23 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 23 मई वर्ष का 143वां (लीप वर्ष में यह 144वां) दिन है। साल में अभी 222 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 23 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 23 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
23 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 23 May in History)
1951: चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया था, चीन के इस कदम का तिब्बत और दुनिया के कई देशों में जमकर हुआ था विरोध
इतिहास में 23 मई का दिन तिब्बत पर चीन के औपचारिक कब्जे के रूप में दर्ज है। चीन के इस कदम का तिब्बत और दुनिया के कई देशों में जमकर विरोध हुआ था। 23 मई 1951 को चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया था। भारत और तिब्बत में इसे काला दिन भी कहा जाता है। बता दें चीन मानता है कि यह उसकी शांति की पहल थी। दरअसल आज ही के दिन तिब्बत ने चीन के दबाव में आकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था, जिसके बाद तिब्बत पर चीन का कब्जा हो गया।
चीन, तिब्बत पर अपना हक जताता रहा और तिब्बत के लोग उसे नकारते रहे। दोनों के संघर्ष ने हिंसक रूप ले लिया और साल 1912 में तिब्बत के 13वें धर्मगुरु दलाई लामा ने तिब्बत को स्वतंत्र घोषित कर दिया। हालांकि चीन ने उस वक्त इस पर कोई विरोध नहीं जताया। लेकिन करीब 40 सालों बाद चीन में कम्युनिस्ट सरकार आई और साल 1950 में चीन ने हजारों सैनिकों के साथ तिब्बत पर हमला कर दिया। चीन तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बंदी बनाने वाले हैं। ऐसे में वह तिब्बत से भारत चले आए।
दलाई लामा के प्रयासों से इस देश में स्वतंत्रता की अलख जगी और पिछले कई दशकों से देश की आजादी हासिल करने की जद्दोजहद अभी भी जारी है।
1984: बिछेंद्री पाल की एवरेस्ट पर सफलता
बिछेंद्री पाल भारत की पहली महिला पर्वतरोही थी, जिन्होंने 1984 में दुनिया के सबसे ऊंचे चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया। उनका यह सफर आसान नहीं था। बहुत सारी कठिनाइयाँ आई, लेकिन बिछेंद्री पाल के इरादे पक्के थे। उनके साहस और उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
2024: काम्या कार्तिकेयन का एवरेस्ट रिकॉर्ड
मुंबई की 16 वर्षीय स्कूली छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट फतह कर एक नया इतिहास रचा। वह एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे युवा भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनीं। संयोग देखिए कि ठीक 40 साल पहले (23 मई 1984) बछेंद्री पाल ने भी इसी दिन एवरेस्ट फतह किया था।
2019: जब पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने रचा था इतिहास
2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आज ही के दिन यानी 23 मई को आए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने दम पर 303 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। वहीं भाजपा नेतृत्व एनडीए ने भी रिकॉर्ड तोड़ 353 सीटें जीतीं थीं। देश के इतिहास में यह पहला मौका था, जब किसी गैर कांग्रेसी पार्टी ने अपने दम पर तीन सौ से ज्यादा सीटें जीती। वहीं जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी तीसरे शख्स बने, जो लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 37.36 प्रतिशत तो एनडीए को 45 प्रतिशत शेयर मिला। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटों से संतोष करना पड़ा। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीतीं थीं।
देश-विदेश में 23 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1420: आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
1592: वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।
1788: दक्षिण कैरोलिना को आठवें राज्य के रूप में अमेरिकी संविधान में शामिल किया गया।
1805: गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
1879: आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी ने पहली बार अमेरिका में पशु चिकित्सा स्कूल स्थापित किया।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1947: ब्रिटेन के मंत्रिमंडल ने भारत के दो राज्यों में विभाजन के लिए लॉर्ड माउंटबेटन के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की, एक मुस्लिम और दूसरा हिंदू।
1949: पश्चिम जर्मनी की स्थापना –संविधान को अंगीकार करने के बाद आधिकारिक तौर पर ‘फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी’ यानी पश्चिम जर्मनी का उदय हुआ।
1977: बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
1977: चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा।
1986: अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।
1994: सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत हुई।
2004: बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।
2004: सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।
2008: भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘पृथ्वी-2’ का सफल परीक्षण किया।
2009: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010: लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला -भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने एक बेहद महत्वपूर्ण सामाजिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बिना विवाह के किसी महिला और पुरुष का एक साथ रहना (लिव-इन रिलेशनशिप) अपराध नहीं है।
2014: रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया।
2016: भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।
2021: चीन में खराब मौसम के कारण मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत।
2022: जिनेवा में संरा कार्यालय में तैनात रूसी राजनयिक ने यूक्रेन युद्ध के विरोध में इस्तीफा दिया और कहा कि वह अपने देश की सैन्य कार्रवाई को लेकर शर्मिंदा हैं।
2024: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली MIDC क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण बॉयलर विस्फोट हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 48 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए थे।
23 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 23 May)
1848: ओटो लिलिएंथल – अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले।
1931: वसुंधरा कोमकली – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
23 मई को हुए निधन (Died on 23 May)
1930: राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
1960: गामा पहलवान – ‘रुस्तम-ए-जहाँ’ खिताब से नवाजे गए अजेय भारतीय पहलवान। उन्होंने अपने 52 साल से लंबे करियर में एक भी कुश्ती नहीं हारी और ‘अजेय’ रहे।
23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 23 May)
विश्व कछुआ दिवस
विश्व कछुआ दिवस प्रत्येक वर्ष 23 मई को मनाया जाता है। विश्वभर में कछुओं की घटती संख्या को देखते हुए लोगों में इनके संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व कछुआ दिवस मनाया जाने लगा है। 23 मई को पूरा विश्व मिलकर इस दिन को मनाता है। कछुआ एक ऐसा जानवर है, जिसे कई सारे लोग शुभ मानते हैं और उनकी कई प्रजातियों को घर पर भी रखा जा सकता है। बाजारों में महंगे- महंगे भावों में भी कछुओं की बिक्री होती है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



