हिमाचल में शहरवासियों ने चुनी ‘छोटी सरकार’
हिमाचल न्यूज टीम
हिमाचल प्रदेश में ‘छोटी सरकार’ के गठन के लिए आज लोकतंत्र का एक बड़ा उत्सव देखने को मिला। राज्य के 51 शहरी स्थानीय निकायों के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का असली ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है, यही वजह है कि दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा ने इस चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
शुरुआती नतीजों के अनुसार, प्रदेश की 25 नगर परिषदों और 22 नगर पंचायतों की ‘छोटी सरकार’ का फैसला आज (17 मई) ही हो जाएगा। दूसरी तरफ, प्रदेश के 4 नगर निगमों (सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर) के लिए हुए मतदान का सस्पेंस अभी बरकरार रहेगा। क्योंकि ये चुनाव सीधे पार्टी सिंबल पर लड़े जा रहे हैं, इसलिए इनकी ईवीएम (EVM) को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा और इनके नतीजे आगामी 31 मई को सामने आएंगे।
नगर पंचायतों और नगर परिषद के नतीजे आ गए हैं।
नगर परिषद मनाली में सभी सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते
नगर परिषद मनाली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। सभी सात सीटों पर भाजपा समर्थिंत प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर-1 ढुंगरी से ठाकुर दास, वार्ड नंबर-2 भजोगी से प्रदीप गिल, वार्ड नंबर-3 स्कूल एरिया से ईशा, वार्ड नंबर-4 मॉडल टाउन से नीलम ठाकुर, वार्ड नंबर-5 मनु मार्केट से सीमा शर्मा, वार्ड नंबर-6 गोम्पा एरिया से चंद्रा देवी बोध और वार्ड नंबर-7 पुलिस स्टेशन एरिया से मनोज कुमार विजयी घोषित किए गए हैं।
नगर परिषद कुल्लू में ये जीते
नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 1 से पुष्पा देवी ने जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 2 से कुब्जा ठाकुर और वार्ड नंबर 3 से आशा ठाकुर विजयी रही हैं। वार्ड नंबर 4 से ज्ञान ठाकुर ने सफलता प्राप्त की है। वार्ड नंबर 5 से पूजा शर्मा और वार्ड नंबर 6 से गीता देवी को जीत मिली है। वार्ड नंबर 7 से रामदेई, वार्ड नंबर 8 से शालिनी राय और वार्ड नंबर 9 से जीवन कला ने अपने-अपने वार्डों में परचम लहराया है। वार्ड नंबर 10 से चंदर भानु और वार्ड नंबर 11 से राहुल कौशल चुनाव जीतकर नगर परिषद के लिए चुने गए हैं।
कुल्लू जिले की ताजा स्थिति
| नगर परिषद/ पंचायत | कांग्रेस समर्थित | भाजपा समर्थित | अन्य |
| कुल्लू | 3 | 3 | 5 |
| मनाली | 0 | 7 | 0 |
| भुंतर | 4 | 3 | 0 |
| बंजार | 5 | 2 | 0 |
ऊना: डिप्टी सीएम के गृह विधानसभा में भाजपा ने जीत
ऊना के हरोली में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत टाहलीवाल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। टाहलीवाल में 5 भाजपा समर्थित और दो सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजेता रहे।
| नगर परिषद/ पंचायत | कांग्रेस समर्थित | भाजपा समर्थित | अन्य |
| नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा | 3 | 4 | 2 |
| नगर परिषद संतोषगढ़ | 3 | 6 | 0 |
| नगर पंचायत गगरेट | 0 | 6 | 1 |
| नगर पंचायत अंब | 2 | 4 | 3 |
| नगर पंचायत दौलतपुर चौक | 5 | 2 | 0 |
| नगर पंचायत टाहलीवाल | 2 | 5 | 0 |
Shimla: रामपुर में कांग्रेस के गढ़ में पहली बार भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी जीते
दशकों से कांग्रेस का गढ़ रहे रामपुर में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। अब तक रामपुर नगर परिषद हमेशा कांग्रेस समर्थित रही है, लेकिन भाजपा ने इस बार इतिहास बदलते हुए कांग्रेस के किले को भेदा है। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पदम स्कूल रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में जश्न मनाया।
नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस समर्थित दीपना नेगी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर दो से भाजपा समर्थित रोहित नेगी, वार्ड नंबर तीन में कांग्रेस समर्थित जय श्री, वार्ड 4 से कांग्रेस समर्थित करण शर्मा, वार्ड नंबर पांच से भाजपा समर्थित नितिका गुप्ता, वार्ड नंबर छह से भाजपा समर्थित उमा देवी, वार्ड नंबर सात से भाजपा समर्थित सुंदर लाल, वार्ड नंबर आठ से भाजपा समर्थित चंद्रप्रभा, वार्ड नंबर नौ से विशेषर लाल जीते।
नगर पालिका ठियोग के चुनाव परिणाम घोषित, कई वार्डों में कांटे की टक्कर
विशाल: ठियोग
