3 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 जुलाई वर्ष का 184वां (लीप वर्ष में यह 184वां) दिन है। साल में अभी 181 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 3 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 3 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
3 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 3 July in History)
1908: क्रांतिकारियों के पक्ष में लिखने पर बाल गंगाधर तिलक हुए थे गिरफ्तार, 6 साल की सजा काटते हुए लिखी थी गीता रहस्य
30 अप्रैल 1908 को खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चंद चाकी ने एक बम विस्फोट किया था। इस विस्फोट का निशाना जज किंग्सफोर्ड थे, लेकिन हमले में वो बच गए और दो ब्रिटिश महिलाओं की मौत हो गई। अंग्रेजों ने उसी शाम खुदीराम बोस को गिरफ्तार कर लिया और उन पर मुकदमा चलाया गया।
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इन दोनों क्रांतिकारियों के पक्ष में अपने अखबार ‘केसरी’ में लिखा। इसी वजह से 3 जुलाई 1908 को अंग्रेजों ने तिलक को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 6 साल की सजा सुनाई गई और जेल में डाल दिया गया। जेल में रहने के दौरान ही तिलक ने 400 पन्नों की किताब गीता रहस्य भी लिखी।
23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्मे तिलक आधुनिक कॉलेज शिक्षा पाने वाली पहली भारतीय पीढ़ी में से थे। उन्होंने कुछ समय तक स्कूल और कॉलेजों में गणित पढ़ाया। तिलक मानते थे कि अंग्रेजी शिक्षा भारतीय सभ्यता के प्रति अनादर सिखाती है, इसलिए उन्होंने दक्कन शिक्षा सोसाइटी की स्थापना की ताकि भारतीयों को अच्छी शिक्षा दी जा सके।
तिलक ने मराठी में ‘मराठा दर्पण’ और ‘केसरी’ नाम से दो अखबार शुरू किए थे, जिनमें वे अंग्रेजी शासन की क्रूरता के खिलाफ लिखा करते थे। ये दोनों ही अखबार लोगों में काफी पसंद किए जाते थे। लोकमान्य तिलक के प्रयासों से ही महाराष्ट्र में गणेश उत्सव और शिवाजी उत्सव को सामाजिक उत्सव का रूप मिला। इन त्योहारों के जरिए जनता को अंग्रेजों के अन्यायों के विरुद्ध जागरूक किया जाता था।
1896-97 में महाराष्ट्र में प्लेग महामारी फैली और इस दौरान तिलक ने खुद को राहत कार्यों में झोंक दिया, लेकिन वे महामारी के दौरान ब्रिटिश शासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से सख्त नाराज थे। इसके लिए उन्होंने अखबार में एक लेख लिखा, जिसमें गीता की पंक्तियों के जरिए कहा गया था कि जुल्म करने वालों को बेकसूर नहीं माना जा सकता।
कहा जाता है कि उनके इस लेख से प्रेरित होकर चापेकर बंधुओं ने वाल्टर चार्ल्स रैंड की हत्या कर दी थी। ब्रिटिश सरकार ने तिलक को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
1914 में जेल से रिहा होने के बाद तिलक ने 1916 में एनीबेसेंट के साथ होम रूल लीग की स्थापना की। इस आन्दोलन का उद्देश्य भारत में स्वराज स्थापित करना था। होम रूल आन्दोलन के दौरान बाल गंगाधर तिलक को काफी प्रसिद्धी मिली, जिस कारण उन्हें लोकमान्य की उपाधि मिली। देश के इस महान नेता ने 01 अगस्त 1920 को अंतिम सांस ली। महात्मा गांधी ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता की उपाधि दी थी।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 3 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1608: फ्रांसीसी खोजकर्ता सैमुअल डी शैम्प्लेन ने कनाडा के क्यूबेक नगर की स्थापना की। यह उत्तरी अमेरिका में फ्रांसीसी उपनिवेश का प्रमुख केंद्र बना।
1661: पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितीय को गिफ्ट में दे दिया।
1746: मुगल सम्राट के आदेश पर बाबा बंदासिंह बहादुर को फांसी दे दी गई। सन 1710 में उन्होंने मुगलों को हराया था।
1760: मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1775: अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जॉर्ज वॉशिंगटन ने महाद्वीपीय सेना (कॉन्टिनेंटल आर्मी) की औपचारिक कमान संभाली।
1819: अमेरिका में पहला बचत बैंक ‘सेविंग बैंक ऑफ न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ था।
