9 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 जुलाई वर्ष का 190वां (लीप वर्ष में यह 191वां) दिन है। साल में अभी 175 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 9 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
9 July in History: आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 9 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
9 July in History: 9 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 9 July in History)
151 साल पहले मुंबई में शुरू हुआ नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन, आज ये बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नाम से जाना जाता है
18वीं शताब्दी की शुरुआत से ही बॉम्बे व्यापारिक केंद्र के तौर पर उभर रहा था। समुद्र से जुड़े होने की वजह से माल की आवाजाही इस इलाके से खूब होती थी। इसी वजह से बॉम्बे कई तरह के व्यापार के लिए पसंदीदा जगह थी। उसी दौर में यहां ट्रेडिंग का कारोबार भी शुरू हो गया था।
कुछ व्यापारी बॉम्बे टाउन हॉल के सामने बरगद के पेड़ के नीचे ट्रेडिंग किया करते थे। इन व्यापारियों के कोई लिखित नियम-कानून नहीं थे न ही ट्रेडिंग करने के लिए स्थायी जगह थी। अपनी सहूलियत के हिसाब से ये लोग जगह बदलते रहते थे।
1870 के आसपास इन व्यापारियों ने ट्रेडिंग के लिए एक एसोसिएशन बनाने का सोचा, ताकि ट्रेडिंग को व्यवस्थित रूप दिया जा सके। इस एसोसिएशन का सदस्य बनने के लिए 1 रुपए एंट्री फीस रखी गई। 1875 में आज ही के दिन ये एसोसिएशन बनकर तैयार हुआ, नाम दिया गया – नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन।
शुरुआत में 318 लोग एसोसिएशन के सदस्य थे। धीरे-धीरे लोग बढ़ते गए और ट्रेडिंग के लिए एक बिल्डिंग की जरूरत महसूस होने लगी। 1899 में एसोसिएशन ने दलाल स्ट्रीट पर एक हॉल किराए पर लिया जिसका किराया 100 रुपए महीना था।
एसोसिएशन इतना किराया नहीं चुका सकता था, इसलिए दिनशॉ मानेकजी पेटिट ने ये जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली, जिसके बाद इस हॉल का नाम उनके नाम पर रखा गया। 31 अगस्त 1957 को भारत सरकार ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट रेगुलेशन एक्ट के तहत मान्यता दी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ये मान्यता पाने वाला देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज है।
फिलहाल जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज स्थित है, उस बिल्डिंग को बनाने का काम 1973 में शुरू हुआ था। 1980 में सारा कारोबार यहां शिफ्ट किया गया और बिल्डिंग को BSE टॉवर्स नाम दिया गया। जिसे बाद में बदलकर फिरोज जीजीभाई टॉवर कर दिया गया।
स्टॉक एक्सचेंज की ओवरऑल परफार्मेंस को मापने के लिए एक इंडेक्स की जरूरत थी, इसलिए 1986 में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेटिव इंडेक्स शुरू किया गया। 2 जनवरी 1986 को पहली बार स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड 30 कंपनियों का इंडेक्स जारी किया गया। बाद में इसका नाम बदलकर सेंसेक्स कर दिया गया।
1995 में ट्रेडिंग के तरीके में एक बड़ा बदलाव करते हुए ट्रेडिशनल तरीके की जगह इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग शुरू की गई। आज मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का 9वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और करीब 5000 कंपनियां इसमें रजिस्टर्ड है।
1893: दुनिया की पहली ओपन हार्ट सर्जरी
आज ही के दिन 1893 को पहली ओपन हार्ट सर्जरी की गई थी। मेडिकल फील्ड के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि थी और इस उपलब्धि को अंजाम देने वाले थे डॉक्टर डैन विलियम्स। डैन शिकागो के प्रोविडेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर थे। एक रात वे हॉस्पिटल में ही अपनी सेवाएं दे रहे थे तभी कुछ लोग जेम्स कॉर्निश नाम के एक शख्स को लेकर आए।
कॉर्निश की बार में किसी से लड़ाई हो गई थी और इसी लड़ाई में उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू उनके सीने पर लगा था और हार्ट को डैमेज कर चुका था। उस वक्त हार्ट का ऑपरेशन संभव नहीं माना जाता था, क्योंकि चिकित्सा जगत उस समय इतना विकसित नहीं हुआ था। लेकिन डैन ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया।
उन्होंने पसलियों के पास से एक चीरा लगाते हुए हार्ट तक पहुंचने का रास्ता बनाया। हालांकि हार्ट को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन आसपास की धमनी और पेरिकार्डियम में चाकू लगा था। विलियम ने ऑपरेशन खत्म किया और कॉर्निश को अगली सुबह होश आया।
ऑपरेशन सफल रहा और इस ऑपरेशन को दुनिया की पहली ओपन हार्ट सर्जरी माना जाता है। ऑपरेशन के 51 दिन बाद कॉर्निश को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।
1952: पहली पंचवर्षीय योजना प्रकाशित हुई
15 मार्च 1950 के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में देश में योजना आयोग का गठन हुआ था। इस आयोग का काम देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं की प्लानिंग करना था। साथ ही पंचवर्षीय योजनाएं बनाने का जिम्मा भी इसी आयोग के पास था।
इस आयोग ने बनने के साथ ही अपनी पहली पंचवर्षीय योजना पर काम करना शुरू किया। आयोग के अध्यक्ष खुद नेहरू थे और नेहरू उस समय सोवियत संघ के आर्थिक मॉडल से काफी प्रभावित थे। पंचवर्षीय योजनाएं बनाने का आइडिया भी सोवियत संघ से लिया गया था।
दिसंबर 1951 में नेहरू ने पहली पंचवर्षीय योजना को संसद में पेश किया। इस योजना की अवधि 1951 से 1956 तक थी। करीब सात महीने बाद 1952 में आज ही के दिन योजना आयोग ने पहली पंचवर्षीय योजना को प्रकाशित किया था।
इस योजना में कृषि को सबसे ज़्यादा महत्व दिया गया। क्योंकि उस दौरान खाद्यान्न की कमी गंभीर चिंता का विषय थी। इस प्लान के लिए सरकार ने कुल 2,069 करोड़ रुपए आवंटित किए थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 2,378 करोड़ कर दिया गया। इस राशि का 44 फीसदी हिस्सा कृषि और सिंचाई के लिए आवंटित किया गया था।
