1 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 जुलाई वर्ष का 182वां (लीप वर्ष में यह 183वां) दिन है। साल में अभी 183 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 1 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 1 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
1 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 1 July in History)
आज ‘डॉक्टर्स डे’ हैं: मशहूर डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है ये दिन
आज नेशनल डॉक्टर्स डे है, जो देश के प्रसिद्ध डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है।
1 जुलाई 1882 को बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर में जन्मे डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय 5 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और आगे की पढ़ाई के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया।
1909 में रॉय ने पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जाने का फैसला किया, लेकिन विद्रोही बंगाल का होने की वजह से उन्हें वहां एडमिशन देने में आनाकानी की जाने लगी। सेंट बार्थोलोमिव्स हॉस्पिटल के डीन ने रॉय को दाखिले से रोकने की पूरी कोशिश की। उन्होंने करीब डेढ़ महीने तक रॉय को रोके रखा ताकि परेशान होकर वे वापस लौट जाएं, लेकिन रॉय इतनी आसानी से हार मानने वाले नहीं थे। उन्होंने कॉलेज के डीन से 30 बार मुलाकात की, तब कहीं जाकर रॉय को एडमिशन मिल सका।
इंग्लैंड से अपनी पढ़ाई पूरी कर 1911 में रॉय भारत लौटे। वापस आने के बाद उन्होंने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज, कैम्पबेल मेडिकल स्कूल और कारमाइकल मेडिकल कॉलेज में शिक्षण कार्य किया। उन्होंने कोलकाता में नए हॉस्पिटल भी शुरू किए। इस दौरान वे गांधी जी के संपर्क में आए और असहयोग आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गांधी जी से जुड़ा उनका एक किस्सा प्रसिद्ध है। 1933 में उपवास के दौरान गांधी जी ने दवाएं लेने से मना कर दिया था। तब रॉय बापू से मिले और दवाएं लेने की गुजारिश की। गांधी जी उनसे बोले, मैं तुम्हारी दवाएं क्यों लूं? क्या तुमने हमारे देश के 40 करोड़ लोगों का मुफ्त इलाज किया है?
इस पर रॉय ने जवाब दिया, नहीं, गांधी जी, मैं सभी मरीजों का मुफ्त इलाज नहीं कर सकता। मैं उन्हें ठीक करने आया हूं जो मेरे देश के 40 करोड़ लोगों के प्रतिनिधि हैं।
रॉय ने भारत की आजादी के बाद अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया। वे 1948 से 1962 तक अपने निधन तक लगातार 14 साल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। 1961 में उन्हें भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया। 1962 में अपने जन्मदिन के दिन ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
1991 में सरकार ने घोषणा की कि 1 जुलाई को हर साल नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा। तब से हर साल 1 जुलाई को पूरे देश में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।
1955: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआत
1806 में देश में बैंक ऑफ कलकत्ता की शुरुआत हुई। ये देश का पहला बैंक था। 3 साल बाद ब्रिटिश चार्टर के तहत इसका नाम बदलकर बैंक ऑफ बंगाल कर दिया गया। इस बैंक को ब्रिटिश और बंगाल सरकार साझा तौर पर चलाती थी।
1840 के दशक में बैंक ऑफ बॉम्बे और बैंक ऑफ मद्रास की भी शुरुआत हुई। ये तीनों बैंक स्वतंत्र रूप से काम कर रहे थे, लेकिन 27 जनवरी 1921 को इन तीनों बैंकों को मिला दिया गया और एक नया बैंक बनाया गया, जिसे इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
आजादी के बाद साल 1955 में इंपीरियल बैंक को भारत सरकार ने एक पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत अधिग्रहित कर लिया और आज ही के दिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।
इसके बाद 1955 में सब्सिडियरी एक्ट आया और देश में स्टेट बैंक के ही अलग-अलग सब्सिडियरी खोले गए। इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर, स्टेट बैंक ऑफ इंदौर, स्टेट बैंक ऑफ जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर जैसे सहयोगी बैंक बने। हालांकि 1 अप्रैल 2017 को इन सभी बैंकों को भारतीय स्टेट बैंक में मर्ज कर दिया गया।
आज स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है और देश के एक चौथाई मार्केट पर इसका कब्जा है। पूरे देश में इस बैंक की 22 हजार ब्रांच और 58 हजार से भी ज्यादा ATM हैं। 32 देशों में इस बैंक का कारोबार फैला है और इसे देश के सबसे विश्वसनीय बैंकों में गिना जाता है।
साभार: दैनिक भास्कर
1954: आज के दिन हुआ था बिलासपुर रियासत का हिमाचल प्रदेश में पूर्ण विलय
