तलकेहड़ पंचायत चुनाव: शुचिका की 603 वोटों से बंपर जीत
मंडी चौंतड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत तलकेहड़ में प्रधान पद के लिए शुचिका ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 603 मतों के भारी अंतर से शिकस्त देकर एकतरफा और शानदार जीत दर्ज की है।
गौरतलब है कि शुचिका इससे पहले भी इस पंचायत की कमान संभाल चुकी हैं और अपने पिछले कार्यकाल के दौरान धरातल पर बेहतरीन विकास कार्य करवाकर जनता के बीच अपनी एक मजबूत और अलग पहचान बना चुकी हैं।
इस धमाकेदार जीत के तुरंत बाद नवनिर्वाचित प्रधान शुचिका ने स्थानीय जनता का दिल से आभार जताया। उन्होंने अपने भविष्य के विजन को साझा करते हुए कहा कि आने वाले समय में तलकेहड़ पंचायत को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा और विशेष अभियान छेड़ा जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पंचायत को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के ठोस प्रयास किए जाएंगे।
आपको बता दें कि इसी चुनाव में उपप्रधान पद पर संजय कुमार ने भी बाजी मारी है और वे नए उपप्रधान के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
रिपोर्ट: जतिन लटावा– जोगिंद्रनगर
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।