1857: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कानपुर क्षेत्र में क्रांतिकारियों और ब्रिटिश सेना के बीच संघर्ष निर्णायक दौर में पहुंचा।
1863: अमेरिकी गृहयुद्ध की ऐतिहासिक गेटिसबर्ग की लड़ाई का समापन हुआ। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे निर्णायक लड़ाइयों में से एक माना जाता है।
1884: विश्व के सबसे पुराने शेयर बाज़ार सूचकांकों में शामिल डाउ जोन्स ट्रांसपोर्टेशन एवरेज पहली बार प्रकाशित किया गया।
1886: न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1886: जर्मनी के कार्ल बेंज ने पहली ऑटोमोबाइल ड्राइव किया।
1928: जॉन लॉगी बेयर्ड ने लंदन में पहली बार रंगीन टेलिविजन के प्रसारण का डेमॉन्स्ट्रेशन किया।
1970: 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1972: 2 जुलाई की देर रात हस्ताक्षरित हुए ‘शिमला समझौते’ को आधिकारिक रूप से मीडिया के सामने जारी किया गया।
1988: फारस की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस विन्सेन्स ने गलती से ईरान एयर फ्लाइट-655 को मार गिराया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 290 लोगों की मृत्यु हो गई।
1999: कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर अंतिम निर्णायक हमला शुरू किया। अगले दिन 4 जुलाई को इस सामरिक चोटी पर भारत का नियंत्रण स्थापित हुआ।
2005: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के डीप इम्पैक्ट मिशन ने धूमकेतु टेम्पेल-1 पर सफलतापूर्वक प्रहार कर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
2006: कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।
2012: इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
2013: मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2017: अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
2022: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के शैंशर से सैंज की तरफ आ रही निजी बस जंगला गांव के पास सड़क से नीचे गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई।
3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (Born on 3 July)
1616: शाह शुजा – मुग़ल बादशाह शाहजहां का पुत्र।
1883: फ्रांज काफ्का – विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार।
1897: हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
1892: हबीब उर रहमान लुधियानवी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1941: अदूर गोपालकृष्णन – मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक।
1962: टॉम क्रूज – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता।
1969: दिगेन्द्र सिंह – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित वीर भारतीय सैनिक।
1980: हरभजन सिंह- भारतीय क्रिकेटर।
3 जुलाई को हुए निधन (Died on 3 July)
1350: नामदेव – मराठी निर्गुण संत कवि।
1948: मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1982: केदार पांडे – बिहार के मुख्यमंत्री थे।
1996: राज कुमार – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1999: मनोज कुमार पांडेय – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2020: सरोज ख़ान – प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर थीं।
2025: डियोगो जोटा- लिवरपूल और पुर्तगाल के इंटरनेशनल फुटबॉलर।
3 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 3 July)
वन महोत्सव सप्ताह (भारत)
भारत में वन महोत्सव प्रत्येक वर्ष 1 से 7 जुलाई तक मनाया जाता है। इसलिए 3 जुलाई इस अभियान का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दौरान देशभर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
हर वर्ष 3 जुलाई को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (International Plastic Bag Free Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एकल-उपयोग (Single-use) प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक दिवस नहीं है, लेकिन विश्व के अनेक देशों में व्यापक स्तर पर मनाया जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



