19 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 19 मई वर्ष का 139वां (लीप वर्ष में यह 140वां) दिन है। साल में अभी 226 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 19 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 19 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
19 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 19 May in History)
2004: प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह के नाम पर लगी थी मुहर, 10 साल पद पर रहे देश के प्रधानमंत्री
आज ही के दिन 2004 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी। 19 मई 2004 को राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने मनमोहन सिंह को देश का अगला पीएम बनने और नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया था। मनमोहन सिंह ने 23 मई 2004 को पीएम पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही मनमोहन सिंह देश के पीएम बनने वाले पहले सिख बन गए थे।
दरअसल, 2004 के आम चुनावों में कांग्रेस 145 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अन्य दलों के साथ गठबंधन कर यूपीए की सरकार बनाई थी। 13 मई 2004 को लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के साथ ही देश को उम्मीद थी कि अब सोनिया गांधी अगली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं, लेकिन सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह का नाम आगे करके सबको चौंका दिया था। कांग्रेस के कई सीनियर नेता सोनिया को ही प्रधानमंत्री बनाने की मांग करने लगे, लेकिन आखिरकार सोनिया ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिम पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। 1947 में बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट किया था।
उन्होंने 1966-1969 के दौरान संयुक्त राष्ट्र के लिए काम किया था। 70 और 80 के दशक में भारत सरकार में वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वह 1972-1976 के दौरान मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे, 1982-1985 के दौरान रिजर्व बैंक के गवर्नर और 1985-1987 के दौरान योजना आयोग के अध्यक्ष रहे। वह वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रहे। 1987 में मनमोहन सिंह को ‘पद्म विभूषण‘ से सम्मानित किया गया था।
मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यानी एक दशक तक प्रधानमंत्री रहे। उन्हें पीएम से ज्यादा एक अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाता है। पीएम बनने से पहले वह नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे थे। इस दौरान अर्थव्यवस्था में किए गए उदारवादी सुधारों का श्रेय मनमोहन सिंह को ही जाता है। इन्हीं सुधारों की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजार के लिए खोला गया।
विवादों से भी घिरे रहे मनमोहन: प्रधानमंत्री रहते हुए कोयला घोटाले और 2जी घोटाले को लेकर वे विवादों में भी रहे। एक साइलेंट पीएम के तौर पर उनकी आलोचना की जाती है। 2009 से 2014 यानी प्रधानमन्त्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए उनकी कार्यशैली पर सवाल भी उठे थे।
2001: एपल के पहले रिटेल स्टोर की शुरुआत
अब दुनिया की सबसे कीमती कंपनियों में शुमार टेक कंपनी एपल ने आज ही के दिन 2001 में अपने पहले 2 रिटेल स्टोर्स खोले थे। इनमें से एक स्टोर वर्जीनिया और दूसरा कैलिफोर्निया में खोला गया था। एक हफ्ते के अंदर ही करीब 7 हजार लोग इन दोनों स्टोर्स में खरीदारी करने गए थे। 4 जनवरी 2022 को एपल 3 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 224 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप को पार दुनिया की पहली कंपनी बनी। इसके साथ ही एपल की वैल्यू भारत समेत 198 देशों की GDP से भी ज्यादा हो गई। अगस्त 1976 में स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने मिलकर एपल कंपनी शुरू की थी। 1997 में स्टीव जॉब्स एपल के CEO बने। इसके बाद कंपनी का उतार-चढ़ाव भरा सफर चलता रहा। एक वक्त ऐसा आया कि कंपनी ने स्टीव जॉब्स को ही निकाल दिया। कुछ सालों बाद स्टीव जॉब्स कंपनी में लौटे। उसके बाद एपल ने सफलता के नए-नए आयाम छुए। 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद से फिलहाल टिम कुक एपल के CEO हैं।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 19 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1536: इंग्लैंड के राजा हेनरी आठवें की दूसरी पत्नी ऐन बोलिन (Anne Boleyn) का लंदन टावर में सिर कलम कर दिया गया था। इतिहास में यह घटना ब्रिटिश राजघराने के सबसे चर्चित और विवादित फैसलों में से एक मानी जाती है।
1571: मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
1743: सेंटीग्रेड तापमान पैमाने (Celsius Scale) का आविष्कार – फ्रांसीसी वैज्ञानिक ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। पानी के जमने (0°) और उबलने (100°) पर आधारित यह पैमाना आज दुनिया भर में तापमान मापने का सबसे लोकप्रिय जरिया है।
1792: रूसी सेना पोलैंड में दाखिल हुई।
1892: बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
1900: दुनिया की उस समय की सबसे बड़ी रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुली।
1930: श्वेत महिलाओं को दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
1950: मिस्र ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह स्वेज नहर (Suez Canal) को इजरायली जहाजों और व्यापार के लिए पूरी तरह बंद कर रहा है, जिसने मध्य-पूर्व में तनाव को काफी बढ़ा दिया था।
1961: असम के कछार जिले के सिलचर रेलवे स्टेशन पर बंगाली भाषा को राजकीय दर्जा देने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें 11 बंगाली प्रदर्शनकारी शहीद हो गए। इस दिन को वहां भाषा शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है।
1976: ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
