11 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 11 जुलाई वर्ष का 192वां (लीप वर्ष में यह 193वां) दिन है। साल में अभी 173 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 11 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 11 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
11 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 11 July in History)
परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता के लिए जनसंख्या दिवस शुरू हुआ, फिर भी 34 साल में 5 अरब से 7.8 अरब हुई दुनिया की आबादी
11 जुलाई 1987… इस दिन दुनिया की जनसंख्या 5 अरब हो गई थी। पूरी दुनिया के लिए तेजी से बढ़ती आबादी चिंता का सबब थी। यूनाइटेड नेशंस ने बढ़ती आबादी को काबू करने और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 11 जुलाई 1989 को एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।
अगले साल यूनाइटेड नेशंस ने इस दिन को हर साल मनाने की घोषणा की और 1990 में 90 से ज्यादा देशों में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। तबसे हर साल दुनियाभर के अलग-अलग देश इस दिन को मनाते आ रहे हैं। हर साल अलग-अलग थीम पर इस दिन को मनाया जाता है।
दरअसल विश्व की जनसंख्या को 1 अरब तक पहुंचने में हजारों साल लगे थे। इसके बाद करीब 200 साल में ही ये 7 गुना तक बढ़ गई। इसके पीछे मेडिकल साइंस में सुधार होना, मृत्यु दर में कमी आना और जन्म दर बढ़ना जैसे कई कारण हैं।
आज दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी एशियाई देशों में है। जनसंख्या के लिहाज से भारत पहले और चीन दूसरे नंबर पर हैं। Worldometer के मुताबिक भारत की आबादी 1.47 अरब से अधिक है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में हर मिनट 25 बच्चे पैदा होते हैं। हालांकि, जागरूकता अभियानों की वजह से जनसंख्या वृद्धि की दर को काफी हद तक कंट्रोल किया गया है।
1970 के दशक के शुरुआती सालों में जहां हर महिला के औसतन 4.5 बच्चे होते थे, वहीं 2015 में आंकड़ा 2.5 के औसत पर आ गया है। ये राहत भरा आंकड़ा जरूर है लेकिन हमें अपने प्रयासों को और बढ़ाने की जरूरत है।
2006: मुंबई में आतंकी हमला
11 जुलाई, 2006 की शाम। जगह – मुंबई। लाखों नौकरीपेशा लोग काम खत्म कर लोकल ट्रेनों से घर लौट रहे थे। अचानक 6 बजकर 20 मिनट पर चर्चगेट से बोरीवली जाने वाली ट्रेन में खार और सांता क्रूज के बीच बम धमाका हुआ।
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता अलग-अलग ट्रेनों में धमाके की खबर आने लगी। अगले कुछ ही मिनटों में 7 बम धमाके हुए। 189 लोग मारे गए और करीब 800 जख्मी हुए। ये सभी ब्लास्ट मुंबई की लोकल ट्रेनों के फर्स्ट क्लास डिब्बों में हुए थे।
खार, बांद्रा, जोगेश्वरी, माहिम, बोरीवली, माटुंगा और मीरा-भायंदर रेलवे स्टेशनों के पास ये ब्लास्ट हुए थे। जांच में खुलासा हुआ कि ट्रेनों में लगाए गए बम आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट और फ्यूल ऑइल से बनाए गए थे। नुकसान ज्यादा हो इसलिए इन बमों में कील भी डाली गई थी। सभी बमों को प्रेशर कुकर में लगाकर टाइमर के जरिए उड़ाया गया था।
एटीएस ने बताया कि इन हमलों की साजिश मार्च 2006 में लश्कर-ए-तैयबा के आजम चीमा के बहावलपुर स्थित घर में रची गई थी। यहीं पर एक ट्रेनिंग कैंप में लगभग 50 युवकों को बम बनाने की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के बाद इन आतंकियों को अलग-अलग रास्तों से भारत में भेजा गया। एटीएस ने इन धमाकों की जांच शुरू की। जांच के बाद पाया गया कि इस हमले में प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन का हाथ था। 4 महीने बाद इस केस में पहली चार्जशीट 30 नवंबर 2006 को दायर की गई। इसके बाद एक पूरक चार्जशीट और दायर की गई। एटीएस ने 200 से भी ज्यादा गवाहों को अदालत में पेश किया।
ये लोग मुंबई में अलग-अलग जगहों पर कुछ दिन रहे और धमाके को अंजाम देने की तैयारी करने लगे। धमाके के लिए आरडीएक्स गुजरात में कांडला के रास्ते भारत लाया गया था। मुंबई से अमोनियम नाइट्रेट खरीदा गया। सांता क्रूज की अलग-अलग दुकानों से आठ प्रेशर कुकर खरीदे गए।
बम तैयार होने के बाद धमाके वाले दिन आतंकी सात अलग-अलग गुट में बंटे। हर गुट को अलग-अलग लोकेशन को निशाना बनाना था। एटीएस ने 13 लोगों को मामले में आरोपी बनाया। 9 साल बाद 2015 में 12 लोगों को दोषी पाया गया। एक आरोपी को बरी कर दिया गया। 12 में से 5 को फांसी की सजा सुनाई गई और बाकी को उम्रकैद की।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 11 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1346: लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।
