20 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 मई वर्ष का 140वां (लीप वर्ष में यह 141वां) दिन है। साल में अभी 225 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 20 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 20 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
20 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 20 May in History)
1498: भारत की खोज पर निकले वास्को-डि-गामा आज पहुंचे थे कालीकट, पुर्तगाल से भारत आने में लगे थे 10 महीने
आज का इतिहास दो नाविकों से जुड़ा है। यूरोप के दो नाविक जो भारत की खोज में निकले थे। एक ने इस दौरान अमेरिकी द्वीप को खोजा तो दूसरा आज ही के दिन भारत की धरती पर पहुंचा था। हम बात कर रहे हैं पुर्तगाली नाविक वास्को-डि-गामा और इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस की।
आज ही के दिन 1498 में वास्को-डि-गामा भारत के दक्षिणी छोर पर कालीकट के तट पर पहुंचे थे। वहीं, आज ही के दिन 1506 में क्रिस्टोफर कोलंबस का निधन हुआ। पहले बात करते हैं कोलंबस की।
कोलंबस 1492 में भारत की खोज पर निकले थे। दो महीने से ज्यादा की यात्रा के बाद जिस जगह वो पहुंचे उन्होंने उसे ही भारत समझ लिया। जबकि, वो अमेरिकी द्वीपों पर पहुंचे थे। जिस जगह कोलंबस पहुंचे थे वो बहामास का आइलैंड सैन सल्वाडोर था।
अब बात भारत पहुंचने वाले वास्को-डि-गामा की। कोलंबस की पहली यात्रा के करीब पांच साल बाद जुलाई 1497 में पुर्तगाल के युवा नाविक वास्को-डि-गामा भारत की खोज में निकले। यात्रा की शुरुआत पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन से हुई।
वास्को-डि-गामा का पहला ठिकाना बना दक्षिण अफ्रीका। कहा जाता है कि यहां मिले कुछ भारतीयों से ही उन्हें पता चला कि वो भारत नहीं दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं। दक्षिण अफ्रीका से निकलकर वो आगे बढ़े तो उनके कई साथी बीमार पड़ने लगे। उन्हें अपनी यात्रा मोजाम्बिक में रोकनी पड़ी। यहां के सुल्तान को उन्होंने यूरोपीय उपहार दिए। इससे खुश सुल्तान ने वास्को-डि-गामा की भरपूर मदद की और भारत का रास्ता खोजने में भी मदद की।
आखिरकार, करीब 10 महीने के सफर के बाद 20 मई 1498 को वास्को-डि-गामा कालीकट के तट पर पहुंच गए। कालीकट में तीन महीने बिताने के बाद वो वापस पुर्तगाल लौटे। जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था तो उनके साथ 199 नाविक थे, लेकिन जब वो वापस पहुंचे तो उनके सिर्फ 55 नाविक जिंदा बचे थे।
2011: कॉमनवेल्थ घोटाले में CBI ने पहली चार्जशीट दायर की
2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान हुए घोटाले में 20 मई 2011 को CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें भारतीय ओलिंपिक संघ के तत्कालीन प्रमुख सुरेश कलमाड़ी समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इससे पहले मार्च में CBI कलमाड़ी से पूछताछ कर चुकी थी। इसके बाद 25 अप्रैल को CBI ने कलमाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। करीब 9 महीने जेल में रहने के बाद 19 जनवरी 2012 को कलमाड़ी को जमानत मिल गई।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 20 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1609: विलियम शेक्सपियर के सोनेट्स यानी कविताओं का पहला संग्रह प्रकाशित हुआ। कहा जाता है, इसके पब्लिशर ने बिना शेक्सपियर की इजाजत के इसे पब्लिश किया था।
1784: पीस ऑफ पेरिस संधि के तहत नीदरलैंड ने भारत और इंडोनेशिया में अपने कब्जे वाली कुछ जगहें ब्रिटेन को दे दीं।
1864: वर्जीनिया के वेयर बॉटम चर्च में लड़ाई से 1,400 लोग मारे गए।
1873: सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को दुनिया की पहली जीन्स बनाने का पेटंट दिया गया।
1875 मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत: पेरिस में 17 देशों ने ‘मीटर कन्वेंशन‘ पर हस्ताक्षर किए, जिससे वजन और माप की अंतरराष्ट्रीय मीट्रिक प्रणाली (जैसे किलोग्राम और मीटर) की शुरुआत हुई।
1902: क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली। अमेरिका ने 1899 में स्पेन के साथ युद्ध के दौरान क्यूबा पर कब्जा कर लिया था।
1926: रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया।
1927: सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
1978: चीन गणराज्य के पहले राष्ट्रपति के रूप में ‘चिआंग काई शेक’ को नियुक्त किया गया।
1965: ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।
1965: मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान “720 – B” के क्रैश हो जाने से लगभग 100 लोगों की जान गई।
1983: दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोग मारे गए थे जबकि 130 से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे।
