनिया के पहले व्यापक एआई (Artificial Intelligence) कानून को अंतिम मंजूरी दे दी। इस कानून का उद्देश्य चैटबॉट्स और जेनरेटिव एआई जैसी तकनीकों के जोखिमों को नियंत्रित करना और उनके सुरक्षित इस्तेमाल को सुनिश्चित करना है।
22 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 22 May)
1772: राजा राममोहन राय – भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत और आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले राजा राममोहन राय का जन्म पश्चिम बंगाल के राधानगर में हुआ था। उन्होंने सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ देश में एक बड़ी चेतना जगाई और साल 1828 में ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना की।
1859: सर आर्थर कोनन डॉयल– दुनिया के सबसे लोकप्रिय काल्पनिक जासूस ‘शरलॉक होम्स’ के रचयिता और मशहूर लेखक का जन्म स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में हुआ था।
1959: महबूबा मुफ़्ती – जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री।
1878: गामा पहलवान– ‘रुस्तम-ए-जहाँ’ खिताब से नवाजे गए अजेय भारतीय पहलवान। गुलाम मोहम्मद जिसे आज गामा पहलवान के नाम से जानते है। उन्होंने अपने 52 साल से लंबे करियर में एक भी कुश्ती नहीं हारी और ‘अजेय’ रहे।
22 मई को हुए निधन (Died on 22 May)
1545: शेरशाह सूरी – सूरी साम्राज्य के संस्थापक और भारत में ‘रुपया’ (मुद्रा) की शुरुआत करने वाले शेरशाह सूरी का निधन कालिंजर किले की घेराबंदी के दौरान एक बारूद विस्फोट में हुआ था। अपनी प्रशासनिक और सैन्य कुशलता के लिए वे इतिहास में खास स्थान रखते हैं।
2012: एफ़. ए. खोंगलाम – मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
2021: रामलक्ष्मण – हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 22 May)
विश्व जैव विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity)
विश्व जैव विविधता दिवस अथवा विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में ’22 मई’ को मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय पर्व है। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रारंभ किया था। जैव विविधता सभी जीवों एवं पारिस्थितिकी तंत्रों की विभिन्नता एवं असमानता को कहा जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



