12 July in History: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 12 जुलाई वर्ष का 193वां (लीप वर्ष में यह 194वां) दिन है। साल में अभी 172 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 12 जुलाई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 12 जुलाई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 12 July in History)
गांधी जी की हत्या के 5 दिन बाद लगा था RSS पर बैन, ठोस सबूत नहीं मिलने पर 16 महीने बाद सरकार को बदलना पड़ा था फैसला
30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। नाथूराम गोडसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का सदस्य रहा था। गांधी जी की हत्या के बाद आरएसएस प्रमुख गोलवलकर को गिरफ्तार कर लिया गया। 4 फरवरी 1948 को आरएसएस पर बैन लगा दिया गया।
कहा गया कि अपने आदर्शों के विपरीत जाते हुए आरएसएस ने अवैध हथियार इकट्ठे किए और हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया। हालांकि, महात्मा गांधी की हत्या और संघ पर प्रतिबंध लगाए जाने के करीब महीने भर बाद गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नेहरू को 27 फरवरी 1948 को एक चिट्ठी लिखी थी।
इस चिट्ठी में पटेल ने लिखा कि संघ का गांधी जी की हत्या में सीधा हाथ तो नहीं है, लेकिन ये जरूर है कि गांधी जी की हत्या का ये लोग जश्न मना रहे थे। पटेल के मुताबिक गांधी जी की हत्या में हिंदू महासभा के एक गुट का हाथ था। कुछ महीनों बाद गोलवलकर को रिहा कर दिया गया, लेकिन आरएसएस पर बैन अब भी लगा हुआ था।
आरएसएस पर से बैन हटाने के लिए गोलवलकर ने नेहरू को पत्र लिखा, जिसका जवाब देते हुए नेहरू ने कहा कि ये पूरा मामला गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जिम्मे है। गोलवलकर, सरदार पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और नेहरू के बीच इस बारे में कई बार पत्राचार हुआ।
10 नवंबर को नेहरू ने गोलवलकर को एक पत्र लिख कहा कि सरकार के पास आरएसएस के खिलाफ कई सबूत हैं, इस वजह से बैन नहीं हटाया जा सकता। गोलवलकर ने खत का जवाब देते हुए लिखा कि अगर सरकार के पास आरएसएस के खिलाफ सबूत हैं तो इसे सार्वजनिक किया जाए।
13 नवंबर को गृह मंत्रालय ने आरएसएस पर से बैन हटाने से इनकार कर दिया और गोलवलकर को दिल्ली छोड़ने को कहा गया। गोलवलकर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के खिलाफ आरएसएस के लोगों ने सत्याग्रह किया।
अभी तक सरकार के पास आरएसएस के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं था। यही वजह थी कि सरकार इस मामले में धीरे-धीरे बैकफुट पर जा रही थी। आखिरकार आज ही के दिन 1949 में सरकार ने कुछ शर्तों के साथ आरएसएस पर से बैन हटा दिया।
इन शर्तों के मुताबिक आरएसएस को अपना संविधान बनाना होगा और अपने संगठन सदस्यों के चुनाव करवाए जाएंगे। साथ ही आरएसएस किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेगा और खुद को सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित रखेगा।
प्रतिबंध हटने के बाद आरएसएस ने सीधे तौर पर तो राजनीति में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ नाम की पार्टी बनाने में सहयोग किया। 1980 में जनसंघ के लोगों ने ही बीजेपी का गठन किया।
1961: पुणे में बांध टूटने से लगभग हजार लोगों की मौत
1961 में आज ही के दिन भारी बारिश से नए-नए बने तानाजी सागर डैम की दीवार टूट गई थी। इससे डैम का सारा पानी पुणे शहर में घुस गया था। हादसे में कितने लोग मरे इसका सटीक आंकड़ा आज तक पता नहीं है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में कम से कम हजार लोग मारे गए थे और लाखों लोग बेघर हुए थे।
दरअसल आजादी के बाद से ही खाद्यान्न कमी को दूर करने के लिए पूरे भारत में नए-नए डैम बनाए जा रहे थे। इसी कड़ी में पुणे से करीब 50 किलोमीटर दूर अंबी नदी पर भी डैम बनाने का काम चालू था। 1961 में डैम बनकर तैयार हुआ था और इसी साल डैम में सिंचाई के लिए पानी इकट्ठा करने का फैसला लिया गया था।
12 जुलाई को भारी बारिश की वजह से डैम पूरा भर चुका था और डैम की दीवार में एक बड़ी दरार आ गई थी। आनन-फानन में सेना को बुलाया गया और सेना के जवानों ने हजारों रेत की बोरियों को जमाकर बांध को टूटने से बचाने का प्रयास किया लेकिन भारी बारिश की वजह से बांध की दीवार को बचाया नहीं जा सका।
दीवार टूट गई और बांध का सारा पानी पुणे शहर में घुस गया। लोग घर बार छोड़ ऊंची जगहों पर भागने लगे। सड़कों पर नाव दौड़ने लगी। रात होते-होते शहर में बाढ़ का पानी कम तो हुआ लेकिन शहर का एक बड़ा हिस्सा बर्बाद हो चुका था। लगभग एक हजार लोग मारे गए और हजारों घरों को नुकसान हुआ।
महीनों तक पुनर्स्थापन कार्य चलता रहा। कहा जाता है कि सेना के जवानों ने कुछ घंटों तक बांध की दीवार को टूटने से बचाए रखा इस वजह से लोगों को रेस्क्यू करने का मौका मिल गया और कम लोगों की जानें गईं। वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था।
1906: दक्षिणी गोलार्ध में भेजा गया था पहला टेलीग्राफ मैसेज
आज ही के दिन 1906 में करीब 300 किलोमीटर दूर टेलीग्राफ मैसेज भेजा गया था। तस्मानिया के गवर्नर गेराल्ड स्ट्रीकलैंड ने विक्टोरिया के गवर्नर नॉर्थकोट तक मोर्स कोड के जरिए इस मैसेज को भेजा था। दक्षिणी गोलार्ध में मार्कोनी के बनाए टेलीग्राफ यंत्र के जरिए इतनी दूरी तक भेजा जाने वाला ये पहला मैसेज था।
