Himachal Anganwadi Recruitment 2026: बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलह (भेडू महादेव) संजीव कुमार ने जानकारी दी है कि बाल विकास परियोजना सुलह के अंतर्गत उप-मंडल धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।
उन्होंने बताया कि उप-मंडल धीरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 11 और सहायिकाओं के 28 रिक्त पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे। इच्छुक पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ अपने आवेदन 18 अगस्त 2026 तक जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार 21 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय धीरा में आयोजित किए जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उप-मंडल पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 16 एवं सहायिकाओं के 32 रिक्त पड़े पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरने के लिए भी पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Himachal Anganwadi Recruitment 2026: योग्यता एवं मानदंड
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: जमा दो पास पास होना अनिवार्य
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
परिवार की वार्षिक आय: 50 हजार रुपये से अधिक नहीं
उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र (फीडर एरिया) की निवासी होनी चाहिए।
अभ्यर्थी के आय प्रमाण पत्र कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
अगर कोई आंगनवाड़ी सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसके मानदेय को शामिल करने से छूट मिलेगी।
Himachal Anganwadi Recruitment 2026: इस दिन तक करें आवेदन
पालमपुर उपमंडल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुलह (स्थित भेडू महादेव) में जमा करवाये जा सकते हैं।
Himachal Anganwadi Recruitment 2026: इस दिन होंगे इंटरव्यू
उम्मीदवारों के साक्षात्कार 22 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय पालमपुर में आयोजित किए जायेंगे। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर 01894-275375 या मोबाईल नम्बर 94186-87263 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Himachal Anganwadi Recruitment 2026: ये रहेगी चयन प्रक्रिया
विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे।
उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है।
कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा।
40 प्रतिषत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे।
एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक।
राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
Posted By: Himachal News
Himachal News की ताजा खबरों और वीडियो अपडेट्स के लिए हमारे Himachal News को फॉलो और YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।



