Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में छह अगस्त तक पूरे मौसम खराब रहेगा।
विभाग के अनुसार पहली अगस्त यानि आज चंबा, कांगड़ा व सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है जबकि दो अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर में यलो अलर्ट, तीन अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चार अगस्त को ऊना, बिलासपुर, चंबा व मंडी में यलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन और बारिश के कारण पूरे प्रदेश में 122 सडक़ें बंद हैं। इनमें मंडी व कुल्लू में सबसे ज्यादा सडक़ें बंद हैं।
हिमाचल में प्रदेश में बारिश के कारण 19 ट्रांसफार्मर में बिजली आपूर्ति ठप्प है और 31 पेयजल योजनाएं बंद हैं।
Himachal Weather Update: कहां कितनी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, कांगड़ा जिले के पालमपुर में 13 सेमी, मंडी जिले के जोगिंदरनगर में 11 सेमी, धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 8 सेमी, पालमपुर में 6 सेमी, रामपुर बुशहर में 5 सेमी, गुलार में 4 सेमी, जोत में 4 सेमी, चुआरी में 4 सेमी, सराहन में 3 सेमी, मनाली में 3 सेमी, कटौला में 2 सेमी, नगरोटा सूरियां में 2 सेमी, भुंतर एयरो में 2 सेमी और धर्मशाला में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
Himachal Weather Update: तापमान और मौसम की ताजा स्थिति (01 अगस्त 2026)
मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान और वर्तमान स्थिति
| स्थान | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान | मौसम की स्थिति |
| ऊना | 22° सेल्सियस | 32° सेल्सियस | हल्की से मध्यम बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। |
| बिलासपुर | 21° सेल्सियस | 30° सेल्सियस | बादल छाए रहने व बारिश की संभावना |
| कांगड़ा | 20° सेल्सियस | 29° सेल्सियस | मध्यम से तेज बारिश। |
| हमीरपुर | 21° सेल्सियस | 30° सेल्सियस | बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। |
| मंडी | 20° सेल्सियस | 28° सेल्सियस | मध्यम बारिश की संभावना |
| चंबा | 19° सेल्सियस | 28° सेल्सियस | हल्की से मध्यम वर्षा |
| सोलन | 18° सेल्सियस | 26° सेल्सियस | धुंध और हल्की वर्षा |
| कुल्लू | 17° सेल्सियस | 26° सेल्सियस | बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। |
| धर्मशाला | 18° सेल्सियस | 25° सेल्सियस | भारी बारिश की संभावना है और धुंध छाई रहेगी |
| शिमला | 15° सेल्सियस | 22° सेल्सियस | धुंध और हल्की से मध्यम बारिश |
| मनाली | 13° सेल्सियस | 21° सेल्सियस | बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। |
| केलांग | 10° सेल्सियस | 18° सेल्सियस | आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे |
सोर्स: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र शिमला और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्ट।
हिमाचल में अगले 10 दिन का मौसम जानने के लिए यहां Click करें
सावधान: भारी बारिश से बढ़ सकती है परेशानी
- भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बागवानी और खेती को आंशिक नुकसान की संभावना है।
- भारी बारिश की वजह से प्रदेश के निचले या मैदानी इलाकों में जलजमाव की समस्या हो सकती है।
- फिसलन भरी सड़कों और कम विजिबिलिटी के कारण गाड़ियां फिसलने की संभावना है।
- भारी से बहुत भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग बाधित होने से विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम होने की संभावना।
- भारी बारिश की वडजह से जरूरी सेवाएं और रोजाना के बाहरी काम कुछ समय के लिए प्रभावित होने की संभवना है।
प्रशासन की अपील
लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड और जमीन धंसने वाले संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
भारी बारिश के दौरान वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
बरसात के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें।
नदी-नाले उफान पर होने के चलते पानी वाली जगहों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।
संकलन: सोमसी देष्टा
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

