17 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 मई वर्ष का 137वां (लीप वर्ष में यह 138वां) दिन है। साल में अभी 228 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 17 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।
आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 17 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
17 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 17 May in History)
1792: 24 लोगों ने की थी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत, आज है दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज
दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज ‘दि न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज’ यानी NYSE की शुरुआत आज ही के दिन की गई थी। इसकी शुरुआत महज 24 लोगों ने की थी। आज इस स्टॉक एक्सचेंज में 2 हजार से भी ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से ये दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। आज NYSE में हर दिन 90 लाख से भी ज्यादा स्टॉक और सिक्योरिटी की ट्रेडिंग होती है। NYSE को ‘द बिग बोर्ड’ के नाम से भी जाना जाता है।
इसकी शुरुआत करने वाले सभी लोग न्यूयॉर्क में बॉन्ड और सिक्योरिटी की ट्रेडिंग का बिजनेस करते थे। मार्च 1792 में इन लोगों ने न्यूयॉर्क के एक होटल में मीटिंग की। इसका उद्देश्य बिजनेस को और सुरक्षित और बेहतर बनाना था।
आज ही के दिन 1792 में ही इन्हीं 24 व्यापारियों ने एक एग्रीमेंट साइन किया, जिसे बटनवुड एग्रीमेंट नाम दिया गया। इस एग्रीमेंट में बिजनेस से जुड़े नियम-कायदे थे। दरअसल एक गार्डन में बटनवुड के पेड़ के नीचे ये एग्रीमेंट साइन हुआ था इसी वजह से इसे बटनवुड एग्रीमेंट नाम दिया गया। इसी के साथ न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
NYSE ने 2 बैंक बॉन्ड और 3 सरकारी बॉन्ड के साथ बिजनेस शुरू किया। 1967 में म्यूरल सीबर्ट नामक पहली महिला ने NYSE में ट्रेडिंग की। 2007 में NYSE और यूरोप के स्टॉक एक्सचेंज ‘यूरोनेक्स्ट’ का मर्जर हुआ। अगले ही साल NYSE ने अमेरिका स्टॉक एक्सचेंज का अधिग्रहण कर लिया
1978: चार्ली चैपलिन का चुराया हुआ ताबूत खोज लिया गया
आज ही के दिन 1978 में चार्ली चैप्लीन का चोरी हुआ ताबूत 11 हफ्ते बाद खोज लिया गया था। मशहूर अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ था। उनके शव को जेनेवा में एक झील के पास दफनाया गया था, लेकिन दफनाने के तीन महीने बाद कब्र से उनकी डेड बॉडी चोरी हो गई। बॉडी को चुराने के बाद चोरों ने चार्ली की पत्नी से डेड बॉडी को वापस करने के बदले में 4 लाख पाउंड की रकम की मांग की।
इसके पांच हफ्ते बाद पुलिस ने बुल्गारिया के दो लोगों को चार्ली की डेड बॉडी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनका नाम रोमना वारदास और गेंचो गानेव था। आखिरकार 17 मई 1978 को दोनों ने पुलिस को उनकी डेड बॉडी सौंप दी।
पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, इसलिए उन्होंने चार्ली की डेड बॉडी ही चुरा ली। इसके बदले में मिलने वाले पैसों से दोनों नया बिजनेस शुरू करना चाहते थे। बाद में चार्ली की डेड बॉडी को स्विट्जरलैंड के पास विलेज ऑफ नोविले में दफनाया गया। इस बार चार्ली के शव को कंक्रीट के एक मजबूत स्लैब के नीचे दफनाया गया, ताकि उनकी डेड बॉडी दोबारा चोरी न हो सके।
1939: पहले स्पोर्ट्स इवेंट का लाइव टेलीकास्ट
आज दुनिया के हर छोटे-बड़े स्पोर्ट्स इवेंट का लाइव टेलीकास्ट किया जाता है। इसकी शुरुआत 1939 में आज ही के दिन हुई थी। कैलिफोर्निया के बेकर फील्ड में कोलंबिया और प्रिंसटन के बीच बेसबॉल मैच था।
नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (NBC) ने करीब 400 से ज्यादा टेलीविजन पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट किया। पूरे टेलीकास्ट के लिए केवल एक ही कैमरे का इस्तेमाल किया गया। ये एक प्रयोग के तौर पर किया गया था। इसी के साथ ये पहला स्पोर्ट्स इवेंट बन गया जिसे लोगों ने घर बैठे टीवी पर लाइव देखा।
इसके सफल होने के 5 महीनों बाद ब्रुकलिन से इसी तरह के दूसरे मैच का टेलीकास्ट किया गया। इस प्रयोग ने खूब वाहवाही बटोरी और अगले दिन के अखबारों में इसे खूब जगह मिली। इसके बाद तो लगभग हर बड़े स्पोर्ट्स इवेंट का लाइव टेलीकास्ट होने लगा। जैसे-जैसे टीवी का इस्तेमाल बढ़ने लगा, लाइव टेलीकास्ट भी बढ़ता गया।
साभार: दैनिक भास्कर
देश-विदेश में 17 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1498: पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा।
1742: चटुट्ज़ित्ज़ की लड़ाई- फ्रेडरिक द्वितीय और पर्शिया ने ओस्ट्रियों को पराजित किया।
1756: ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1769: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1865: इंटरनेशनल टेलीग्राफ यूनियन की स्थापना की गयी। विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1900: चीन में बॉक्सर्स द्वारा पेकिंग के 100 मील के भीतर तीन गांवों को जला दिया जिसमे 60 चीनी और क्रिश्चियन नागरिक मारे गए।
1970: थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
1974: उल्स्टर वालंटियर फोर्स ने आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में चार कार बम विस्फोट किए, जिसमें 33 नागरिक मारे गए और 300 घायल हो गए। यह गणतंत्र के इतिहास का सबसे घातक आतंकवादी हमला था।
1975: जापानी महिला जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
1975: आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए।
1978: मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चुराया हुआ ताबूत खोज लिया गया। चार्ली की मौत स्विटजरलैंड में 1977 में हुई और उन्हें जेनेवा झील के पास दफनाया गया। लेकिन दो चोर ने उनके ताबूत को चुराकर उसके बदले चार लाख पाउंड की मांग की थी।
