02 May 2026 Ka Rashifal: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शक सम्वत 1948, विक्रम सम्वत 2083 की चन्द्र मास वैशाख के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 मई, सन् 2026 ई॰ है। आज शनिवार है। सूर्य मेष राशि में है और चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा।
02 मई 2026 का राशिफल (02 May 2026 Ka Rashifal)
🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपके उपर आपके इष्टदेव का आशीर्वाद रहेगा, इसलिए दिन भर मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखिएगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइएगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
🐂वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरुप से आप आगे बढा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रुप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालिएगा, जिससे कि किसी के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित न हो। अपमान अथवा मानभंग की स्थिति से संभलिएगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
🦀कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक न करें। आप के स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धीयों के सामने मनोबलपूर्वक टिके रहिएगा। मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
🦁सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रुप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रुप से उद्वेगरहित रहेंगे। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
👩⚖️कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहिएगा। मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
⚖️तुला राशिफल (Libra Horoscope)
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रुप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। कुटुंबीजनों और सगे- सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा। कोर्ट- कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनप संद पात्र के साथ सुखद क्षण बितेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
परिवार और संतानों के विषय में आपको आनंद के साथसाथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अकस्मात से बचकर चलिएगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6
🍯कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रतिस्पर्धियों के साथ आज वाद-विवाद न करें। शारीरिक रुप से अस्वस्थता बन सकती है जिससे शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिक रुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में संभलकर कर फैसले लें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज अनैतिक कार्यों में न उलझें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। इष्टदेव का जप-धन और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दु:खभाग् भवेत।।
Posted By: Himachal News
Himachal News की खबरों के वीडियो देखने के लिए और News Updates के लिए हमारे Facebook पेज Himachal News को Like करें व हमारे YouTube चैनल Himachal News TV को Subscribe करें।