कहा जाता है कि उस समय ये इतना बड़ा कारनामा था कि जब मैसेज विक्टोरिया पहुंचा तो वहां धूमधाम से इस पल को एक उत्सव की तरह सेलिब्रेट किया गया। दिनभर दुकानें बंद रही और लोग सड़कों पर उतरकर नाचने लगे।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 12 जुलाई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1346: लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1674: शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
1799: रणजीत सिंह ने भांगी मिस्ल से लाहौर का कब्जा किया, सिख साम्राज्य की स्थापना और पंजाब के महाराजा बनने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।
1801: अलगेसिरस की दूसरी लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने फ्रेंच और स्पेनिश सेना को हरा दिया।
1823: भारत में निर्मित पहला भाप इंजन वाला जहाज ‘डायना’ कोलकाता कलकत्ता (अब कोलकाता) के पानी में उतारा गया था।
1862: अमेरिकी सेना ने युद्ध में सैनिकों की वीरता को पुरस्कृत करने के लिए ‘द मेडल ऑफ ऑनर’ की शुरुआत की।
1912: ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918: टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1943: प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया 12000 मरे।
1957: अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
1960: भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1962: ब्रिटिश रॉक बैंड रोलिंग स्टोन ने लंदन के एक क्लब में पहली बार परफॉर्म किया।
1970: अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
1982: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) की स्थापना हुई।
1993: जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
1998: फ़ुटबॉल विश्व कप फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराकर अपना पहला फीफा विश्व कप जीता। इस मैच को 1.7 अरब लोगों ने देखा।
2001: पड़ोसी देशों के साथ राजनयिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते हुए भारत के अगरतला और बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच आधिकारिक तौर पर ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत की गई।
2012: सीरिया के हमा प्रांत के ट्रेम्से गांव में सीरियाई सेना और सरकार समर्थक मिलिशिया द्वारा किए गए हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। यह सीरिया के गृहयुद्ध के दौरान हुए सबसे भीषण नरसंहारों में से एक था।
2013: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई ने यूनाइटेड नेशंस को संबोधित किया। आज मलाला का जन्मदिन भी है।
2021: इराक के नासिरिया शहर में स्थित अल-हुसैन टीचिंग अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में आग लगने से 92 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलसे।
2022: नासा ने ‘जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप’ द्वारा ली गई ब्रह्मांड की पहली सबसे गहरी और साफ रंगीन तस्वीर पूरी दुनिया के सामने जारी की। इस तस्वीर ने इंसानी इतिहास में अंतरिक्ष को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया।
12 जुलाई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति (Born on 12 July)
100 (ईसा पूर्व): जूलियस सीजर – रोमन सम्राट।
1854: जॉर्ज ईस्टमैन– फोटोग्राफी को दुनिया के हर घर तक पहुँचाने वाली मशहूर कंपनी ‘कोडाक’ (Kodak) के संस्थापक और रोल फिल्म के आविष्कारक।
1904: पाब्लो नेरुदा- चिली के विश्व प्रसिद्ध कवि और साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (1971) विजेता।
1895: दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक।
1909: बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के महान् फ़िल्म निर्देशक।
1916: लुडमिला पावलीचेंको – दूसरे विश्वयुद्ध की वीरांगना।
1965: संजय मांजरेकर – क्रिकेटर और कमेंटेटर।
1982: अचंत शरत कमल – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।
1997: मलाला युसुफजई – नोबल पुरस्कार से सम्मानित महिला अधिकार कार्यकर्ता और शिक्षाविद्।
12 जुलाई को हुए प्रमुख निधन (Died on 12 July)
1489: बहलुल खान लोदी – लोदी वंश के संस्थापक।
1982: विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।
1999: राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
2002: घनश्यामभाई ओझा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
2005: पी. के. वासुदेवन नायर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ से था।
2012: दारा सिंह – विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2013: प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
12 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 12 July)
मलाला दिवस
लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने के कारण तालिबान की गोलियों की शिकार बनी मलाला युसुफजई का जन्मदिन 12 जुलाई (16वां) पाकिस्तान और पूरी दुनिया में मलाला दिवस के रूप में मनाया गया। मलाला युसुफजई ने 12 जुलाई 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को मलाला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस (International Day of Hope) हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित इस दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शांति, सतत विकास और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति के रूप में आशा का प्रसार करना है।
पेपर बैग दिवस
हर साल 12 जुलाई को विश्व स्तर पर पेपर बैग दिवस (World Paper Bag Day) मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण से पर्यावरण को बचाना और लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) पेपर बैग का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



