16 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 16 मई वर्ष का 136वां (लीप वर्ष में यह 137वां) दिन है। साल में अभी 229 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 16 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 16 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
16 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 16 May in History)
1996: 13 दिन के PM बने थे अटलजी, नेहरू के बाद पहले नेता थे जिन्होंने लगातार 3 चुनाव के बाद प्रधानमन्त्री पद की शपथ ली
1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसने 161 सीटें जीतीं और गठबंधन सरकार बनाने का दावा किया। 16 मई 1996 यानि आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि, उनकी सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाई और 13 दिन में ही गिर गई। भारत के इतिहास में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री का ये सबसे छोटा कार्यकाल है।
1998 में बीच में ही चुनाव हुए। एक बार फिर भाजपा सबसे बड़े दल और NDA सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरा। अटलजी दोबारा प्रधानमंत्री बने, लेकिन उनका यह कार्यकाल भी बहुत लंबा नहीं रहा। 13 महीने बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। एक बार फिर मध्यावधि चुनाव हुए। इस बार NDA 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सत्ता में आया। जवाहर लाल नेहरू के बाद अटलजी पहले नेता थे जिन्होंने लगातार तीन चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
25 दिसंबर 1924 में जन्मे अटलजी 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राजनीति में आए। 1951 में भारतीय जनसंघ के गठन में भी उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने 1952 के पहले लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वे चुनाव हार गए। अटलजी को अपने राजनीतिक करियर की पहली सफलता 1957 में मिली। इस साल वे लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से लोकसभा चुनाव में उतरे। इन तीन में से दो सीट पर वे चुनाव हार गए, लेकिन बलरामपुर से उन्हें जीत मिली। इस तरह वाजपेयी का संसदीय सफर शुरू हुआ।
इमरजेंसी के बाद जब मोरारजी देसाई की सरकार बनी तब वाजपेयी ने विदेश मंत्री का पद संभाला। विदेश मंत्री बनने के बाद वाजपेयी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया।
2017: गर्भपात पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
2017 को आज ही के दिन हरियाणा की एक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 साल की बच्ची को गर्भपात की इजाजत दी थी। बच्ची को 22 हफ्तों का गर्भ था। उस समय के भारतीय कानूनों के मुताबिक 20 हफ्तों से ज्यादा के गर्भपात की इजाजत नहीं थी।
मामला हरियाणा के रोहतक का था। यहां बिहार से आई एक महिला अपने 4 बच्चों के साथ रहती थी। महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती थी, इस वजह से घर में बच्चे अकेले रहते थे। महिला का कहना है कि इसी दौरान बच्ची से उसके सौतेले पिता ने रेप किया। जब बच्ची को पेट में दर्द होने लगा तो मां उसे अस्पताल लेकर गई। जांच में पता चला कि बच्ची गर्भवती है।
मां ने बच्ची का गर्भपात कराना चाहा, लेकिन डॉक्टरों ने कानून का हवाला देते हुए मना कर दिया। दरअसल डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को 20 हफ्तों से ज्यादा का गर्भ था और भारतीय कानून 20 हफ्तों से ज्यादा के गर्भपात की इजाजत नहीं देता था। इसके बाद मां ने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट ने इस मामले में मेडिकल एक्सपर्ट की एक टीम बनाई। इस टीम का काम बच्ची की उम्र, जान के खतरे समेत तमाम पहलुओं पर ध्यान देते हुए गर्भपात के बारे में फैसला लेना था। इस टीम की सिफारिशों के बाद आज ही के दिन कोर्ट ने बच्ची के हक में फैसला सुनाते हुए गर्भपात की इजाजत दी।
इसके बाद से ही गर्भपात से जुड़े भारतीय कानूनों में बदलाव की मांग उठने लगी। 2020 में सरकार ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट-1971 में बदलाव करते हुए गर्भपात के लिए कानूनी सीमा को 20 से बढ़ाकर 24 हफ्ते कर दिया
1929: ऑस्कर की शुरुआत
फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत आज ही के दिन हुई थी। इसकी शुरुआत करने का उद्देश्य था कि फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों को सम्मान मिले। कैलिफोर्निया की रूजवेल्ट होटल में करीब 250 लोगों की उपस्थिति में इस समारोह का आयोजन हुआ। डायरेक्टर विलियम वेलमेन की फिल्म ‘विंग्स’ ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इस समारोह में कुल 12 कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड दिए गए।
शुरुआत में इस अवॉर्ड को ‘एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ के नाम से जाना जाता था। 1939 में इसे बदलकर ऑस्कर कर दिया गया। आज फिल्मी दुनिया में काम करने वाले हर कलाकार के लिए ऑस्कर जीतना एक सपने जैसा है।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 16 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1606: रूस में विद्रोह के दौरान लगभग 2000 विदेशी नागरिकों की हत्या कर दी गई थी।
1862: जीन जोसेफ एटिनी लेनोयर ने पहला ऑटोमोबाइल तैयार किया।
1875: वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई।
1877: फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू हो गया।
1929: दुनिया भर में ऑस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में सिर्फ 270 लोगों की मौजूदगी में हुई।
1960: भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।
1960: लेजर का पहला प्रदर्शन-भौतिक विज्ञानी थियोडोर मेमन ने कैलिफोर्निया में पहले कार्यात्मक लेजर का सफल प्रदर्शन किया था।
