July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 जुलाई वर्ष का 188वां (लीप वर्ष में यह 189वां) दिन है। साल में अभी 177 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 7 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 7 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
7 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 7 July in History)
130 साल पहले हुई थी हिन्दुस्तान में सिनेमा की शुरुआत, लोगों ने एक रुपए में टिकट खरीदकर देखी थी पहली बार फिल्म
7 जुलाई 1896 को मुंबई के वॉटसन होटल में 6 फिल्में दिखाई गईं। टिकट की कीमत एक रुपए थी। एक अखबार ने इस घटना को सदी का चमत्कार बताया। इस घटना को भारतीय सिनेमा का जन्म माना जाता है। फिल्म दिखाने वाले थे ऑगस्टे लूमियर और उनके भाई लुई लूमियर। 14 जुलाई को उन्होंने बॉम्बे के नॉवेल्टी थिएटर में फिल्मों की दूसरी स्क्रीनिंग रखी, जिसमें कुल 24 फिल्में दिखाई गईं।
अगले साल एक फोटोग्राफर हीरालाल सेन ने कलकत्ता के स्टार थिएटर में एक शो के अलग-अलग फोटो खींचकर एक फिल्म बनाई जिसे ‘फ्लॉवर ऑफ पर्शिया’ नाम दिया गया। 1899 में एच.एस. भाटवडेकर ने मुंबई के एक कुश्ती मुकाबले को शूट कर फिल्म बनाई। इसके बाद अलग-अलग लोग फिल्म कला में हाथ आजमाने लगे। 18 मई 1912 को दादा साहब तोरने ने श्री पांडुलिक नाम से फिल्म रिलीज की।
अभी तक किसी भारतीय ने फुल लेंथ फीचर फिल्म नहीं बनाई थी, लेकिन 1910 से दादा साहेब फाल्के इस काम में लग चुके थे। उन्होंने ‘द लाइफ ऑफ क्राइस्ट’ देखकर फैसला ले लिया था कि वो भी भारतीय पौराणिक कथाओं पर फिल्म बनाएंगे। दादा साहेब लंदन गए और वहां से फिल्म बनाने के लिए जरूरी तकनीक सीखीं और सामान लेकर आए।
तमाम कठिनाइयों के बाद आखिरकार करीब 7 महीने बाद दादा साहेब की फिल्म बनकर तैयार हुई और इसे राजा हरिश्चंद्र नाम दिया गया। 3 मई 1913 के दिन इस फिल्म को रिलीज किया गया। भारतीय सिनेमा इतिहास की ये पहली फीचर फिल्म थी।
दुनिया की बात करें तो 28 दिसंबर 1895 को लूमियर ब्रदर्स ने ही पहली बार पेरिस के ग्रांड कैफे में बड़े पर्दे पर मूवी स्क्रीनिंग की थी। इस 50 सेकंड की फिल्म में लूमियर फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों को दिखाया गया था। देखने वाले अचंभित रह गए और इस तरह सिनेमा का जन्म हुआ।
1928: पहली बार हुई थी स्लाइस्ड ब्रेड की बिक्री
आज ही के दिन 1928 में अमेरिका के ओहायो में एक बेकरी ने स्लाइस्ड ब्रेड बेचने की शुरुआत की थी। लोगों को ये आइडिया इतना पसंद आया कि दूर-दूर से लोग इस बेकरी पर ब्रेड खरीदने आने लगे। दरअसल उससे पहले ब्रेड स्लाइस्ड फॉर्म में नहीं आता था। आपको पूरा का पूरा ब्रेड का टुकड़ा खरीदने के बाद घर पर काटना पड़ता था।
अमेरिकन इंजीनियर ओटो फ्रेडरिक रोहवेडर ने एक मशीन बनाई थी जिसके जरिए ब्रेड को स्लाइस में आसानी से काटा जा सकता था। कहा जाता है कि साल 1912 से ही ओटो एक ऐसी मशीन बनाने की कोशिश कर रहे थे जो ब्रेड को आसानी से काट सके।
इसके लिए उन्होंने अपने ज्वैलरी स्टोर को बेच दिया था और एक सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगे, लेकिन 1917 में उनकी फैक्ट्री में आग लगने से उनके मशीन का ब्लूप्रिंट और प्रोटोटाइप दोनों जलकर खाक हो गए। ओटो को सारा काम फिर से शुरू करना पड़ा।
1924 तक ओटो इस तरह की एक मशीन बनाने में कामयाब हो गए थे, लेकिन अब एक नई परेशानी थी। दरअसल स्लाइस्ड ब्रेड जल्दी खराब हो रहे थे। ओटो ने इस परेशानी से निपटने के लिए इसी मशीन में ऑटोमैटिक पैकिंग की सुविधा भी जोड़ी। 1927 में वो इस तरह की मशीन बनाने में कामयाब हुए और अब ब्रेड मशीन से पैक होकर ही बाहर आने लगे। 1928 में मिसूरी की एक बेकरी को उन्होंने अपनी पहली मशीन बेची।
आज ही के दिन इस बेकरी ने पहली बार स्लाइस्ड ब्रेड बेचने की शुरुआत की। अमेरिकियों को ये आइडिया बेहद पसंद आया। बाकी बेकरियों से भी ओटो के पास इस तरह की मशीन खरीदने की डिमांड आने लगी। हालांकि दूसरे विश्वयुद्ध की वजह से ओटो कंगाल हो गए और उन्हें अपनी फैक्ट्री बेचनी पड़ी।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 7 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1456: फ्रांस में जोन ऑफ आर्क को विधर्मी होने के मामले में मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।
1753: ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना। लंदन के ब्लूम्सबरी में स्थित यह मानव इतिहास, कला और संस्कृति को समर्पित दुनिया का पहला सार्वजनिक राष्ट्रीय संग्रहालय है।
1763: मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
1799: महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
1912: अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।
1917: संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थापना की गयी।
1941: नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