हिमाचल प्रदेश के गठन के इतिहास में 1 जुलाई 1954 का दिन बेहद ऐतिहासिक है। इसी दिन ‘ग’ श्रेणी के राज्य बिलासपुर रियासत का औपचारिक रूप से हिमाचल प्रदेश में पूर्ण विलय कर दिया गया था। विलय के बाद बिलासपुर को हिमाचल प्रदेश का पांचवां जिला बनाया गया, जिससे प्रदेश का क्षेत्रफल और राजनीतिक दायरा काफी बढ़ गया था। बिलासपुर रियासत को पहले कहलूर रियासत के नाम से जाना जाता था।
12 अक्टूबर, 1948 को विलय समझौते के तहत बिलासपुर के अंतिम शासक राजा आनंद चंद ने भारतीय संघ में प्रवेश किया। इसके बाद बिलासपुर को एक अलग ‘ग’ श्रेणी (Part C) राज्य का दर्जा दिया गया। शुरू में बिलासपुर को हिमाचल प्रदेश में शामिल नहीं किया गया था क्योंकि भाखड़ा बांध का निर्माण यहां होना था। केंद्र सरकार सीधे इसके प्रशासन को संभाल रही थी। बाद में ‘द हिमाचल प्रदेश एंड बिलासपुर (न्यू स्टेट) एक्ट, 1954’ पारित किया गया। इस अधिनियम के तहत 1 जुलाई 1954 को बिलासपुर राज्य को समाप्त करके हिमाचल प्रदेश में पूरी तरह मिला दिया गया। इससे हिमाचल की विधानसभा की सीटें भी 36 से बढ़कर 41 हो गईं।
देश-विदेश में 1 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1862: कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1875: यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की गयी।
1879: भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
1881: टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई। “कलैस” और “में-सेंट स्टीफंस के बीच बातचीत हुई।
1921: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना हुई।
1949: भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की स्थापना की गयी।
1964: भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1965: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
1968: अमेरिका, सोवियत संघ और ब्रिटेन समेत दुनिया के 58 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
1979: इलेक्ट्रानिक उपकरण बनाने वाली कंपनी सोनी ने वॉकमेन जापान में पहली बार बेचने के लिए बाजार में उतारा गया।
1991: शीत युद्ध के दौरान साम्यवादी देशों के सैन्य गठबंधन वारसा संधि को सोवियत संघ के पतन के बाद आधिकारिक रूप से भंग कर दिया गया।
1997: 156 वर्षों के ब्रिटिश शासन के बाद हांगकांग की सत्ता आधिकारिक रूप से चीन को सौंप दी गई।
1997: देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
2000: लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2003: समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
2006: परिमार्जन आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
2017: देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लागू हुआ। इसके तहत देश के अलग-अलग टैक्स सिस्टम को खत्म कर ‘एक देश-एक टैक्स’ की शुरुआत की गई।
2018: नई दिल्ली के बुरारी में पुलिस को एक घर से एक ही परिवार के 11 लोगों की लाश मिली थी। इनमें से 10 लोगों की आंखों पर पट्टी बंधी थी और उनके शव लटके हुए पाए गए थे।
2024: ब्रिटिशकालीन न्याय प्रणाली के तीन प्रमुख स्तंभ बदल गए। इस दिन से देश में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पूरी तरह से लागू हो गए। इन कानूनों ने क्रमशः आईपीसी (1860), सीआरपीसी (1973) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (1872) का स्थान लिया।
2020: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेश में सक्रिय नौ खालिस्तान समर्थकों (वधवा सिंह बब्बर, लखबीर सिंह, रंजीत सिंह, परमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह भंदा, गुरमीत सिंह बग्गा, हरमिंदर सिंह, गुरपतवंत सिंह पन्नू, हार्डियाप सिंह मलिक) को ‘आतंकवादी’ घोषित किया।
2020: रूस में एक हफ़्ते तक चले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधनों पर राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह के तहत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पिछले कार्यकाल की संख्या शून्य हो गई, जिससे उनके साल 2036 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहने का कानूनी रास्ता साफ हो गया।
2022: भारत में ‘सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (प्लास्टिक की डंडियों वाले ईयर-बड्स, गुब्बारों की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी व आइसक्रीम की स्टिक, सजावटी थर्माकोल, प्लास्टिक की प्लेट, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ और मिठाई के डिब्बों पर लपेटने वाली फिल्म) पर लगा प्रतिबंध।
2022: समुद्र तल से 14,456 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम (स्पीति घाटी) के नए भवन का उद्घाटन। इस नए कार्यालय भवन का हुबहू एक विशाल लाल रंग के ‘लेटर बॉक्स’ के आकार में डिजाइन किया गया है।
