4 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 जुलाई वर्ष का 185वां (लीप वर्ष में यह 186वां) दिन है। साल में अभी 180 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 4 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 4 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
4 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 4 July in History)
1947: ब्रिटेन की संसद में पेश हुआ था भारत की आजादी का एक्ट, 14 दिन बाद पास हुआ और 42 दिन बाद मिली देश को आजादी
1900 के बाद से ही भारत में स्वतंत्रता आंदोलन तेजी पकड़ने लगा था। कांग्रेस अब तक एक बड़ी पार्टी बन चुकी थी। गांधी जी के अहिंसक शस्त्र से भी अंग्रेज मुश्किलों में थे। साथ ही भारत में सांप्रदायिक ताकतें भी मजबूत होती जा रही थीं। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद ब्रिटेन भी कमजोर हो चुका था। यानी ब्रिटिशर्स पर भारत को आजाद करने का दबाव बढ़ता जा रहा था। आखिरकार ब्रिटिशर्स ने भारत को आजाद करने का फैसला लिया।
20 फरवरी 1947 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने घोषणा की कि 30 जून 1948 तक ब्रिटेन भारत को आजाद कर देगा। भारत कैसे आजाद होगा इसकी पूरी योजना बनाने की जिम्मेदारी मिली लॉर्ड माउंटबेटन को।
माउंटबेटन भारत आए और अपने काम में जुट गए। उन्होंने सबसे पहले एक डिकी बर्ड प्लान बनाया जिसे नेहरू ने रिजेक्ट कर दिया। उसके बाद माउंटबेटन ने एक और प्लान बनाया जिसे 3 जून प्लान भी कहा जाता है।
इस प्लान को पेश करते हुए माउंटबेटन ने कहा था कि भारत को आजाद करने के लिए विभाजन ही एकमात्र रास्ता है। इसके मुताबिक भारत को आजादी तो मिलेगी लेकिन साथ ही विभाजन भी होगा और एक नया देश पाकिस्तान बनेगा।
रियासतों को ये सुविधा दी जाएगी कि वे भारत या पाकिस्तान किसी के साथ भी मिल सकती हैं। प्लान में ये भी कहा गया कि दोनों देश संप्रभु राष्ट्र होंगे और अपना-अपना संविधान बना सकते हैं। इस पूरे प्लान को 4 जुलाई 1947 को ब्रिटिश पार्लियामेंट में पेश किया गया और नाम दिया गया ‘द इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’।
ब्रिटिश पार्लियामेंट ने इस बिल को 18 जुलाई को पास कर दिया और इसी के साथ भारत की आजादी का रास्ता भी साफ हो गया। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान बना और उसके एक दिन बाद भारत आजाद हुआ। नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और लियाकत अली खान पाकिस्तान के।
1776: अमेरिका आजाद हुआ
आज अमेरिका अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1776 में ब्रिटेन की 13 कॉलोनियों ने मिलकर आजादी की घोषणा की थी जिसे ‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ भी कहा जाता है। दरअसल अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलंबस ने गलती से की थी।
कोलंबस यूरोप से भारत आने के लिए एक समुद्री रास्ता खोज रहे थे। कोलंबस अपने जहाज से भारत के लिए निकले लेकिन अमेरिका पहुंच गए। हालांकि कोलंबस को खुद बाद में पता चला कि ये भारत नहीं अमेरिका है।
यात्रा से लौटने के बाद जब कोलंबस ने बताया कि उन्होंने एक नया द्वीप खोज लिया है तो अलग-अलग देशों में इस जगह पर कब्जा करने की होड़ मच गई। ब्रिटेन के लोग बड़ी तादाद में यहां आ गए और राज करने लगे।
भारत की तरह ही ब्रिटिशर्स ने वहां भी लोगों पर अत्याचार किया जिसका नतीजा ये हुआ कि ब्रिटिशर्स और मूल अमेरिकियों में टकराव बढ़ने लगा। लंबे संघर्ष के बाद आज ही के दिन इन 13 कॉलोनियों ने एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर खुद को आजाद घोषित कर दिया।
स्वतंत्रता संघर्ष के लिए लड़ाई लड़ने वाले जनरल जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने। 13 कॉलोनियों से बढ़कर अमेरिका में आज 50 राज्य हैं। अमेरिका के झंडे में इन 13 कॉलोनियों को 13 नीली सफेद पट्टियों से दर्शाया जाता है वहीं हर राज्य के लिए झंडे में एक सितारा है। फिलहाल अमेरिका में 50 राज्य है जो झंडे में 50 सितारों द्वारा दर्शाए गए हैं।
1934: एटम बम के पेटेंट के लिए आवेदन
आज ही के दिन लियो जिलार्ड ने एटम बम के पेटेंट के लिए आवेदन दिया था। मई 1932 में जैम्स चेडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की थी। इसके कुछ महीनों बाद ही लियो के दिमाग में ये बात आ गई थी कि न्यूट्रॉन चेन रिएक्शन के जरिए एटॉमिक एनर्जी को नियंत्रित किया जा सकता है, और इसका उपयोग बम बनाने में भी हो सकता है।
1933 में जब जर्मनी में हिटलर सत्ता में आ गया तो लियो इंग्लैंड आ गए। इंग्लैंड में रहने के दौरान ही उन्होंने न्यूक्लियर चेन रिएक्शन पर स्टडी की और अमेरिका के अलग-अलग कॉलेज में बतौर गेस्ट लेक्चरर पढ़ाने जाने लगे।
1934 में आज ही के दिन लियो ने एटॉमिक बम के लिए पेटेंट फाइल किया। अपने पेटेंट में उन्होंने न्यूट्रॉन चेन रिएक्शन के जरिए एटॉमिक बन बनाने की बात कही थी। कहा जाता है कि इस आइडिया को पेटेंट कराने का उद्देश्य एटम बम के गलत इस्तेमाल को रोकना था। लियो ने ब्रिटिश सरकार के अधिकारियों से बात कर इस तकनीक को ब्रिटिश सिक्रेट लॉ के तहत गुप्त रखने की बात भी कही थी।