नगर पालिका ठियोग के आज घोषित चुनाव परिणामों में विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कुछ वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का रहा, जबकि कई उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से विजय हासिल की।
वार्ड नंबर 1 से मदन शर्मा ने 31 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 2 से कमला शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 वोटों से विजय प्राप्त की।
वार्ड नंबर 3 में सीमा कश्यप ने करीबी मुकाबले में 21 मतों से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 4 से कुसुम पूजा शर्मा ने 74 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 5 में भारती सूद ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 8 मतों से विजय प्राप्त की, जो इस चुनाव में सबसे बड़े अंतर वाली जीतों में शामिल रही।
वहीं वार्ड नंबर 6 (ठियोग की हॉट सीट) में मुकाबला सबसे अधिक रोमांचक रहा, जहां दिनेश शर्मा (बिट्टू) ने विवेक थापर को मात्र 2 वोटों के अंतर से हरा कर जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 7 से करुणा कंवर ने 20 मतों से विजय प्राप्त कर अपनी जीत सुनिश्चित की।
नगर पालिका चुनाव परिणामों के बाद विजयी उम्मीदवारों, उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई।
सुजानपुर में निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी
जिला हमीरपुर की नगर परिषद सुजानपुर में चार आजाद, 2 कांग्रेस और 3 भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। वार्ड नंबर एक से बलविंदर सिंह ने 296 मत प्राप्त करके जीत हासिल की है। वार्ड नंबर दो में मुनीष कुमार निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्हें 335 मत मिले। वार्ड नंबर तीन से ज्योतिका ठाकुर ने जीत हासिल की। उन्हें 241 वोट मिले। वार्ड नंबर चार से आजाद प्रत्याशी विनय चौधरी जीते हैं। वहीं वार्ड नंबर पांच में भाजपा विजेता की शिवानी ठाकुर ने 230 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर छह में प्रोमिला देवी (आजाद) ने 158 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड सात से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर आठ से आजाद वीना धीमान विजयी हुईं। वार्ड नंबर नौ से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी महाजन 251 वोट हासिल कर विजयी रहीं।
जोगिंद्रनगर नगर परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, दो पूर्व अध्यक्षों समेत कई दिग्गज हारे
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के चुनाव परिणामों में इस बार बड़ा राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला। कई दिग्गज नेताओं को मतदाताओं ने नकार दिया। दो पूर्व अध्यक्षों, एक पूर्व उपाध्यक्ष समेत चार पूर्व पार्षद चुनाव हार गए। कई वार्डों में नए चेहरों ने जीत दर्ज कर नगर परिषद की राजनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं।
वार्ड नंबर एक लक्ष्मी बाजार से 216 मतों के साथ प्यार चंद विजेता रहे। वार्ड नंबर दो गरोडू से संतोष कुमारी 298 मत प्राप्त कर विजयी रही। वार्ड नंबर तीन कॉलेज क्षेत्र से 261 मत प्राप्त कर अनीता देवी विजयी रही। वार्ड नंबर चार समलोट क्षेत्र से शिखा 255 मत हासिल कर विजेता रही। वार्ड नंबर पांच अप्पर सेरी से 235 मतों के साथ चंदर रेखा विजयी रही। वार्ड नंबर छः लोअर सेरी में हुए सीधे मुकाबले में गुरुध्यान 321 मत प्राप्त कर विजेता रहे। वार्ड नंबर सात शानन से 211 मत प्राप्त कर रीतू विजयी रही
तलाई नगर पंचायत में भाजपा समर्थित पांच, कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीते
बिलासपुर जिले की नगर पंचायत तलाई के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में भाजपा ने सात में से पांच वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को दो वार्डों में सफलता मिली। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी उम्मीदवारों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वार्ड नंबर एक से सरोज कुमारी, वार्ड नंबर दो से सुनीता रानी, वार्ड नंबर तीन से नंद लाल, वार्ड नंबर चार से बलवीर, वार्ड नंबर पांच से चमन लाल सोनी, वार्ड नंबर छह से पूजा कुमारी और वार्ड नंबर सात से सुलोचना विजेता घोषित हुईं।
सोलन कांग्रेस व भाजपा में टाई
जिला सोलन में नगर परिषद परवाणू के नौ वार्डों में से आठ के परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां 4 भाजपा व 4 कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। अंतिम वार्ड में मुकाबला टाई हो गया है।
ज्वालामुखी में कांग्रेस को बहुमत