1975: आज ही के दिन सिक्किम आधिकारिक रूप से भारत का 22वां राज्य बना था। इससे पहले यहां राजशाही थी।
1975: जापान की जुन्को ताबेई माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।
1991: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।
2006: हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।
2006: न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने।
2007: निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23वें राष्ट्रपति बने।
2010: वेस्टींडीज में आयोजित 20-20 विश्व कप के निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के 147 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और पहली बार विश्व विजेता बना।
2010: पूर्वी सूरीनाम में गोडो ओलो हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही एंटोनोव एएन-28 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मृत्यु हो गई।
2013: अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।
2014: नैरौबी में एक धमाका हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई।
2014: भाजपा ने आम चुनावों में जीत दर्ज की। NDA को 543 में से 336 सीटें मिलीं। पहली बार भाजपा ने अपने दम पर लोकसभा में बहुमत हासिल किया।
2024: भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।
2024: अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक Dow Jones ने इतिहास में पहली बार 40,000 अंकों का स्तर पार किया।
16 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 16 May)
1931: नटवर सिंह –भारत के पूर्व विदेश मंत्री और प्रसिद्ध राजनयिक।
1933: गुलशेर ख़ाँ शानी– प्रसिद्ध कथाकार एवं साहित्य अकादमी की पत्रिका ‘समकालीन भारतीय साहित्य’ और ‘साक्षात्कार’ के संस्थापक-संपादक थे। ‘नवभारत टाइम्स’ में भी उन्होंने कुछ समय काम किया। अनेक भारतीय भाषाओं के अलावा रूसी, लिथुवानी, चेक और अंग्रेज़ी में भी उनकी रचनाएं अनूदित हुईं। वे मध्य प्रदेश के ‘शिखर सम्मान’ से अलंकृत और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत हैं।
1949: चर्चिल अलेमाओ – गोवा के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 30 मई, 1987 से 9 जनवरी, 1990 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे। राजनीतिक दल ‘प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा) के राजनीतिज्ञ हैं। चर्चिल अलेमाओ का गोवा में हुआ था। उनके पिता का नाम ब्राज़ था। उनका विवाह फ़ातिमा फ़र्नांडिज अलेमाओ से हुआ। वह एक पुत्र और पाँच पुत्रियों के पिता हैं। रमोगाँव, गोवा चर्चिल अलेमाओ का चुनाव क्षेत्र है। वह ग्यारहवीं और चौदहवीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। चर्चिल अलेमाओ गोवा विधान सभा में 1989-1994 और 1994-1995 में सदस्य रहे हैं।
16 मई को हुए निधन (Died on 16 May)
2022: कर्नल धर्मवीर सिंह – भारतीय सेना के जांबाज सैनिक का जन्म भिवानी के बडेसरा गांव में हुआ। 4 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना के साथ अचानक हुए युद्ध में अदम्य साहस सदा स्मरण रहेगा। मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व में और लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर की अगुवाई में वर्ष 1971 के इसी युद्ध पर वर्ष 1997 में बनी थी फिल्म ‘बॉर्डर’। इसमें अभिनेता अक्षय खन्ना ने कर्नल धर्मवीर की भूमिका निभाई थी। भिवानी के बडेसरा गांव निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता चौधरी उजाला सिंह भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायर थे। धर्मवीर सिंह अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 1932 में मात्र 22 साल की उम्र में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह के 6 बेटे हुए, जिनमें से 5 भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं और एक बेटा न्यूजीलैंड में रह रहा है। लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह ने 1992 से 1994 तक 23वीं पंजाब बटालियन का नेतृत्व किया था। उन्हें पराक्रम पदक, सामान्य सेवा पदक, सैन्य सेवा पदक, भारतीय स्वतंत्रता पदक, अफ्रीका स्टार, बर्मा स्टार पदक 1939-45, स्टार वार मेडल 1939-1945, रक्षा पदक और सामान्य सेवा पदक से नवाजा जा चुका था। सेवानिवृत्ति के बाद वे कई वर्ष तक जिला सैनिक बोर्ड, भिवानी के उपाध्यक्ष भी रहे। उनका निधन 16 मई, 2022 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ। वह काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे।
2014: रुस्तमजी मोदी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य। भारत के एक बड़े बिजनेसमैन रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन आज ही के दिन हुआ था। रुस्तमजी मोदी टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे।
16 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 16 May)
सिक्किम स्थापना दिवस
सिक्किम स्थापना दिवस 16 मई को मनाया जाता है। सिक्किम नामग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था। 1975 में हुए जनमत संग्रह के बाद यह भारत में विलीन हो गया। इस जनमत संग्रह के बाद राजशाही का अन्त और भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के अंतर्गत यहाँ प्रजातन्त्र का उदय हुआ।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day)
डेंगू के बारे में जागरूकता प्रसारित करने और संचारण का मौसम शुरू होने से पहले देश में रोग नियंत्रण के लिए निवारक उपायों और उसकी तैयारी को तेज करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की सिफारिश पर प्रतिवर्ष 16 मई को मनाया जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



