Anantnag Terrorist Attack:दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बार फिर आतंकियों की नापाक हरकत सामने आई है। प्रसिद्ध लाल चौक इलाके में अचानक हुए आतंकी हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और तनाव फैल गया। अंधाधुंध हुई फायरिंग में सुरक्षा में तैनात एक पुलिस जवान ने अपनी जान गंवा दी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने लाल चौक के पास कोतवाल गली में अचानक हमला बोल दिया। यहाँ अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की एक टीम मुस्तैद थी। आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए…