नेहरू ने कहा था कि फैक्ट्रियां और बांध आजाद भारत के मंदिर होंगे, लिहाजा इस योजना में उन्हें भी तरजीह दी गई। भाखड़ा और हीराकुंड डैम का काम इसी दौरान शुरू किया गया। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की स्थापना की गई। 1956 में जब योजना खत्म हुई तब तक देश में 5 IIT बनकर तैयार हो चुके थे।
साभार: दैनिक भास्कर
9 July in History: देश-विदेश में 9 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1815: अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।
1816: दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1852: कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।
1877: लंदन में पहली विबंलडन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
1939: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 6 हजार भारतीयों ने एक मीटिंग में रंगभेद और नस्लभेद के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया।
1944: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
1969: 1969: वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
1972: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1973: ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
1982: माग्रेट थैचर ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की।
1991: दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
2001: भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा की।
2002: अफ्रीका के महाद्वीपीय कूटनीतिक इतिहास में बड़ा बदलाव करते हुए दक्षिण अफ्रीका के डरबन में ‘ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी’ (OAU) को भंग कर ‘अफ्रीकी संघ’ (AU) का आधिकारिक तौर पर गठन किया गया।
2006: साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
2007: भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
2007: बोइंग ने 787 ड्रिमलाइनर को लॉन्च किया। दिसंबर 2009 में इस विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी।
2008: ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
2011: अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। एक जनमत संग्रह के बाद सूडान से अलग होकर एक नया देश दक्षिण सूडान बना।
2024: गाजा पट्टी के खान यूनिस इलाके में विस्थापित नागरिकों के आश्रय स्थल के रूप में इस्तेमाल हो रहे संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित ‘अल-अवदा स्कूल’ के प्रवेश द्वार पर हुए हवाई हमले में 29 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई।
2025: गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पर बने पुराने पुल के ढहने से 21 लोगों की मौत हुई।
9 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (Born on 9 July)
1819: एलायस हाउ– सिलाई मशीन के आविष्कारक।
1845: लॉर्ड मिण्टो द्वितीय– 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहा।
1900: सत्य नारायण सिन्हा– राष्ट्रीय कांग्रेस’ के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1925: गुरु दत्त – प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक। हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से प्रसिद्द वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण।
1930: के. बालाचंदर– फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक।
1938: संजीव कुमार– प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता।
1956: टॉम हैंक्स– हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित अभिनेता। ‘फॉरेस्ट गंप’, ‘कास्ट अवे’ और ‘फिलाडेल्फिया’ जैसी फिल्मों के लिए लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।
1962: सुखबीर सिंह बादल – भारतीय राजनीतिज्ञ, जो शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं।
1994: दीपिका कुमारी- भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्टार तीरंदाज और पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी।
9 जुलाई को हुए निधन (Died on 9 July)
1533: चैतन्य देव– धार्मिक उपदेशक।
1991: शेरी भोपाली – सुप्रसिद्ध शायर।
2015: सरदार अंजुम – भारत के प्रख्यात शायर एवं लेखक।
9 July in History: 9 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
फैशन दिवस: हर साल 9 जुलाई को दुनिया भर में व्यक्तिगत शैली, रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति का जश्न मनाने के लिए फैशन दिवस (Fashion Day) मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 2016 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जिसका उद्देश्य बड़े फैशन घरानों और निगमों के तय मानकों को चुनौती देकर हर व्यक्ति को अपनी शैली का जश्न मनाने की स्वतंत्रता देना है। कुछ जगहों पर 21 अगस्त को ‘विश्व फैशन दिवस’ (World Fashion Day) के रूप में भी मनाया जाता है, जो फैशन उद्योग की उपलब्धियों को सम्मानित करता है।
नेशनल डिम्पल्स डे (National Dimples Day): यह खास दिन गालों, ठोड़ी या शरीर पर मौजूद प्राकृतिक डिम्पल (खळी) की सुंदरता, दुर्लभता और उनके आकर्षण का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। दुनिया की केवल 20% से 30% आबादी के ही चेहरे पर डिम्पल होते हैं।
नेशनल शुगर कुकी डे: हर साल 9 जुलाई को ‘नेशनल शुगर कुकी डे’ (National Sugar Cookie Day) मनाया जाता है। यह दिन इस बेहद लोकप्रिय, मक्खन और चीनी से बनी कुकी का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। शुगर कुकी की शुरुआत 1700 के दशक में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हुई थी। जर्मन प्रोटेस्टेंट प्रवासियों ने सबसे पहले इसे पकाया था। इसे मूल रूप से “नाज़रेथ कुकी” कहा जाता था।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