2023: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक निजी लग्जरी स्लीपर बस का टायर फटने के बाद वह खंभे से टकराकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार 33 यात्रियों में से 25 लोगों की जिंदा जलने से मृत्यु हो गई थी, जबकि चालक सहित केवल 8 लोग ही सुरक्षित बच पाए थे।
2023: भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा विलय। देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HDFC) का विलय निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक (HDFC Bank) में हुआ। इस विलय के बाद ₹18 लाख करोड़ से अधिक की संयुक्त संपत्ति के साथ एचडीएफसी बैंक दुनिया के सबसे मूल्यवान बैंकों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया था।
1 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (Born on 1 July)
1882: डॉ. बिधान चंद्र रॉय– महान चिकित्सक और स्वतंत्रता सेनानी। आधुनिक भारत के सबसे प्रतिष्ठित डॉक्टरों में से एक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. B.C. Roy) का जन्म 1 जुलाई 1882 को बांकीपुर (पटना, बिहार) में हुआ था। विशेष बात यह है कि 1 जुलाई को ही उनका जन्म हुआ और 1 जुलाई 1962 को ही उनका निधन भी हुआ। उन्हीं की स्मृति में भारत में हर साल 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ (National Doctors’ Day) मनाया जाता है। इन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए वर्ष 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था।
1913: वसंतराव नाईक – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1925: अमरकांत – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार।
1927: चन्द्रशेखर सिंह – भारत के 8वें प्रधानमंत्री। भारतीय राजनीति के ‘युवा तुर्क’ कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (Chandra Shekhar) का जन्म को इब्राहिमपट्टी (बलिया, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक भारत के 8वें प्रधानमंत्री रहे। उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे कभी सरकार में मंत्री नहीं रहे, बल्कि सीधे प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुए थे। वर्ष 1983 में कन्याकुमारी से दिल्ली तक की उनकी ऐतिहासिक ‘भारत यात्रा’ (पदयात्रा) भारतीय राजनीति में मील का पत्थर मानी जाती है।
1928: राम नरेश यादव – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1933: अब्दुल हमीद – परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक।
1933: कन्हैयालाल नंदन – वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।
1938: हरिप्रसाद चौरसिया – बाँसुरी वादक और संगीतकार।
1949: वेंकैया नायडू – भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति।
1961: कल्पना चावला – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ। 2003 में स्पेस मिशन के दौरान कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं।
1961: डायना– वेल्स की राजकुमारी। दुनिया भर में अपनी खूबसूरती, शालीनता और सामाजिक कार्यों के लिए मशहूर प्रिंसेस डायना का जन्म सैंड्रिंघम, इंग्लैंड में हुआ था। वे ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय (तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स) की पहली पत्नी और प्रिंस विलियम व प्रिंस हैरी की मां थीं। उन्होंने एड्स पीड़ितों, बेसहारा बच्चों और बारूदी सुरंगों (Landmines) के खिलाफ वैश्विक अभियानों में अभूतपूर्व सामाजिक कार्य किए। उन्हें दुनिया भर में ‘पीपल्स प्रिंसेस’ (जनता की राजकुमारी) के नाम से जाना जाता था।
1961: कार्ल लुईस– महानतम ओलंपिक एथलीट। अमेरिका के दिग्गज ट्रैक एंड फील्ड एथलीट कार्ल लुईस बर्मिंघम, अलबामा में हुआ था। वे खेल इतिहास के सबसे सफल एथलीटों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 10 ओलंपिक पदक जीते, जिनमें से 9 स्वर्ण पदक थे। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में लगातार कई वर्षों तक पूरी दुनिया में अपना एकछत्र राज बनाए रखा।
1966: उस्ताद राशिद ख़ान – प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार।
1973: अखिलेश यादव – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1 जुलाई को हुए निधन (Died on 1 July)
1936: वनलता दास गुप्ता – क्रांतिकारी कार्यकर्ता थीं। वह क्रांतिकारीयों को हथियार उपलब्ध कराने का कार्य करतीं थीं।
1941: सी. वाई. चिन्तामणि – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक।
1962: पुरुषोत्तम दास टंडन – आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानी। पुरुषोत्तम दास टंडन (Purushottam Das Tandon) को “राजर्षि” की उपाधि से नवाजा गया था। टंडन जी उन्होंने हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए सबसे प्रखर और ऐतिहासिक संघर्ष किया था। देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका के लिए उन्हें वर्ष 1961 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
