01 मई: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 01 मई वर्ष का 121वां (लीप वर्ष में यह 122वां) दिन है। साल में अभी 244 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 01 मई का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश की आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज 01 मई का इतिहास एवं घटनाक्रम।
01 मई की प्रमुख घटनाएं (What Happened on 01 May in History)
1960: गुजरात और महाराष्ट्र का गठन
1960 में बॉम्बे स्टेट से अलग होकर दो नए राज्य गुजरात और महाराष्ट्र बने। इस दिन को महाराष्ट्र में ‘महाराष्ट्र दिवस’ और गुजरात में ‘गुजरात दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, यह दोनों ही राज्य काफी संघर्ष के बाद बने थे। 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत भाषाई आधार पर राज्यों का बंटवारा हुआ। कन्नड़ भाषी लोगों के लिए कर्नाटक राज्य बनाया गया, तो तेलुगु बोलने वालों के लिए आंध्र प्रदेश। इसी तरह मलयालम भाषियों को केरल और तमिल बोलने वालों को तमिलनाडु मिला।
1913: बलराज साहनी का जन्म
आम आदमी की पीड़ा और परेशानियों को पर्दे के माध्यम से दुनिया के सामने रखने वाले अभिनेता बलराज साहनी का जन्म 01 मई 1913 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ। साहनी ने लाहौर यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में अपनी मास्टर डिग्री की। इसके बाद वो अपना पारिवारिक कामकाज संभालने रावलपिंडी चले गए। ये काम साहनी को पसंद नहीं आया। उन्होंने गांधी जी के साथ भी काम किया और कुछ समय के लिए बीबीसी लंदन में भी नौकरी की। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने ‘इंडियन प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसिएशन’ (इप्टा) जॉइन कर लिया। 1946 में उन्हें नाटक ‘इंसाफ’ में अभिनय करने का मौका मिला। ये उनके एक्टिंग करियर का पहला नाटक था। उन्हें अपने क्रांतिकारी और कम्युनिस्ट विचारों के कारण जेल भी जाना पड़ा। बलराज को तैरने का बहुत शौक था। 13 अप्रैल 1973 के दिन वे समुंदर में तैरने गए। समुंदर किनारे ही उन्होंने व्यायाम किया और स्टूडियो जाने की तैयारी करने लगे। अचानक उन्हें सीने में दर्द उठा और नानावती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
देश-विदेश में 01 मई को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है
1840: यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।
1886: अमेरिका में कामगारों के लिये काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल की गई और उसी दिन से 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस घोषित किया गया।
1897: स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1945: सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
1956: जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
1960: महाराष्ट्र को राज्य घोषित किया गया था।
1961: क्यूबा के प्रधानमंत्री डॉक्टर फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर दिया और चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया।
1972: देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1977: इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर श्रम दिवस समारोह के दौरान लगभग 36 लोगों की मौत हुईं।
1984: फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हुये।
1993: श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
1999: नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
2001: लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित।
2005: सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2010: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में भी़डभ़ाड वाले बकरा बाजार के नजदीक स्थित अब्दाला शिदिया मस्जिद में दोपहर बाद विद्रोही संगठन “इस्लामिक अल-शबाब” (मूवमेंट ऑफ वैरियर यूथ) के सदस्यों के नमाज अदा करने के वक्त हुए दो बम हमले में करीब 30 लोग मारे गए और 70 जख्मी हो गए।
2011: बराक ओबामा ने घोषणा की कि 11 सिंतबर के धमाकों का मा्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन मारा गया है।
01 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 01 May)
1920: मन्ना डे– प्रसिद्ध गायक।
1913: बलराज साहनी– प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1927: नामवर सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक।
1955: आनंद महिंद्रा – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यपारी।
1960: जगदीश व्योम – भारत के समकालीन कवि एवं लेखक।
1988: अनुष्का शर्मा – भारतीय अभिनेत्री।
01 मई को हुए निधन (Died on 01 May)
1888: प्रफुल्लचंद चाकी – स्वतन्त्रता सेनानी।
2004: राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे।
2008: निर्मला देशपांडे – प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
2021: देबू चौधरी – भारत के प्रख्यात सितार वादक।
2021: बिक्रमजीत कंवरपाल – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया था।
01 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 01 May)
विश्व श्रमिक दिवस: 1 मई यानी मजदूर दिवस (मई दिवस और इंटरनेशनल लेबर डे भी)। अब इसकी भी एक वजह है। 1886 में 1 मई को ही अमेरिका के शिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि मजदूरी का समय 8 घंटे निर्धारित किया जाए और हफ्ते में एक दिन छुट्टी हो। इससे पहले मजदूरों के लिए कोई समय-सीमा नहीं थी। उनके लिए कोई नियम-कायदे ही नहीं होते थे। लगातार 15-15 घंटे काम लिया जाता था। करीब 137 साल पहले शिकागो का यह प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने 4 मई को पुलिस को निशाना बनाकर बम फेंका। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 100 मजदूर घायल हो गए। इसके बाद भी आंदोलन चलता रहा। 1889 में जब पेरिस में इंटरनेशनल सोशलिस्ट कॉन्फ्रेंस हुई तो 1 मई को मजदूरों को समर्पित करने का फैसला किया। इस तरह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में 1 मई को मजदूर दिवस या कामगार दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।
भारत में मजदूर दिवस की शुरुआतः भारत में 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने मद्रास (चेन्नई) में इसकी शुरुआत की थी। इसका नेतृत्व वामपंथी व सोशलिस्ट पार्टियां कर रही थीं। पहली बार लाल रंग का झंडा मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। तब से हर साल भारत में यह दिन मनता है। कई राज्यों में 1 मई को अवकाश होता है।
महाराष्ट्र स्थापना दिवस: महाराष्ट्र स्थापना दिवस 1 मई को मनाया जाता है। देश की आज़ादी के बाद मध्य भारत के सभी मराठी भाषा के स्थानों का समीकरण करके एक राज्य बनाने को लेकर बड़ा आंदोलन चला और 1 मई, 1960 को कोंकण, मराठवाडा, पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिण महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र (खानदेश) तथा विदर्भ, सभी संभागों को जोड़ कर महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की गई।
गुजरात स्थापना दिवस: गुजरात स्थापना दिवस 1 मई को मनाया जाता है। भारत के स्वतंत्र होने के समय यह प्रदेश मुम्बई राज्य का अंग था। अलग गुजरात की स्थापना 1 मई, 1960 को हुआ। महाराष्ट्र की स्थापना के पचास साल पूरे हो गये हैं। महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस 1 मई को मनाया जाता है कभी ये दोनों राज्य मुंबई का हिस्सा थे। जब मुंबई राज्य से महाराष्ट्र और गुजरात के गठन का प्रस्ताव आया तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मुंबई को अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाने की वकालत की। उनका तर्क था कि अगर मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बने रहना है तो यह करना आवश्यक है।
प्रस्तुति
हिमाचल न्यूज़ रिसर्च डेस्क
बाहरी कड़ियां
विकिपीडिया
bharatdiscovery.org
Posted By: Himachal News
| जनवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| फरवरी | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 |
| मार्च | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अप्रैल | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| मई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| जून | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| जुलाई | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| अगस्त | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| सितंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| अक्टूबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |
| नवंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 |
| दिसंबर | 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 |