1983 HIV वायरस की खोज: फ्रांसीसी वैज्ञानिकों की एक टीम (जिसमें लुक मोंटेग्नियर शामिल थे) ने पहली बार साइंस जर्नल में एड्स (AIDS) का कारण बनने वाले HIV वायरस की खोज से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
1990: हबल स्पेस टेलिस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरें भेजीं।
1995: रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र‘ का सफल प्रक्षेपण।
1996: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा मनमोहन सिंह को देश में अर्थ्यव्यवस्था में किये गए व्यापक सुधार के लिए ‘ऑनेस्ट मैन ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार के लिए चुने जाने संबंधित की घोषणा हुई थी।
2000: फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2001: अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
2002: पूर्वी तिमोर आजाद घोषित हुआ।
2003: पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
2011: झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने 48 वर्ष की आयु में माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की। वह उस समय दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बनीं।
2012: इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।
2024: भारतीय पैरा-एथलीट दीप्ति जीवनजी ने जापान के कोबे में आयोजित ‘विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप‘ में महिलाओं की T20 400 मीटर स्पर्धा में 55.07 सेकंड के समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
2025 हिमाचल में देश का सबसे बड़ा संरक्षण रिजर्व: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पीति घाटी के त्सारप छू (Tsarap Chu) संरक्षण रिजर्व‘ को आधिकारिक तौर पर भारत का सबसे बड़ा ‘कंजर्वेशन रिजर्व‘ घोषित किया।
20 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 20 May)
1918: पीरू सिंह – भारतीय सेना के वीर अमर शहीद। कश्मीर घाटी के युद्ध में सक्रिय रूप से जूझते हुए उन्होंने पीरकांती और लेडीगनी ठिकानों पर अपनी फ़तेह हासिल की थी। वर्ष 1948 में दारापारी के युद्ध में पीरू सिंह ने वीरगति प्राप्त की। उनकी वीरता और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैनिक सम्मान “परमवीर चक्र” से सम्मानित किया गया था।
1900: सुमित्रानंदन पंत – प्रसिद्ध कवि। कहते हैं कि उनकी सलाह पर ही हरिवंश राय बच्चन ने अपने बेटे का अमिताभ रखा था।
1977: अंजुम चोपड़ा – भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और पूर्व कप्तान।
20 मई को हुए निधन (Died on 20 May)
1957: टी. प्रकाशम – स्वतंत्रता सेनानी और आंध्र राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म 23 अगस्त, 1872 ई. में गुन्टूर ज़िले के कनपर्ती नामक गाँव में हुआ था। टी. प्रकाशम का पूरा नाम ‘टंगटूरी प्रकाशम‘ था। अल्पायु में ही उनके पिता का देहान्त हो गया था। उन्होंने पहले मद्रास और फिर इंग्लैण्ड से बैरिस्टर की पढ़ाई की थी। इंग्लैण्ड में दो मुकदमों की पैरवी भी उन्होंने की थी, और इसी समय महात्मा गाँधी से उनका प्रथम बार साक्षात्कार हुआ। देश में व्याप्त ग़रीबी को टी. प्रकाशम ने काफ़ी क़रीब से देखा था, इसीलिए गाँधी जी के प्रथम आन्दोलन के समय उन्होंने अपनी लाखों रुपये की बैरिस्टरी का त्याग कर दिया।
1929: राजकुमार शुक्ल– भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय बिहार के चंपारण के निवासी और स्वतंत्रता सेनानी थे। ये राजकुमार शुक्ल ही थे जिन्होंने गांधीजी को चंपारण आने को बाध्य किया और आने के बाद गांधीजी के बारे में मौखिक प्रचार करके सबको बताया ताकि जनमानस गांधी पर भरोसा कर सके और गांधी के नेतृत्व में आंदोलन चल सके।
1932: विपिन चन्द्र पाल – भारत में गरम दल के नेता और क्रांतिकारी विचारों के जनक। विपिन आजादी के आंदोलन के दौरान मशहूर लाल, बाल, पाल तिकड़ी का हिस्सा थे।
1972: गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही‘ – ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि।
1994: कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री। वह 29 फ़रवरी 1964 से 30 सितंबर 1971 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
2024: मालती जोशी – हिंदी और मराठी की जानी-मानी साहित्यकार और प्रसिद्ध लेखिका का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ। साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म श्री दिया गया था।
विशेष दिवस (Important Days)
विश्व मधुमक्खी दिवस (World Bee Day)
हमारे पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में मधुमक्खियों और अन्य परागणकों (Pollinators) के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर साल 20 मई को यह दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