1962: डॉ. बिधान चंद्र रॉय– महान चिकित्सक और स्वतंत्रता सेनानी। वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री रहे। विशेष बात यह है कि 1 जुलाई (1882) को ही उनका जन्म हुआ और 1 जुलाई (1962) को ही उनका निधन भी हुआ। उन्हीं की स्मृति में भारत में हर साल 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ (National Doctors’ Day) मनाया जाता है। इन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए वर्ष 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था।
1999: आबिद ख़ान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिक, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
1 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 1 July)
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
भारत में हर साल 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ (National Doctors’ Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Dr. B.C. Roy) के सम्मान में मनाया जाता है। विशेष बात यह है कि 1 जुलाई को ही उनका जन्म (1882) और इसी तारीख को उनका निधन (1962) हुआ था। भारत सरकार ने इसकी शुरुआत साल 1991 में की थी।
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस
भारत की अर्थव्यवस्था और वित्तीय पारदर्शिता को बनाए रखने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) के योगदान को सम्मानित करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (CA Day)मनाया जाता है। 1 जुलाई 1949 को भारतीय संसद के एक अधिनियम के तहत देश की सर्वोच्च वित्तीय लेखा संस्था ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) की स्थापना की गई थी।
वस्तु एवं सेवा कर दिवस (GST Day)
भारत सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा कर सुधारों के प्रति जागरूकता के लिए 1 जुलाई को वस्तु एवं सेवा कर दिवस (GST Day) मनाया जाता है। 1 जुलाई 2017 की आधी रात से देश में ऐतिहासिक “एक देश, एक कर” की अवधारणा के तहत GST लागू किया गया था। पहली बार 1 जुलाई 2018 को इसे ‘जीएसटी दिवस’ घोषित किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस
1 जुलाई 1955 को संसद के एक अधिनियम के जरिए ‘इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया’ का राष्ट्रीयकरण करके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का गठन किया गया था, जो आज देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक है।
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस (National Postal Worker Day) हर साल 1 जुलाई को दुनिया भर में डाक कर्मचारियों, डाकियों और डाक विभाग से जुड़े सभी कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से मौसम और कठिन परिस्थितियों की परवाह किए बिना लोगों तक पत्र, महत्वपूर्ण दस्तावेज और पार्सल पहुंचाने वाले इन “अदृश्य नायकों” के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिवस की शुरुआत पहली बार 1997 में संयुक्त राज्य अमेरिका में एक डाक कर्मचारी द्वारा की गई थी। भारत में डाक कर्मचारियों के योगदान को सराहने के लिए, इसके अलावा 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस भी मनाया जाता है, जो विश्व डाक दिवस (9 अक्टूबर) से जुड़ा हुआ है。
कनाडा का राष्ट्रीय दिवस (Canada Day)
यह दिन 1 जुलाई, 1867 को ‘ब्रिटिश उत्तरी अमेरिका अधिनियम’ के माध्यम से कनाडाई परिसंघ (Canadian Confederation) के गठन और कनाडा के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित होने की याद दिलाता है। इस दिन को अक्सर ‘कनाडा के जन्मदिन’ के रूप में भी जाना जाता है और इस दिन पूरे देश में आतिशबाजी, परेड, संगीत कार्यक्रम और पिकनिक जैसे समारोह आयोजित किए जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय चुटकुला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस (International Joke Day) हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन में हंसी-खुशी लाना, तनाव को कम करना और हास्य के माध्यम से सकारात्मकता लाना है। इस दिन की शुरुआत मूल रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी, लेकिन अब यह पूरी दुनिया में बहुत लोकप्रिय हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय फल दिवस
अंतरराष्ट्रीय फल दिवस (International Fruit Day) हर साल 1 जुलाई को ही मनाया जाता है और इसकी शुरुआत 2007 में बर्लिन, जर्मनी से ही हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ भोजन की आदतों को बढ़ावा देना, फलों के पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना और साझा करने की भावना के माध्यम से लोगों को एकजुट करना है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