1940 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल गई और वे न्यूयॉर्क में रहने लगे। जब दूसरा विश्वयुद्ध शुरू हुआ तब लियो को लगा कि जर्मनी कहीं एटम बम न बना ले इसलिए उन्होंने न्यूक्लियर चेन रिएक्शन से जुड़ी हर किताब को दुकानों से हटा दिया।
उन्होंने राष्ट्रपति रुजवेल्ट को एक खत लिखा जिसमें न्यूक्लियर चेन रिएक्शन के जरिए न्यूक्लियर वेपन बनाने का जिक्र था जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। इसके लिए उन्होंने सरकार से सहमति और वित्तीय मदद भी मांगी।
रुजवेल्ट ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी और पैसे भी दिए। लियो अपने काम में लग गए। उन्होंने चेन रिएक्शन के लिए जरूरी ग्रेफाइट और यूरेनियम इकट्ठा किया और 2 दिसंबर 1942 को पहली बार शिकागो यूनिवर्सिटी में न्यूक्लियर चेन रिएक्शन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 4 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1698: ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1789: ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
1826: अमेरिका के दो पूर्व राष्ट्रपति थॉमस जेफ़रसन और जॉन एडम्स का एक ही दिन निधन हुआ।
1829: जॉर्ज शिलबियर द्वारा लंदन में पहली बस सेवा का संचालन शुरू किया गया।
1884: स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस ने अमेरिका को गिफ्ट किया।
1947: ब्रिटिश संसद के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1960: अमेरिकी झंडे में 50वें सितारे को जोड़ा गया जो नए राज्य हवाई का प्रतिनिधित्व करता है।
1865: विश्व प्रसिद्ध उपन्यास ‘एलिस इन वंडरलैंड’ (Alice’s Adventures in Wonderland) पहली बार प्रकाशित हुआ।
1946: लगभग 381 वर्षों के औपनिवेशिक शासन के बाद फिलीपींस को संयुक्त राज्य अमेरिका से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
1970: 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1996: फ्री इंटरनेट ई-मेल सर्विस हॉटमेल की शुरुआत हुई। अगले ही साल इसे माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया।
1997: नासा का मार्स पाथ फाइंडर सात महीने के सफर के बाद मंगल ग्रह पर पहुंचा।
1999: कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर विजय प्राप्त की। यह जीत ऑपरेशन विजय की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य सफलताओं में से एक मानी जाती है और इसने युद्ध की दिशा भारत के पक्ष में निर्णायक रूप से बदल दी।
2003: पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
2012: इराक में हुए बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
2012: यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) के वैज्ञानिकों ने हिग्स बोसॉन (Higgs Boson) कण की खोज की घोषणा की, जिसे आधुनिक भौतिकी की सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धियों में गिना जाता है।
4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (Born on 4 July)
1897: अल्लूरी सीताराम राजू – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1898: गुलज़ारीलाल नन्दा – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री।
1916: नसीम बानो – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1945: सुशील कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
1956: लक्ष्मीकांत पारसेकर – गोवा के बारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं।
1989: पूरव राजा – भारतीय टेनिस खिलाड़ी।
4 जुलाई को हुए निधन (Died on 4 July)
1902: स्वामी विवेकानन्द – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान।
1904: थ्योडोर हर्टज़ल – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक।
1963: पिंगलि वेंकय्या– भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के डिज़ाइनर और स्वतंत्रता सेनानी।
1982: भरत व्यास – बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार।
1934: मैरी क्यूरी- नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली विश्व की पहली महिला तथा भौतिकी और रसायन विज्ञान—दोनों विषयों में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली वैज्ञानिक थीं।
4 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 4 July)
वन महोत्सव सप्ताह (भारत)
भारत में वन महोत्सव प्रत्येक वर्ष 1 से 7 जुलाई तक मनाया जाता है। इसलिए 3 जुलाई इस अभियान का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दौरान देशभर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Day of Cooperatives) जुलाई के प्रथम शनिवार को मनाया जाता है। अतः इसे 4 जुलाई का स्थायी अंतरराष्ट्रीय दिवस नहीं माना जाना चाहिए।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



