हिमाचल में आसमानी आफत: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से मची तबाही, दो लोगों ने गंवाई जान शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। सोमवार तड़के राज्य के विभिन्न हिस्सों में आए भीषण आंधी-तूफान और गरज के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुदरत के इस कहर से दो लोगों की मौत की दुखद खबर भी सामने आई है। मंडी के सुंदरनगर में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां पेड़ गिरने से कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि बिजली गिरने से दर्जनों मवेशियों की मौत की सूचना है। शिमला और कांगड़ा…