1948: दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई। यह स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना थी।
1978: सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया। यूरोपियों ने 1567 में इस द्वीप समूह की खोज की थी।
1979: सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1980: ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
1985: बोरिस बेकर ने महज 17 साल की उम्र में विम्बलडन जीता।
1998: पं. विश्वमोहन भट्ट को अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
1999: फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस के नये टीके की खोज की।
2003: नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
2005: लंदन में 4 आत्मघाती हमलों में 700 से ज्यादा लोग घायल हुए और 39 लोगों की मौत हुई।
2007: न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन ने दुनिया के 7 अजूबों की घोषणा की। भारत के ताजमहल को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया।
2008: काबुल (अफ़ग़ानिस्तान) में भारतीय दूतावास पर आतंकी हमले में 41 लोगों की मौत हुई और 141 लोग घायल हुए।
2011: हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
2012: रूस में भयंकर बाढ़ से 140 लोग मरे।
2013: बिहार के बोध गया में महाबोधी मंदिर परिसर में सिलसिलेवार 10 धमाके हुए।
2021: अनुराग ठाकुर को भारत का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
2023: मेटा द्वारा ‘Threads’ ऐप की वैश्विक शुरुआत, जिसने शुरुआती 24 घंटों में ही 3 करोड़ से अधिक यूजर्स का आंकड़ा पार कर वैश्विक रिकॉर्ड बनाया था।
2024: नेपाल के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण विनाशकारी लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों नागरिक लापता हो गए थे।
2025: हिमाचल प्रदेश के सिराज और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने और बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। जान माल का बड़ा नुकसान हुआ।
2025: अमेरिका के सेंट्रल टेक्सास प्रांत में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण इस तारीख तक मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया था और कई लोग लापता थे।
2026: गुजरात उच्च न्यायालय ने साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में विशेष अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन के 38 दोषियों की मौत की सजा और 11 अन्य की उम्रकैद की सजा सुनाई। भारतीय कानूनी इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में मृत्युदंड की सुनवाई का यह विरला मामला है।
7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (Born on 7 July)
1656: गुरु श्री हर किशन सिंह – सिक्खों के आठवें गुरु।
1854: मोहम्मद बरकतउल्ला – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1878: रणधीर सिंह – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
1883: चन्द्रधर शर्मा गुलेरी – प्रसिद्ध साहित्यकार।
1914: अनिल बिस्वास – प्रसिद्ध संगीतकार।
1929: ठाकुर राम लाल – हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी बने।
1981: महेन्द्र सिंह धोनी – भारतीय क्रिकेटर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
7 जुलाई को हुए निधन (Died on 7 July)
1990: लालडेंगा – मिज़ो राष्ट्रवादी थे, जो मिज़ोरम के मुख्यमंत्री रहे।
1999: अनुज नय्यर – मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी।
1999: विक्रम बत्रा– मरणोपरांत ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित भारत के सैनिक। कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए।
2011: अब्दुल क़ावी देसनावी – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर थे।
2014: मदन लाल मधु- हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
2021: दिलीप कुमार – हिन्दी सिनेमा के ख्यातिप्राप्त अभिनेता थे। वह राज्य सभा के पूर्व सदस्य भी रहे।
7 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 7 July)
वन महोत्सव सप्ताह: भारत में वन महोत्सव प्रत्येक वर्ष 1 से 7 जुलाई तक मनाया जाता है। इसलिए 3 जुलाई इस अभियान का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दौरान देशभर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विश्व चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day): यह दिन दुनिया भर में चॉकलेट के स्वाद, आनंद और स्वास्थ्य लाभों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1550 में पहली बार यूरोप में चॉकलेट को पेश किया गया था।
वैश्विक क्षमा दिवस (Global Forgiveness Day): लोगों को पुरानी गलतियों को भुलाकर रिश्तों को सुधारने और माफ करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु यह दिवस मनाया जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