1735: गणितीय गणना यह बताती है कि 1979 से पहले आखिरकार प्लूटो सूर्य से आठवां सबसे दूर के ग्रह के लिए नौवें स्थान पर चले गया।
1781: थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया।
1832: ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
1859: लंदन क्लॉक टॉवर की घंटी ‘बिग बेन’ को पहली बार बजाया गया।
1889: सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1896: विल्फ्रीड लारियर ने कनाडा के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1919: नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया।
1921: मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922: हॉलीवुड की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है।
1930: ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
1943: अमेरिकी ने न्यू जॉर्जिया से एनोगाई की लड़ाई पर जीत हासिल की।
1948: येरूशलम में पहला हवाई हमला हुआ।
1960: अमेरिकन ऑथर हार्पर ली की क्लासिक रचना ‘टू किल अ मॉकिंगबर्ड’ प्रकाशित हुई।
1973: पेरिस के निकट ब्राजील को बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 122 मारे गए।
1975: चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमे सैनिकों के 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थी।
1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1979: अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी।
1985: कोका कोला कंपनी ने कोक में बदलाव कर ‘न्यू कोक’ को मार्केट में उतारा। जनता ने इसे नकार दिया और कंपनी को दोबारा पुरानी कोक ही मार्केट में लानी पड़ी।
1987: संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया।
1987: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री रॉबर्ट हॉक की सरकार तीसरी अवधि के लिए चुनी गई।
1995: बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
1997: थाईलैंड के पटाया में ‘रॉयल जॉमटियन रिसॉर्ट’ में आग लगने से 91 लोगों की दर्दनाक मौत और 50 से अधिक लोग घायल हुए।
2002: चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2003: लाहौर में ‘दोस्ती बस’ और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’ बस का परिचालन हुआ।
2008: एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।
2008: पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
2010: फुटबॉल विश्वकप के फाइनल में स्पेन ने नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता।
2011: नेपचून ग्रह ने अपनी खोज के बाद पहली परिक्रमा पूरी की।
2021: भारतीय मूल की सिरिशा बांदला कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बनीं।
2022: भारत आधिकारिक तौर पर इंटरपोल के ‘अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण’ डेटाबेस में शामिल होने वाला दुनिया का 68वां देश बना, जिससे बच्चों के खिलाफ होने वाले ऑनलाइन अपराधों से लड़ने की देश की क्षमता मजबूत हुई।
11 जुलाई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति (Born on 11 July)
1857: सी. शंकरन नायर – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
1888: कांशी राम – पहाड़ी गांधी बाबा के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश के सबसे सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और देशभक्त कवि।
1902: सरदार बलदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
1920: वी. आर. नेदुनचेज़ियन – तीन बार तमिल नाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
1960: कुमार गौरव – भारतीय फिल्म अभिनेता।
11 जुलाई को हुए प्रमुख निधन (Died on 11 July)
1630: रेजाबीबेह सूकिएस – कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम।
1912: फ़र्डिनांड मोनोयेर – प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।
2003: भीष्म साहनी – भारतीय लेखक।
2011: सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
11 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 11 July)
विश्व जनसंख्या दिवस
1987 में दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया था। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



