Brij Lal Join Congress: हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने प्रदेश में अपने ‘संगठन विस्तार अभियान’ का शंखनाद करते हुए मुख्य विपक्षी दल भाजपा को तगड़ा सियासी झटका दिया है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दो बार प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता और कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल अपने करीब 250 निष्ठावान समर्थकों के साथ कांग्रेस के पाले में चले गए हैं। शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश कांग्रेस…