1999: भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000: फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
2002: पूर्वी तिमोर बना नया राष्ट्र – सदियों के औपनिवेशिक शासन और संघर्ष के बाद, पूर्वी तिमोर (East Timor) नई सहस्राब्दी के पहले नए स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2006: भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।
2011: 58वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। फ़िल्म ‘मोनेर मानुस‘ को राष्ट्रीय एकता के लिए पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा फिल्म ‘दबंग‘ को सर्वाधिक मनोरंजक फ़िल्म का पुरस्कार दिया गया।
2018: कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शपथ लेने के 2 दिन बाद ही इस्तीफा दिया।
2025: जस्टिस भूषण रामकृष्ण ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
19 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 19 May)
1824: नाना साहब – सन 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार थे। उनका मूल नाम ‘धोंडूपंत‘ था। स्वतंत्रता संग्राम में नाना साहेब ने कानपुर में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोहियों का नेतृत्व किया। पेशवा बाजीराव बल्लाल भट्ट द्वितीय ने नाना साहब को गोद ले लिया था। इतिहास में नाना साहेब को बालाजी बाजीराव के नाम से भी संबोधित किया गया है। 1 जुलाई 1857 को जब कानपुर से अंग्रेजों ने प्रस्थान किया तो नाना साहब ने पूर्ण् स्वतंत्रता की घोषणा कर दी थी तथा पेशवा की उपाधि भी धारण की।
1910: नाथूराम गोडसे– जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी।
1913: नीलम संजीव रेड्डी – भारत के छठे राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक रहा। आन्ध्र प्रदेश के कृषक परिवार में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी की छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी। नीलम संजीव रेड्डी भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो निर्विरोध चुने गए थे।
1934: रस्किन बॉण्ड– अंग्रेजी भाषा के बेहद लोकप्रिय और बच्चों के चहेते भारतीय लेखक का जन्म कसौली (हिमाचल प्रदेश) में हुआ था।
1938: गिरीश कर्नाड – भारत के जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार थे। कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा दोनों में इनकी लेखनी समानाधिकार से चलती थी।
1999: दीपक पुनिया – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं जो 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं।
19 मई को हुए निधन (Died on 19 May)
1904: जमशेद जी टाटा – भारतीय उद्योग के पितामह जमशेदजी टाटा– टाटा समूह (Tata Group) के संस्थापक और भारत के सबसे शुरुआती व दिग्गज उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा का निधन जर्मनी में हुआ था। उन्होंने भारत में औद्योगिक क्रांति की नींव रखी थी।
1996: जानकी रामचन्द्रन – प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री। तमिलनाडु राजनीति के इतिहास में पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव जानकी रामचंद्रन को मिला था। जानकी रामचंद्रन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मी दुनिया से की थी। बाद में राजनीति में एंट्री की और सीएम की कुर्सी संभाली। जानकी का जन्म 30 नवंबर 1923 में ब्रिटिश शासनकाल में वाई कोम, केरल में हुआ था। जानकी का निधन 72 वर्ष की आयु में 19 मई 1996 को तमिलनाडु के मद्रास में हृदय गति रुकने की वजह से हुआ था। ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम‘ (एआईएडीएमके) के संस्थापक एम. जी. रामचन्द्रन इनके पति थे। पति की मृत्यु (24 दिसम्बर, 1987) के बाद वर्ष 1988 में जानकी रामचन्द्रन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं।
1997: सोंभु मित्रा – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे। उन्हें मुख्य रूप से बंगाली थियेटर में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। ये पश्चिम बंगाल राज्य से थे। उनकी फ़िल्मों, ‘धरती के लाल‘ (1946) तथा ‘जागते रहो‘ (1956) से विशेषतौर पर पहचान मिली। कला के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा सन 1970 में सोंभु मित्रा को ‘पद्म भूषण‘ से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1976 में सोंभु मित्रा को ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार‘ से भी सम्मानित किया गया।
1979: हज़ारी प्रसाद द्विवेदी – हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार।
2004: ई. के. नायनार – केरल के नौंवे मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री पद पर रहे- 25 जनवरी 1980 से 20 अक्टूबर 1981 तक, 26 मार्च 1987 से 17 जून 1991 तक और फिर 20 मई 1996 से 13 मई 2001 तक।
2008: विजय तेंदुलकर – भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी। पांच दशक से ज़्यादा समय तक सक्रिय रहे तेंदुलकर ने रंमगंच और फ़िल्मों के लिए लिखने के अलावा कहानियाँ और उपन्यास भी लिखे। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कालिदास सम्मान तथा पद्मभूषण आदि कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। श्याम बेनेगल की फ़िल्म ‘मंथन‘ की पटकथा के लिए वर्ष 1977 में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। बचपन से ही रंगमंच से जुड़े रहे तेंदुलकर को मराठी और हिंदी में अपने लेखन के लिए ‘संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप‘, ‘महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार‘ जैसे सम्मान भी मिले। अपने जीवनकाल में विजय तेंडुलकर ने पद्मभूषण (1984), महाराष्ट्र राज्य सरकार सम्मान (1956, 69, 72), संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (1971), ‘फिल्म फेयर अवॉर्ड (1980, 1999) एवं महाराष्ट्र गौरव (1999) जैसे सम्मानजनक पुरस्कार प्राप्त किए थे।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