ज्वालामुखी नगर परिषद के चुनावों में चला विधायक संजय रत्न का जलवा
ज्वालामुखी (पंकज सोनी ) ज्वालामुखी नगर परिषद के चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस विधायक संजय रतन का जलवा देखने को मिला। कुल 9 वार्डों में कांग्रेस ने 7 वार्ड जीतकर अपना परचम लहराया है वहीं भाजपा मात्र 2 वार्ड जीतकर ही सिमट कर रह गई। इसके तहत कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1, 4, 5, 6, 7 ओर 8 में जीत का परचम लहराया है जबकि भाजपा वार्ड नंबर 3 ओर 9 में ही अपनी सीट जीत पाई है। जबकि वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी सोमेश कुमार चुनाव पहले ही निर्विरोध अपनी जीत दर्ज कर चुके है।
भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 1 में कमला देवी 335 वोट हासिल करने में सफल रही है जोकि विधायक संजय रतन का खुद का वार्ड है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने 407 वोट हासिल किया है, जबकि भाजपा 72 वोटों से इस सीट से पिछड़ी है।
इस तरह रहे ज्वालामुखी नगर परिषद चुनावो के परिणाम
नगर परिषद ज्वालामुखी वार्ड नंबर एक में कांग्रेस प्रत्याशी सोम किरण को 407 वोट पड़े जबकि भाजपा प्रत्याशी कमला देवी को 335 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। यहां जीत का अंतर 72 वोटों का रहा।
वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस प्रत्याशी रीता देवी को 231 जबकि भाजपा प्रत्याशी भावना सूद को 345 वोट पड़े। यहां जीत का अंतर 114 वोट रहे।
वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति शर्मा को 232 जबकि भाजपा प्रत्याशी पूजा डोगर को 153 वोट पड़े। यहां जीत का अंतर 79 रहा।
वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को 279 जबकि भाजपा प्रत्याशी सुखविंदर सिंह को 186 वोट पड़े। यहां जीत का अंतर 93 रहा।
यहां मात्र 2 वोटों से हारी भाजपा: वार्ड नंबर 6 का मुकाबला बहुत ही रोचक भरा रहा जहां मात्र 2 वोटों से भाजपा अपनी सीट हासिल न कर सकी। दरअसल इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी सुमन कुमारी शर्मा व भाजपा प्रत्याशी प्रीति सिहोल मैदान में उतरी थी। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को 193 मत जबकि भाजपा प्रत्याशी को 191 मत पड़े। ऐसे में मात्र 2 वोटों से भाजपा को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा।
वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस प्रत्याशी पवन गोस्वामी को 231 मत जबकि भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को 102 मत पड़े। यहां जीत का अंतर 129 रहा।
वार्ड नंबर 8 में तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार ने 249 मत हासिल किए जबकि भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को 95 मत पड़े। वहीं आजाद उम्मीदवार राजेंद्र कौशल ने 173 मत हासिल किए।
वार्ड नंबर 9 में तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी रजनी ने 249 मत हासिल किए जबकि भाजपा प्रत्याशी अनिल प्रभा को 497 मत पड़े। वहीं आजाद उम्मीदवार अनीता कुमारी ने 63 मत हासिल किए।

सरकाघाट में भाजपा की जीत
जिला मंडी की सरकाघाट नगर परिषद में भाजपा ने बाजी मारी। भाजपा के चार और कांग्रेस समर्थित तीन पार्षद जीते। भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय है।
अम्ब में टॉस से कांग्रेस जीती
ऊना की नगर पंचायत अम्ब में पांच कांग्रेस और चार भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। वार्ड-दो में टॉस से कांग्रेस समर्थित अनुसुया विजयी रहीं। पहले भाजपा व कांग्रेस दोनों 4-4 की बराबरी पर थे।
नूरपुर में कांग्रेस को बढ़त
जिला कांगड़ा की नूरपुर नगर परिषद में कांग्रेस को बहुमत मिला है। यहां 6 कांग्रेस व 3 भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।
राजगढ़ में कांग्रेस की जीत
सिरमौर जिले की राजगढ़ नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा 7 वार्ड में से 5 में जीत दर्ज की।
नगर पंचायत भोटा चुनाव परिणाम
नगर पंचायत भोटा में व्यापार मंडल और कांग्रेस ने मिलकर साझा मोर्चा गठित कर चुनाव लड़ा है। तीन सीट पर कांग्रेस समर्थित व चार सीट पर साझा मोर्चा के प्रत्याशी थे।
वार्ड का नाम विजेता प्रत्याशी
वार्ड-1 रविदासनगर सरोज कुमारी(साझा मोर्चा)
वार्ड-2 इंदिरानगर अश्वनी कुमार( भाजपा)
वार्ड-3 कृष्णानगर रिंका देवी ( भाजपा)
वार्ड-4 नारायणनगर मनोरमा शर्मा(साझाा मोर्चा)
वार्ड-5 राजीवनगर रंजना कतना(साझा मोर्चा)
वार्ड-6 लोहियानगर बलदेव सिंह( कांग्रेस)
वार्ड-7 ज्वालानगर अनिल कुमार( भाजपा)