1987: सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
1990: विश्व स्वास्थ्य संगठन की महासभा ने 17 मई, 1990 को समलैंगिकता को मानसिक रोगों की सूची से हटा दिया। भारत उन देशों में से एक है जहाँ समलैंगिकता अवैध है।
2000: रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
2002: पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
2004: अमेरिका का मेसाचुसेट्स समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाला पहला राज्य बना।
2008: तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2009: डालिया ग्राइबौस्साइट को लिथुआनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुना गया।
2010: 2010: भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी 6 स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती।
2010: भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से परमाणु हमला करने में सक्षम ‘अग्नि-2’ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है। गए हैं। ‘अग्नि-2’ का विकास रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशालाओं और भारत डायनेमिक्स, हैदराबाद के साथ किया गया है।
2013: इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 90 लोगों की मौत, 200 घायल।
2014: भाजपा ने 17 मई, 2014 को 543 सीटों में से 336 सीटों के साथ भारत में आम चुनाव जीता। यह पहली बार था जब उसने बिना किसी गठबंधन के लोकसभा में बहुमत हासिल किया।
2023: केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में नागरिक-केंद्रित ‘संचार साथी’ पोर्टल लॉन्च किया। इसका मुख्य उद्देश्य मोबाइल उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाना, खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक और ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करना था।
2023: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के जीतपुर बहेड़ी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा ₹500 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक एथॉर्नॉल प्लांट स्थापित करने की योजना पर उच्च स्तरीय सहमति बनी।
2023: अमेरिकी राज्य मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिससे मोंटाना चीनी स्वामित्व वाले सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक (TikTok) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया।
17 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 17 May)
1749: एडवर्ड जेनर – प्रसिद्ध कायचिकित्सक थे। विश्व में इनका नाम इसलिए भी प्रसिद्ध है कि इन्होंने ‘चेचक’ के टीके का आविष्कार किया था। एडवर्ड जेनर के इस आविष्कार से आज करोड़ों लोग चेचक जैसी घातक बीमारी से ठीक हो रहे हैं और अपने जीवन का आनन्द ले रहे हैं। यदि एडवर्ड जेनर नहीं होते तो आज सम्पूर्ण दुनिया के 1.5 करोड़ लोग प्रतिवर्ष सिर्फ़ ‘चेचक’ के द्वारा काल के ग्रास बन रहे होते। एडवर्ड जेनर का जन्म बर्कले में हुआ था। ‘उट्टन’ में अपनी प्रारंभिक शिक्षा समाप्त करने के उपरांत ये सन 1770 में लंदन गय थे और सन 1792 में ‘ऐंड्रय्ज कॉलेज’ से एम. डी. की उपाधि प्राप्त की। एडवर्ड जेनर के कार्यों के उलक्ष्य में ‘आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय’ ने इन्हें ‘एम. डी.’ की सम्मानित उपाधि से विभूषित किया। 26 जनवरी, 1823 को बर्कले में एडवर्ड जेनर का देहावसान हुआ।
1897: धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1951: पंकज उदास – मशहूर गजल गायक।
1953: प्रीति गांगुली- हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री।
17 मई को हुए निधन (Died on 17 May)
1972: रघुनाथ कृष्ण फड़के – पद्म श्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार थे।
2021: के. के. अग्रवाल – भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे जो भारत के हार्ट केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष और गैर सरकारी संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। डॉ. के. के. अग्रवाल को भारत सरकार ने दवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश के चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से 2010 में सम्मानित किया था।
17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 17 May)
विश्व दूरसंचार दिवस (World Telecom Day)
‘विश्व दूरसंचार दिवस’ मनाने की परंपरा 17 मई, 1865 में शुरू हुई थी, लेकिन आधुनिक समय में इसकी शुरुआत 1969 में हुई। तभी से पूरे विश्व में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके साथ नवम्बर, 2006 में टर्की में आयोजित पूर्णाधिकारी कांफ्रेंस में यह भी निर्णय लिया गया था कि ‘विश्व दूरसंचार’ एवं ‘सूचना’ एवं ‘सोसाइटी दिवस’, तीनों को एक साथ मनाया जाए।
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day)
आज के दिन को दुनियाभर में वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे, यानी विश्व उच्च रक्तचाप दिवस यानी हाई ब्लड प्रेशर डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को इसे नियंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। हाई ब्लड प्रेशर दुनियाभर में होने वाली मौतों की एक बड़ी वजह है। शरीर का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 80/120 होना चाहिए। जब यह 135/185 तक पहुंच जाता है तो इसे हाइपरटेंशन कहते हैं। अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता कि वे इस बीमारी से पीड़ित हैं और वे इस पर कोई ध्यान ही नहीं देते। इस वजह से धीरे-धीरे दिल और ब्लड वेसल्स कमजोर होती जाती हैं। इसलिए इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |



