Himachal News: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बार-बार खराब बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले प्रधानाचार्यों, हैडमास्टरों और शिक्षकों पर कड़ा रुख अपनाया है। इस बार ऐसे स्टाफ की सालाना इन्क्रीमेंट (वेतन वृद्धि) रोकी जा सकती है और उनकी सर्विस बुक में इसकी एंट्री भी की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने सभी जिला उपनिदेशकों को वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में खराब रिजल्ट देने वाले प्रिंसीपल, हैडमास्टर, प्रवक्ताओं, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।
पिछली बार विभाग ने सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन इस बार नियमों के तहत सीधी कार्रवाई और जवाबदेही तय की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को इस संबंध में जिला उपनिदेशक की ओर से आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने हाल ही में घोषित हुए मार्च 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों के बाद, शिक्षा विभाग ने निर्धारित मानकों से कम रिजल्ट वाले स्कूलों का विस्तृत विश्लेषण मांगा है। सभी स्कूल प्रमुखों को यह रिपोर्ट समय रहते निर्धारित प्रारूप में निदेशालय भेजने को कहा गया है।
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।



